Breaking News Today Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

Breaking News Today Live Updates: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया.

Breaking News Today Live Updates: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 9 March 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 09 मार्च 2026 और दिन सोमवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी से प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है. कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश की आशंका है. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं. उधर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. दोनों तरफ से जमकर बमबारी हो रही है. इस जंग के चलते वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.

Advertisment

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बजट के बाद आयोजित वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते है. जिसका विषय सबका साथ, सबका विकास- लोगों की उम्मीदों को पूरा करना है. वहीं संसद बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा होगी. वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे. ऐसे में मध्य पूर्व में जारी तनाव को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो सकता है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Mar 09, 2026 10:41 IST

    Breaking News Today Live Updates: थोड़ी देर में शुरू होगा संसद के बजट सत्र का दूसरा सेशन, मध्य पूर्व के हालातों की जानकारी देंगे विदेश मंत्री

    संसद के बजट सत्र का दूसरे सेशन आज शुरू हो रहा है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी. आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर लोकसभा में मध्य पूर्व के हालातों के बारे में जानकारी देंगे. इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेता संसद पहुंच गए.



  • Mar 09, 2026 10:26 IST

    Breaking News Today Live Updates: स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष लाएगा औपचारिक प्रस्ताव 

    Breaking News Today Live Updates:संसद में चल रहे बजट सेशन में ब्रेक के बाद संसद की कार्यवाही आज दोबारा से शुरू हो रही है. सदन में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष की ओर से लाए एक औपचारिक प्रस्ताव पर चर्चा के साथ शुरू होगी. भाजपा की लीडरशिप वाली NDA की ट्रेजरी बेंच विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जवाबी हमले की तैयारी कर रही है.



  • Mar 09, 2026 10:12 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार में चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग, LJP कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर

    बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की वजह से भारी बदलाव देखने को मिल रहा है. अभी तक नए सीएम के नाम का एलान नहीं किया गया है, हालांकि इस बीच चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग उठने लगी है. पटना में चिराग की पार्टी एलजेपी (रामविलास पासवान) के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए हैं. जिसमें चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग की गई है.



  • Mar 09, 2026 09:03 IST

    Breaking News Today Live Updates: हरियाणा के गुरुग्राम में एसिड अटैक से गंभीर रूप से घायल हुई युवती, आरोपी फरार

    हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवती पर तेजाब से हमला किया गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



  • Mar 09, 2026 08:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: कोलकाता के कालीघाट मंदिर के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कालीघाट मंदिर के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री मनोज अग्रवाल के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज सुबह कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे थे.



  • Mar 09, 2026 07:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बोलेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

    मध्य पूर्व के देश युद्ध की आग में जल रहे हैं. ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हमले जारी है. इस बीच आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर लोकसभा में मध्य पूर्व की स्थिति पर बयान देंगे.



  • Mar 09, 2026 07:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: गौतम अडानी ने दी टीम इंडियो को जीत की बधाई, बोले- न्यूजीलैंड का हिसाब-किताब बराबर

    भारत ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्वकप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. टीम इंडिया की इस जीत पर पीएम मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने बधाई दी. इस बीच अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने भी आईसीसीटी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी. है. गौतम अडाणी ने एक्स पर लिखा, "अविश्वसनीय, अजेय, अपराजित भारत!! टी20 2026 विश्व कप चैंपियनशिप के लिए बधाई! न्यूज़ीलैंड का खाता-किताब अनुपात! विझिनजाम के संजू सैमसन क्यूएफ/एसएफ/अंतिम स्कोर: 97, 89, 89। इतनी कंजिस्टेंसी तो अडानी के विझिंजम पोर्ट के क्रेन में भी नहीं! और संगीतकार? प्रशिक्षण प्रतियोगिता तो रॉकेट खो देते हैं! अहमदाबाद का खिलाड़ी, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ! ट्रॉफी घर आ गई है!"



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment