/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates:आज 4 फरवरी 2026 और दिन बुधवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बुधवार की सुबह कोहरा देखने को मिला. जिसके चलते सड़क, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं. वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है. जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है.
भारत-अमेरिका के बीच हुई व्यापार समझौते के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. मंगलवार को उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात की. आज विदेश मंत्री जयशंकर पहले महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे. उधर संसद का बजट सत्र जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगे.
उधर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना के महबूबनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं आरबीआई मोनेटरी पॉलिसी कमेटी की आज से बैठक होगी. ये बैठक 6 फरवरी यानी शुक्रवार तक चलेगी. उसी दिन इस बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया जाएगा. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. ये मैच मुंबई में खेला जाएगा.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 04, 2026 09:52 IST
Breaking News Today Live Updates: अविमुक्तेश्वरानंद को अब अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री, जगद्गुरु परमहंस आचार्य दी चेतावनी
भगवान राम की नगरी अयोध्या से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अब अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने भी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध किया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अब अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.
- Feb 04, 2026 09:20 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के कारोबारी शिवम गुप्ता की हत्या के मामले में एक्शन, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में 36 वर्षीय कोराबारी शिवम गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि 3 जनवरी को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास कनॉट प्लेस के ई-ब्लॉक में शिवम गुप्ता की एक फूड डिलीवरी बॉय से बहस हो गई थी. इस दौरान डिलीवरी बॉय ने शिवम की पिटाई कर दी. जिसमें शिवम को गंभीर चोटें आई थी. उसके बाद शिवम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन 19 जनवरी को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस संबंध में धारा 110 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर एफआईआर में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं.
Delhi | Two people arrested in connection with the death of a 36-year-old businessman, Shivam Gupta. He died on 19th January, allegedly after being thrashed by food delivery partners in E-Block of Connaught Place near Rajiv Chowk Metro Station on 3rd January, following an…
— ANI (@ANI) February 4, 2026 - Feb 04, 2026 08:27 IST
Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 3 नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 2 बजे हुई. जब भारत सिटी B 1 टावर के फ्लैट 907 मे रहने वाली तीन सगी बहनों ने छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक मोबाइल गेम एप की आदी हो चुकी थीं. बताया जा रहा है की तीनों बहनें एक साथ सभी काम किया करती थी जैसे नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और रोजमर्रा के बाकी काम. बीती रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. हालांकि अभी तक खुदकुशी के करने के कारणों का पता नहीं चला है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं.
- Feb 04, 2026 07:30 IST
Breaking News Today Live Updates: भारतीय सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में चलाया संयुक्त अभियान
उधर जम्मू-कश्मीर में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया. जिसे ऑपरेशन किया नाम किया गया है. भारतीय सेना के मुताबिक, खुफिया जानकारी पर आधारित एक संयुक्त अभियान में, सीआईएफ डेल्टा, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे बसंतगढ़ के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई.
#WATCH | J&K | Indian Army conducts intelligence-based joint operation, along with J&K Police and CRPF.
— ANI (@ANI) February 3, 2026
(Visuals deferred by unspecified time) https://t.co/J9qUa5GR2Epic.twitter.com/N7QNt8cB3T - Feb 04, 2026 07:25 IST
Breaking News Today Live Updates: सुप्रीम कोर्ट में आज ममता बनर्जी की SIR के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एसआईआर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. माना जा रहा है कि सीएम ममता बुधवार को होने वाली सुनवाई में खुद अपनी दलीलें रख सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ मोस्तरी बानू और टीएमसी सांसदों डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन की तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता ने अलग से एक याचिका दाखिल की है. हालांकि, उनकी याचिका आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us