Breaking News Highlights: 6 फरवरी को जयपुर के उपभोक्ता आयोग में होगी सलमान खान की पेशी

Breaking News Highlights: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप की नजरें चीन पर टिकी हैं. दरअसल, ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की.

Breaking News Highlights: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप की नजरें चीन पर टिकी हैं. दरअसल, ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की.

Yashodhan Sharma & Mohit Saxena
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 10 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Highlights:  आज 5 फरवरी 2026 और दिन गुरुवार है. संसद का बजट सत्र जारी है. बुधवार को भी कांग्रेस ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया.  जिसके चलते राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी जवाब नहीं दे पाए. इस बीच जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में दोपहर 3 बजे बोल सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस के हंगामे के भी आसार हैं.

Advertisment

उधर कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसे में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं की पार्टी हाईकमान के साथ बैठक हो सकती है. जिसमें गठबंधन को लेकर चर्चा की उम्मीद है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे पर रहेंगे. उधर दिल्ली ब्लास्ट के मामले में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 06, 2026 00:22 IST

    Breaking News Today Live Updates: 6 फरवरी को जयपुर के उपभोक्ता आयोग में होगी सलमान खान की पेशी

    Breaking News Today Live Updates:अभिनेता सलमान खान 06 फरवरी, शुक्रवार को जयपुर के उपभोक्ता आयोग में पेश होंगे. आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने उन्हें जमानती वारंट के जरिए बुलाया है. यानी उन्हें खुद आकर आयोग के सामने हाजिर होना होगा.



  • Feb 05, 2026 21:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई मेयर चुनाव को लेकर आया अपडेट, 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी वोटिंग

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई मेयर चुनाव को लेकर अपडेट सामने आया है. यहां 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे वोट डाले जाएंगे.



  • Feb 05, 2026 21:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: मेघालय कोयला खदान हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर पहुंची 18

    Breaking News Today Live Updates:CM कॉनराड संगमा ने कहा, '...ईस्ट जयंतिया हिल्स में एक गैर-कानूनी कोयला खदान में डायनामाइट ब्लास्ट हुआ. यह आज सुबह करीब 11 बजे हुआ. मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लास्ट में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. SDRF की एक टीम और NDRF के कई जवान मौके पर हैं. पुलिस विभाग भी मौके पर है, जिसमें ईस्टर्न ज़ोन के IG भी शामिल हैं. माइनिंग विभाग के अधिकारी भी वहां मौजूद हैं और स्थानीय प्रशासन भी वहां पहुंचा है'.



  • Feb 05, 2026 18:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: नहीं होगा कांग्रेस का लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन, सभी 294 सीटों पर लड़ेगी बंगाल चुनाव

    Breaking News Today Live Updates:इंडियन नेशनल कांग्रेस ने गुरुवार को कन्फर्म किया कि वह 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और लेफ्ट फ्रंट के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी.



  • Feb 05, 2026 18:09 IST

    Breaking News Today Live Updates: छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे अमित शाह, करेंगे नक्सल स्थिति की समीक्षा

    Breaking News Today Live Updates: अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान नक्सल स्थिति की समीक्षा करेंगे.



  • Feb 05, 2026 17:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को 6 दिन की पुलिस कस्टडी

    Breaking News Today Live Updates: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को 37वीं एस्प्लेनेड कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. जज ने कहा कि ऐसा लगता है कि अपराध गंभीर प्रकृति का है और इसमें आपराधिक साज़िश शामिल है. केस डायरी से पता चलता है कि जांच में प्रगति हो रही है. हालांकि, आगे की विस्तृत जांच के लिए आरोपियों की कस्टडी जरूरी है. इसके अलावा, आरोपी नंबर 5 को आज ही गिरफ्तार किया गया है. अपराध की प्रकृति को देखते हुए, संयुक्त पूछताछ जरूरी है. पांचों आरोपी 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे.



  • Feb 05, 2026 16:56 IST

    Breaking News Today Live Updates: बॉम्बे हाईकोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की पैरोल याचिका की खारिज

    Breaking News Today Live Updates:गैंगस्टर अबू सलेम की पैरोल याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है. 



  • Feb 05, 2026 16:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

    सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर बीसीसीआई में पद संभालने पर रोक हटा लिया है. 2017 के उस आदेश में ये  संशोधन हो चुका है. इस दौरान अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई से अलग रहने का निर्देश था. अनुराग ठाकुर बीसीसीआई से संबंधित कार्यों और बैठकों में शामिल हो सकेंगे.



  • Feb 05, 2026 15:59 IST

    Breaking News Today Live Updates: तुम अभी बच्चे हो: तेजस्वी से बोले नीतीश कुमार

    Breaking News Today Live Updates: बिहार विधानसभा में उस समय माहौल काफी गरमा गया, जब तेजस्वी यादव के टोकने पर सीएम पर सीएम नीतीश कुमार काफी खफा हो गए. सीएम ने उनसे कहा कि तुम अभी बच्चे हो.



  • Feb 05, 2026 14:59 IST

    Breaking News Today Live Updates: 'अबोध बालक की जिद के कारण सदन को बंधक बना लिया गया', गिरिराज सिंह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, "एक अबोध बालक के जिद के कारण सदन को बंधक बना लिया गया. उनका नाम इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा." उनका ये बयान जेपी नड्डा के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने राज्यसभा में राहुल गांधी को अबोध बालक कहा था.



  • Feb 05, 2026 14:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: मेघालय: तासखुर छितांग में खदान ढही, 10 मजदूरों की मौत

    Breaking News Today Live Updates:  मेघालय के तासखुर छितांग में कोयला खदान ढह जाने पर 10 मजदूरों की मौत हो गई. सभी मजदूर असम के रहने वाले थे.



  • Feb 05, 2026 14:17 IST

    Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल में अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच कांग्रेस ने राज्य में अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है.



  • Feb 05, 2026 14:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: व्हील चेयर पर संसद पहुंचे शशि थरूर, कल संसद की सीढ़ियों से गिरने से हुए थे चोटिल

    संसद का बजट सत्र जारी है. इस बीच गुरुवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर व्हील चेयर पर संसद भवन पहुंचे. दरअसल, शशि थरूर कल यानी बुधवार को संसद की सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गए थे.



  • Feb 05, 2026 13:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: सोमनाथ के मुरलीधर कॉम्प्लेक्स के पास लगी आग, चपेट में आईं 40 दुकानें

    गुजरात के सोमनाथ में मुरलीधर कॉम्प्लेक्स के पास भीषण आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है आग की चपेट में आसपास की 40 दुकानें आ गई हैं. फिलहाल दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. भीषण आग में कई दुकानें जलकर कर खाक हो गई हैं. कार और दो बाइक भी आग में जल गई हैं.



  • Feb 05, 2026 13:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: जन सुराज पार्टी ने SC में दायर की याचिका, बिहार विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग

    प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. जिसमें कहा गया है कि चुनाव के दौरान बिहार सरकार ने गैरकानूनी तरीके अपनाए. इसलिए चुनाव रद्द कर दोबारा कराए जाएं. जन सुराज पार्टी ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य में जब आदर्श आचार संहिता लागू थी, तब महिला वोटरों को 10,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए. उस वक्त ऐसे कदम को गैरकानूनी माना जाए. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कल यानी शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है.



  • Feb 05, 2026 12:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के जाजपुर में रेल हादसा, पटरी से उतरी चेन्नई- न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

    ओडिशा के जाजपुर जिले के जखपुरा स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेल हादसा हो गया. जहां चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 22611 चेन्नई सेंट्रल (एमएएस) से न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच चलती है. जब ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे तब ट्रेन की रफ्तार बेहद कम थी. जिसके चलते किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन हादसे के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.



  • Feb 05, 2026 12:09 IST

    Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पास, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

    संसद का बजट सत्र जारी है. आज भी लोकसभा में विपक्षी सदस्यों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. पहले सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया. 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई. जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया. बता दें कि पीएम मोदी को बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलना था लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते पीएम मोदी बोल नहीं पाए. ऐसे में पीएम मोदी के बिना बोले ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया.



  • Feb 05, 2026 12:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: सबरीमाला में सोना चोरी के मामले में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को मिली जमानत

    केरल की एक अदालत ने सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को जमानत दे दी है. कोर्ट ने मुख्य आरोपी को इसलिए जमानत दे दी क्योंकि जांच एजेंसी आरोपी की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल नहीं कर पाई.



  • Feb 05, 2026 11:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में चौथे दिन भी भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    संसद का बजट सत्र जारी है. लेकिन लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के सांसद लगातार हंगामा कर रहे हैं. आज सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई. स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को हुई घटना पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि, "सदन के अंदर कल जो घटना हुई, जिस तरह से प्रतिपक्ष के सदस्य सदन में सत्ता पक्ष की बेल तक पहुंचे, ये सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है. मेरा मानना है कि ये सदन सभागृह की मर्यादा बनाना सबकी जिम्मेदारी है. अगर हम सभागृह की मर्यादा को समाप्त कर देंगे, तो सदन की कार्यवाही चलाना किसी भी तरह से किसी भी स्पीकर के लिए उचित नहीं होता." इसके साथ ही उन्होंने सदन की कार्यवाही तो आज दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.



  • Feb 05, 2026 11:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: बेंगलुरु मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, 9 फरवरी से लागू होगा नया किराया

    बेंगलूरू मेट्रो में सफर करना महंगा होने वाला है. दरअसल, बेंगलूरू मेट्रो ने किराए में 5 रुपये बढ़ाने का एलान किया है. नया किराया 9 फरवरी यानी सोमवार से लागू होगा. इसके बाद बेंगलुरू मेट्रो में का न्यूनतम किराया 11 रुपये और अधिकतम किराया 95 रुपये होगा.



  • Feb 05, 2026 10:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी कमांडर आदिल ढेर

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. इस बीच घाटी में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ में हुई एक मुठभेड़ के दौरान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर आदिल को मार गिराया. बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में दो ऑपरेशन चलाए. जिसमें कुल तीन आतंकी मारे गए हैं. इनमें जैश का कमांडर आदिल भी शामिल है.



  • Feb 05, 2026 08:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: पाकिस्तानी पीएम शरीफ बोले- भारत के साथ नहीं खेलेंगे टी20 विश्व कप मैच

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के अपने फैसले को दोहराते हुए कहा कि, श्रीलंका में 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर देश ने अपना "स्पष्ट रुख" अपना लिया है. डॉन अखबार ने यह खबर दी है. इस्लामाबाद में संघीय मंत्रिमंडल को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, "टी20 विश्व कप को लेकर हमने अपना स्पष्ट रुख अपना लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे."



  • Feb 05, 2026 08:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली रामन्ना की स्मारक को CRPF के जवानों ने किया ध्वस्त

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा में नक्सलियों द्वारा बनाए गए सीसी सदस्य रामन्ना के लिए के स्मारक को सीआरपीएफ के जवानों ने ध्वस्त कर दिया. 74वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट विदेखो किए ने कहा कि, "गोगुंडा का यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों के नियंत्रण में था और सुरक्षा बलों के लिए एक कटा हुआ क्षेत्र था. लेकिन 74वीं बटालियन ने 20 नवंबर, 2025 को एक अग्रिम परिचालन बेस स्थापित किया है. अब बिजली और पानी की आपूर्ति सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. स्कूल भवन और हेलीपैड भी लगभग तैयार हैं. आज बटालियन ने एक संयुक्त अभियान में माओवादी सीसी सदस्य रमन्ना के स्मारक को ध्वस्त कर दिया. इससे आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा."



  • Feb 05, 2026 07:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. गिरफ्तारी के बाद सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने क्राइम ब्रांच को चार दिन की पुलिस रिमांड दे दी.



  • Feb 05, 2026 07:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज दोपहर तीन बजे राज्यसभा में बोल सकते हैं PM मोदी, कांग्रेस कर सकती है हंगामा

    संसद का बजट सत्र जारी है. लेकिन पिछले तीन दिनों से लोकसभा में कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार हंगामा कर रहे हैं. जिसके चलते सदन की कार्यवाही को लगातार स्थगित करना पड़ रहा है. बुधवार को पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था, लेकिन कांग्रेस के हंगामे के चलते कल भी सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा. जिसके चलते पीएम मोदी लोकसभा में नहीं बोल पाए. आज पीएम मोदी राज्यसभा में दोपहर तीन बजे बोल सकते हैं.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment