/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 10 फरवरी 2026 और दिन मंगलवार है. पाकिस्तान ने एक बार फिर से यूटर्न लेते हुए भारत के साथ खेलने की बात कही है. पाकिस्तानी सरकार ने सोमवार की इसकी घोषणा की. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेला जाना है. इसका एलान पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को किया. पाकिस्तान सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि उनकी राष्ट्रीय टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार करेगी.
उधर संसद का बजट सत्र जारी है. बजट सत्र के अधिकांश दिनों में लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के भेंट चढ़ती रही है. आज भी सदन में टकराव की संभावना है. दरअसल, सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के सुचारु संचालन के लिए बजट पर चर्चा से पहले भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संक्षिप्त चर्चा की शर्त रखी. इसके जवाब में सरकार ने उनसे सत्र के दौरान सदन में हुई घटनाओं पर खेद जताने की शर्त रखी है. उधर संसद में गतिरोध को लेकर इंडिया ब्लॉक ने आज सुबह 10 बजे एक अहम बैठक बुलाई है.
इसके साथ ही शाम साढ़े चार बजे संसद की विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी. वहीं आज यानी मंगलवार को कंगना रनौत के मानहानि केस की कोर्ट में सुनवाई होगी साथ ही पासपोर्ट सरेंडर याचिका पर बचाव पक्ष अपना जवाब पेश करेगा. उधर अभिनेता विजय की फिल्म 'जना नायकन' के निर्माता की याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं असम में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट आज जारी की जाएगी. जबकि सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 10, 2026 14:36 IST
Breaking News Today Live Updates: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले हुए थे गिरफ्तार
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई. पप्पू यादव को तीन दिन पहले पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन्हें 31 साल पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
- Feb 10, 2026 13:42 IST
Breaking News Today Live Updates: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुज चौधरी को राहत, संभल कोर्ट के FIR करने के आदेश पर लगाई रोक
संभल के पूर्व सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ जिला न्यायालय के एफआईआर करने वाले आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. बता दें कि अनुज चौधरी के खालिफ 2024 में संभल मस्जिद सर्वेक्षण हिंसा के मामले में जिला कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था.
Allahabad High Court stayed the district court's order of FIR against former CO Anuj Chaudhary in 2024 Sambhal mosque survey violence
— ANI (@ANI) February 10, 2026 - Feb 10, 2026 13:35 IST
Breaking News Today Live Updates: मणिपुर के उखरुल जिले में 5 दिनों के लिए निलंबित की गई इंटरनेट सेवा, जानें क्या है वजह
पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर के उखरुल जिले में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था की अस्थिर स्थिति को देखते हुए आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का व्यापक रूप से उपयोग करके ऐसी तस्वीरें, पोस्ट और वीडियो संदेश प्रसारित कर सकते हैं जो जनता की भावनाओं को भड़का सकते हैं. जिससे मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. राज्य सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और इंटरनेट सेवाओं के सामान्य संचालन के साथ इसके संभावित संबंध की समीक्षा करने के बाद, एहतियाती उपाय के रूप में उखरुल जिले के पूरे राजस्व क्षेत्र में ब्रॉडबैंड, वीपीएन और वीसैट सहित इंटरनेट/डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित/प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है.
Manipur | Internet suspended in Ukhrul District for 5 days.
— ANI (@ANI) February 10, 2026
In view of the volatile law and order situation in Ukhrul District, there is apprehension that some anti-social elements might use social media extensively for transmission of images, posts and video messages inciting… pic.twitter.com/k5ExR8yAyq - Feb 10, 2026 13:29 IST
Breaking News Today Live Updates: 'विपक्ष के सांसदों को भी सदन में बोलने देना चाहिए', संसद में हंगामे को लेकर बोले TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, "कल, हाउस दोपहर 2 PM बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था. हाउस 1-2 घंटे के लिए स्थगित किया जा सकता था, लेकिन इसे अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया. स्पीकर आज चेयर पर नहीं आए. अगर आप सच में हाउस चलाना चाहते हैं, तो यह आपके कामों में दिखना चाहिए, सिर्फ आपके शब्दों में नहीं. उन्होंने कहा कि, TMC MP चाहते हैं कि हाउस चले, लेकिन स्पीकर को हाउस चलाना है. अगर BJP MP को बोलने दिया जाता है, तो विपक्ष के MP को भी बोलने देना चाहिए.
- Feb 10, 2026 13:26 IST
Breaking News Today Live Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल कोर्ट पहुंचे पप्पू यादव, आज होगी मामले की सुनवाई
बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के मामले की आज एमपी, एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी है. जिसके लिए उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल कोर्ट लाया गया है. बता दें कि पप्पू यादव को पटना पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था. उनपर आरोप है कि पटना में एक मकान में किराए पर रहने के दौरान उन्होंने उस पर कब्जा कर लिया. इस मामले में आज बेल पिटीशन पर होगी सुनवाई.
- Feb 10, 2026 13:19 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के वसंत कुंज में प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी, घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव
राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में सोमवार शाम 49 वर्षीय एक शख्स का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला. जिसके बारे में पुलिस को शाम 6:19 बजे सूचना मिली. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पीसीआर और दमकल विभाग की टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया. अंदर एक व्यक्ति का शव छत के पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के लटका मिला.
शव आंशिक रूप से सड़ी-गली हालत में था. क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान 49 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई है. वह घर में अकेले रहता था. वह परिवार से अलग रहता था. पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए है. अब तक किसी तरह की साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है.
- Feb 10, 2026 12:55 IST
Breaking News Today Live Updates: डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार की पार्टी के मंत्रियों के साथ बैठक
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को पहली बैठक कर रही है. कैबिनेट से पहले वह अपनी पार्टी के मंत्रियों से मुलाकात कर बैठक कर रही है. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मंत्रिमंडल की बैठक से पहले पार्टी के मंत्रियों के साथ बैठक कर रही है. ये बैठक मंत्रालय की 6वीं मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय में हो चल रही है. बता दें कि सुनेत्रा पवार से पहले ये दफ्तर उनके पति और दिवंगत अजित पवार का था.
- Feb 10, 2026 12:24 IST
Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में आज भी विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
संसद का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है. आज भी लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया. जिसके चलते सदन की कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया और उसके बाद विपक्षी कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.
- Feb 10, 2026 12:03 IST
Breaking News Today Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, विपक्ष का सदन में जोरदार हंगामा जारी
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है. लेकिन विपक्ष लगातार सदन में हंगामा कर रहा है. अभी भी विपक्षी सदस्य सदन में नारेबाजी कर रहे हैं.
- Feb 10, 2026 11:38 IST
Breaking News Today Live Updates: आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया क्रिप्टो करेंसी का मुद्दा
संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन है. आज भी लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. वहीं राज्यसभा में प्रश्नकाल चल रहा है. इससे पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने क्रिप्टो और स्टेबलकॉइन जैसे वर्चुअल डिजिटल एसेट्र को कानूनी मान्यता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इन्हें विदेशों में स्थानांतरित न करें. आप सांसद ने कहा कि भारत में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDAs) पर इस तरह टैक्स लगाया जाता है जैसे वे कानूनी हों, लेकिन उनका विनियमन इस तरह किया जाता है जैसे वे अवैध हों.
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि, भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर 30 प्रतिशत पूंजीगत लाभ कर + 1 फीसदी टीडीएस लगता है; फिर भी इसे कोई कानूनी मान्यता नहीं दी गई है, निवेशकों को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है, और न ही मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी (AML) के लिए कोई समर्पित ढांचा है. इसका परिणाम यह है कि 12 करोड़ भारतीय विदेशी प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसमें निवेश करते हैं.
इसके साथ ही ₹4.8 लाख करोड़ का VDA व्यापार विदेशों में स्थानांतरित हो गया है. भारत के कुल व्यापार का 73 प्रतिशत विदेशी एक्सचेंजों में स्थानांतरित हो गया है. 180 भारतीय क्रिप्टो स्टार्टअप विदेशों में स्थानांतरित हो गए हैं इसका समाधान है: भारत में अनुपालन. उन्होंने कहा कि भारत में VDAs को स्पष्ट परिसंपत्ति वर्ग का दर्जा देना चाहिए. स्पष्ट घरेलू नियामक प्रणाली, जिसमें मजबूत एएमएल सुरक्षा उपाय हों, गतिविधियों को वापस देश के भीतर ला सकती है, निवेशकों की सुरक्षा कर सकती है, अनुपालन में सुधार कर सकती है और वार्षिक कर राजस्व में ₹15,000-20,000 करोड़ की वृद्धि कर सकती है.
Legalise Virtual Digital Assets (like Crypto, Stablecoin) in India. Don’t drive them offshore.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) February 10, 2026
India taxes VDAs (virtual digital asset) like they are legal. But regulate it like they are illegal.
India taxes cryptocurrency at 30% Capital Gain Tax + 1% TDS; yet offers no legal… pic.twitter.com/Y1JXJLBW85 - Feb 10, 2026 11:10 IST
Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
संसद का बजट सत्र जारी है. आज जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष ने सदन में भार हंगामा शुरू कर दिया. प्रश्नकाल के दौरान हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
- Feb 10, 2026 09:48 IST
Breaking News Today Live Updates: प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुईं टीना अंबानी, इस मामले में ED ने सोमवार को किया था तलब
प्रवर्तन निदेशालय ने कल यानी सोमवार को टीना अंबानी (अनिल अंबानी की पत्नी) को कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तलब किया था, लेकिन वह जांचकर्ताओं के सामने पेश नहीं हुईं. इसके बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी.
Enforcement Directorate summoned Tina Ambani (wife of Chairman Anil Ambani) in an alleged money laundering case yesterday, but she didn't appear before the investigators: Officials
— ANI (@ANI) February 10, 2026 - Feb 10, 2026 09:00 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के ख्याला इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
राजधानी दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. जहां आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. अब पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक नाबालिग लड़की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, कल देर रात पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में सोहेल नाम के एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
A minor boy named Sohail was stabbed to death late last night in the Khyala area of West Delhi. Police are searching for those who committed the murder and are reviewing CCTV footage from the area around the crime scene: Delhi Police
— ANI (@ANI) February 10, 2026 - Feb 10, 2026 07:43 IST
Breaking News Today Live Updates: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुई ट्रेड डील
बांग्लादेश और अमेरिका के बीच नया व्यापार समझौता हुआ है. दोनों देशों के बीच हुई ट्रेड डील के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "अमेरिका-बांग्लादेश पारस्परिक व्यापार समझौता अमेरिकी किसानों और उत्पादकों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है, जिससे सोयाबीन और मक्का से लेकर नागरिक विमानों और मोटर वाहनों तक अमेरिकी निर्यात पर बाजार पहुंच का विस्तार हो रहा है."
United States Trade Representative tweets, "The U.S.-Bangladesh Agreement on Reciprocal Trade is creating new opportunities for American farmers and producers, expanding market access on U.S. exports ranging from soybeans and corn to civil aircraft and motor vehicles." pic.twitter.com/UzcWvD44Oz
— ANI (@ANI) February 10, 2026 - Feb 10, 2026 07:41 IST
Breaking News Today Live Updates: कंगना रनौत मानहानि केस में पासपोर्ट सरेंडर याचिका पर आज होगी कोर्ट में सुनवाई
बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मानहानि केस में पासपोर्ट सरेंडर वाली याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले में कोर्ट बचाव पक्ष का जवाब सुनेगा.
- Feb 10, 2026 07:36 IST
Breaking News Today Live Updates: एयर कनाडा ने क्यूबा के लिए निलंबित की अपनी सेवाएं, जानें क्यों उठाया ये कदम
एयर कनाडा ने विमानन ईंधन की कमी का हवाला देते हुए क्यूबा के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं. एयरलाइन के एक बयान में कहा गया है कि वह यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए खाली उड़ानें संचालित करेगी. एयर कनाडा ने कहा कि द्वीप पर विमानन ईंधन की निरंतर कमी के कारण वह क्यूबा के लिए अपनी सेवा निलंबित कर रही है. आने वाले दिनों में, एयरलाइन दक्षिण की ओर खाली उड़ानें संचालित करेगी ताकि पहले से ही अपने गंतव्य पर पहुंच चुके लगभग 3,000 यात्रियों को वापस लाया जा सके.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us