/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 18 फरवरी 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा ही. राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. जिससे एक बार फिर से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. उधर पहाड़ों पर भी बारिश और हल्की बर्फबारी की आशंका है.
वहीं मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करेगी. ये मोहन सरकार का पहला पेपरलेस बजट होगी. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह नदिया जिले के मायापुर जाएंगे. जहां वे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे. हालांकि इस दौरान वे किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.
वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा आज पांच दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे इंडिया AI इंपैक्ट समिट में भाग लेंगे. उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं. जबकि भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई से दिल्ली आएंगे. इस दौरान वे भारत मंडपम में चल रही एआई समिट में शिरकत करेंगे.ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 18, 2026 12:50 IST
Breaking News Today Live Updates: ऑनलाइन चाकू बिक्री पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, ब्लिंकिट स्टोर्स और वेयरहाउस से 50 अवैध चाकू बरामद
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए प्रतिबंधित हथियारों की बिक्री पर दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने ब्लिंकिट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अब तक 50 कथित तौर पर अवैध चाकू बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की नियमित मॉनिटरिंग के दौरान पाया गया कि ब्लिंकिट पर चाकू बेचे जा रहे हैं. सत्यापन के लिए पुलिस ने ऐप के जरिए एक स्टेनली नाइफ ऑर्डर किया. डिलीवरी के बाद पाया गया कि चाकू “गरारीदार” है और सरकार द्वारा तय मानकों से बड़ा है.
नियमों के अनुसार ब्लेड की अधिकतम लंबाई 7.62 सेमी और चौड़ाई 1.72 सेमी होनी चाहिए, जबकि बरामद चाकू की लंबाई 8 सेमी और चौड़ाई 2.5 सेमी पाई गई, जो निर्धारित सीमा से अधिक है. बता दें कि 15 फरवरी को जांच के दौरान दिल्ली के विभिन्न ब्लिंकिट स्टोर्स से 16 चाकू बरामद किए गए थे. अगले दिन गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस से 32 और अवैध चाकू जब्त किए गए.
- Feb 18, 2026 12:46 IST
Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा निकालेगी BJP, पीएम मोदी समापन पर करेंगी विशाल रैली
पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है. इस बीच बीजेपी ने एलान किया है कि वह राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी. ये यात्रा 9 जगहों से शुरू होगी. जो 2 मार्च से 5 मार्च तक चलेगी. परिवर्तन यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
- Feb 18, 2026 12:40 IST
Breaking News Today Live Updates: एंजल चकमा हत्याकांड को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
एंजल चकमा हत्याकांड में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट उस याचिका का निपटान किया. जिसमें भारत के आपराधिक कानूनों में नस्लीय हिंसा को अलग से मान्यता देने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को भारत के अटॉर्नी जनरल (एजीआई) के कार्यालय में एक अभ्यावेदन दाखिल करने को कहा है. अदालत ने कहा, “हम याचिका का निपटारा इस शर्त के साथ करते हैं कि याचिकाकर्ता एजीआई कार्यालय में याचिका की सॉफ्ट कॉपी और इस आदेश की प्रति जमा करा दे, ताकि एजीआई इस मामले को उचित प्राधिकारी के समक्ष उठा सकें. आप पहले ऐसा करें. देखते हैं क्या होता है.” वकील अनूप कुमार अवस्थी द्वारा जनहित याचिका के रूप में दायर की गई इस याचिका में देहरादून में त्रिपुरा की 24 वर्षीय छात्र की कथित हत्या में नस्लीय हिंसा के मद्देनजर बाध्यकारी दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई थी.
Angel Chakma murder case | Supreme Court has disposed of a plea seeking separate recognition of racially-charged violence in India’s criminal laws by asking the petitioner to file a representation in the office of the Attorney General of India (AGI).
— ANI (@ANI) February 18, 2026
“We dispose of the… pic.twitter.com/PLalumPY7S - Feb 18, 2026 12:03 IST
Breaking News Today Live Updates: गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने हाल ही में यूनिवर्सिटी के खिलाफ चलाए जा रहे 'दुष्प्रचार' पर गहरा दुख व्यक्त किया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा गया कि संस्थान और उसके छात्र इस नकारात्मकता से आहत हैं.
— Galgotias University (@GalgotiasGU) February 17, 2026
- Feb 18, 2026 11:46 IST
Breaking News Today Live Updates: गलगोटिया को एआई एक्सपो खाली करने के लिए कहा गया
गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई एक्सपो से अपनी जगह खाली करने के लिए कहा गया है.
- Feb 18, 2026 10:20 IST
Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया मुस्लिम समुदाय को 5 फीसदी आरक्षण देने वाला अपना आदेश
वहीं महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग ने एक सरकारी आदेश जारी कर कहा है कि, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी एवं अर्ध-सरकारी नौकरियों में मुस्लिम समुदाय को 5 प्रतिशत आरक्षण देने वाले अपने पूर्व के सरकारी आदेश को रद्द कर दिया है.
Maharashtra Government's Social Justice Dept has issued a GR and has cancelled its earlier GR of granting 5% reservation to Muslims community for educational institutions and government and semi-government jobs.
— ANI (@ANI) February 18, 2026 - Feb 18, 2026 10:10 IST
Breaking News Today Live Updates: आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 12 मार्च को होगा आखिरी पेपर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज यानी 18 फरवरी से शुरू हो गईं. जो 12 मार्च तक चलेंगी. इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 53 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी पाली का पेपर दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगा. बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिसके लिए सीटीवी से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है.
इस बार पूरे प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 20 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील हैं जिनपर जैमर लगाए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं. जहां पुलिस और STF की टीमें भी तैनात रहेंगी. नकल करने वाले और कराने वालों के खिलाफ नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. जिसके तहत 7 साल सजा की सजा और एक करोड़ जुर्माने का प्रावधान है.
- Feb 18, 2026 10:03 IST
Breaking News Today Live Updates: यूएस-जापान के बीच शुरू हुई ट्रेड डील, अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश का समझौता
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप जापान के साथ व्यापार समझौता फाइनल करने वाले हैं. ट्रंप ने कहा कि इस डील के तहत जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा. यह हिस्सा एक बड़े व्यापार समझौते का पहला चरण है. ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि जापान अब इस समझौते के तहत पहला निवेश शुरू कर रहा है. कुल 550 अरब डॉलर का वादा है, जिसमें से पहले चरण में 36 अरब डॉलर के तीन बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा हुई है. इन प्रोजेक्ट से अमेरिका की इंडस्ट्री को मजबूत मिलेगी और लाखों नौकरियां पैदा होंगी.
- Feb 18, 2026 08:50 IST
Breaking News Today Live Updates: केंद्र ने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों का किया प्रमोशन, IAS का मिला दर्जा
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को प्रमोट कर आईएएस का दर्जा दिया है. जिसे लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है उनमें बिलासपुर के मुख्य आयुक्त संदीप अग्रवाल, दुर्ग नगर आयुक्त सुमित अग्रवाल, सौमिल चौबे, तीर्थराज अग्रवाल, बीबी पंचभाई, लीना कोसम और आशीष टिकारीहा का नाम शामिल है.
Seven State Civil Service officers have been promoted and appointed to IAS, including Bilaspur CEO Sandeep Agarwal, Durg Municipal Commissioner Sumit Agarwal, Saumil Chaubey, Tirthraj Agarwal, BB Panchbhai, Leena Kosam, and Ashish Tikariha pic.twitter.com/ohGkr9zitO
— ANI (@ANI) February 18, 2026 - Feb 18, 2026 08:32 IST
Breaking News Today Live Updates: आज आएगा मध्य प्रदेश सरकार का बजट, मोहन यादव सरकार पेश करेगी पहला पेपरलेस बजट
मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार आज राज्य का बजट पेश करेगी. मोहन यादव सरकार का ये बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा. जो राज्य का पहला पेपरलेस बजट है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us