Breaking News Today Live Updates: कनाडा के PM मार्क कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में दिन में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने लगी है, जबकि सुबह और शाम के समय अभी भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में दिन में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने लगी है, जबकि सुबह और शाम के समय अभी भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 24 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 23 फरवरी 2026 और दिन सोमवार है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस बार होली से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगा है. हालांकि सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. रात के तापमान में भी तेजी देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisment

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो देशों की यात्रा के पहले चरण में सिंगापुर पहुंच गए हैं. सीएम योगी 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे, उसके बाद 25 और 26 फरवरी को वे जापान का दौरा करेंगे. वहीं झारखंड में आज शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव हो रहा है. जिसमें राज्य के कुल 48 निकायों के लिए मतदान हो रहा है.

वहीं सुप्रीम कोर्ट आज मेटा और व्हाट्सऐप की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. जबकि भारत और अमेरिका के बीच आज से युद्धाभ्यास वज्र प्रहार शुरू हो रहा है. जो 15 मार्च तक चलेगा. उधर अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से बातचीत की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि ये बातचीत ओमान में हुई. उधर ओडिशा में एक आईआरएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 23, 2026 23:17 IST

    Breaking News Today Live Updates: JNU हिंसा मामले में FIR दर्ज

    Breaking News Today Live Updates:दिल्ली JNU हिंसा की घटना के बाद FIR दर्ज की गई है. यहां बीएनएस की कई धाराओं और तीन पीडीपीपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 



  • Feb 23, 2026 22:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: भारत दौरे पर आने वाले हैं कनाडा पीएम मार्क कार्नी

    Breaking News Today Live Updates: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत आ रहे हैं.यहां वह सबसे पहले मुंबई निकलेंगे. इसके बाद वह दिल्ली आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. 



  • Feb 23, 2026 19:55 IST

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु में BJP महिला मोर्चा वर्कर्स का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

    Breaking News Today Live Updates:तमिलनाडु BJP की महिला मोर्चा की वर्कर्स ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का विरोध किया. पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दखल दिया और 20 से ज़्यादा महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. बाद में, एहतियात के तौर पर हिरासत में लिए गए लोगों को हिरासत में ले लिया गया.



  • Feb 23, 2026 18:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाकर्मियों और माओविदयों की मुठभेड़, दो को किया ढेर

    Breaking News Today Live Updates:ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं. नक्सल रोधी अभियान (एएनओ) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) संजीव पांडा ने बताया, '22 तारीख को हमने एक संयुक्त अभियान चलाया... गोलीबारी रुकने के बाद हमारी टीम ने इलाके की तलाशी ली. उन्हें दो माओवादी शव मिले और एक एके-47 राइफल, छह यूबीजीएल ग्रेनेड, एक एसएलआर राइफल और दवाइयां व गोला-बारूद जैसी अन्य वस्तुएं बरामद हुईं'.



  • Feb 23, 2026 17:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: लश्कर-ए-तैयबा बांग्लादेश के 6 आरोपियों को कोर्ट ने दी 7 दिन की हिरासत

    Breaking News Today Live Updates: लश्कर-ए-तैयबा बांग्लादेश मॉड्यूल के 6 आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट से ले जाया जा रहा है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 7 दिन की हिरासत दी है.



  • Feb 23, 2026 15:55 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यहां सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सोमवार दोपहर हड़कंप मच गया.बताया जा रहा है कि लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को सुबह करीब 8 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. यही ईमेल दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक आईडी पर भी भेजा गया है. इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर आ गईं.



  • Feb 23, 2026 15:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में LoC पर मिले अमेरिकी और पाकिस्तानी नोट बंधे दो गुब्बारे

    जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास अखनूर सेक्टर में अमेरिकी और पाकिस्तानी मुद्राओं से बंधे दो गुब्बारे मिले हैं. यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि मुद्रा नकली है या नहीं. इस बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है.



  • Feb 23, 2026 15:31 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी, किश्तवाड़ में टेरर नेटवर्क खत्म

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार चल रहा है. इस बीच सेना ने किश्तवाड़ में टेरर नेटवर्क के खात्मे का एलान किया है. सेना ने बताया कि 326 दिन तक चले ऑपरेशन में 7 आतंकी मारे गए हैं. इनमें जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल. सेना के मुताबिक, मारे गए जैश के 7 आतंकियों का यह ग्रुप करीब डेढ़ साल से इलाके में सक्रिय था. इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ इनकी कुल 17 बार मुठभेड़ हुई. सेना  ने 17वीं मुठभेड़ में पूरे ग्रुप का सफाया कर दिया. सेना के मुताबिक, आतंकी M4 गन जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों ने भी अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया. उसके बाद जवानों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ जंगल में लड़ने की विशेष ट्रेनिंग दी गई. सेना का कहना है कि जम्मू रीजन में अभी भी जैश का नेटवर्क सक्रिय है. खुफिया इनपुट के मुताबिक क्षेत्र में अब भी करीब 20 आतंकी मौजूद हैं.



  • Feb 23, 2026 14:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के घर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारी

    बिहार फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के घर सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने छापेमारी की. बता दें कि सुनील कुमार नायक के खिलाख आंध्र प्रदेश में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज है. उनपर हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप लगा है.



  • Feb 23, 2026 14:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: बेंगलुरू में कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप, प्रेमी और उसके दोस्त नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी

    बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने नशीली दवा देकर गैंगरेप की घटना सामने आई है. यह मामला जुक्कुर में घटी, जहां पीड़िता को गुलाबी रंग की गोली खिलाकर बेहोशी की हालत में यौन उत्पीड़न किया गया. आरोपियों दिक्सीन और निखिल ने उसे घटना की रिपोर्ट न करने की धमकी दी. जिसके चलते पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन बाद में उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी.  परिवार ने अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.



  • Feb 23, 2026 13:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    दिल्ली में स्कूल और आम आदमी पार्टी नेता के बाद अब दिल्ली सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है, "दिल्ली सचिवालय को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली. अग्निशमन विभाग को दोपहर 12 बजे सूचना मिली, जिसके बाद टीमें मौके पर भेजी गईं. अभी तक कुछ भी नहीं मिला है."



  • Feb 23, 2026 12:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: आम आदमी पार्टी नेता को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरु की जांच

    दिल्ली के स्कूलों में पिछले कई दिनों से बम से उड़ाने की धमकी की खबरें आ रही हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आप नेता को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस संबंध में आप नेता दिलीप पांडे ने पुलिस को जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



  • Feb 23, 2026 11:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली लाए गए तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए 6 संदिग्ध आतंकी, देश के दहलाने की रच रहे थे साजिश

    देश को दहलाने की साजिश रहे 6 आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था, उन्हें आज पुलिस दिल्ली लेकर पहुंची. बताया जा रहा है कि ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों के समर्थन से एक बड़ी आतंकवादी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे.



  • Feb 23, 2026 11:12 IST

    Breaking News Today Live Updates: गुजरात के राजकोट में चला प्रशासन का बुलडोजर, 1492 घरों भेजा गया है तोड़फोड़ का नोटिस

    गुजरात के राजकोट में प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरज रहा है. दरअसल, नगर निगम राजकोट ने जांगलेश्वर इलाके में लगभग 1,492 घरों को तोड़फोड़ के नोटिस जारी किए गया था. जिनमें से कई लोगों ने अपने घर खुद ही तोड़ दिए, बाकी घरों पर अब प्रशासन बुलडोजर से तुड़वा रहा है.



  • Feb 23, 2026 11:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: पोलैंड में भारत की राजदूत बनाई गईं नीता भूषण, अभी तक न्यूजीलैंड में संभाल रही थीं उच्चायुक्त की जिम्मेदारी

    भारत सरकार ने नीता भूषण को पोलैंड में भारत की अगली राजदूत नियुक्त किया है. वर्तमान में वे न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. विदेश मंत्रालय ने उनके पोलैंड गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त का नोटिफिकेशन जारी किया है.



  • Feb 23, 2026 11:04 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर दुख जताया. पीएम मोदी ने एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय जी के निधन से गहरा दुःख हुआ. उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति"



  • Feb 23, 2026 10:18 IST

    Breaking News Today Live Updates: एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन मामले में पांचवीं गिरफ्तारी, ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया जितेंद्र

    दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में जितेंद्र यादव नाम के एक युवक को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई यह पांचवीं गिरफ्तारी है.



  • Feb 23, 2026 10:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को मिली बम की धमकी

    राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. अब धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. फिलहाल दोनों स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.



  • Feb 23, 2026 10:12 IST

    Breaking News Today Live Updates: झारखंड में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों पर लगी वोटर्स की भीड़

    उधर झारखंड में स्थानीय निकाल चुनाव के लिए मतदान जारी है. निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटर्स की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.



  • Feb 23, 2026 09:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के मंगलपुरी में मामूली बहस में चाकूबाजी, एक युवक घायल; 3 नाबालिग गिरफ्तार

    राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली बहस में चाकूबाजी हो गई. जिसमें एक लड़का घायल हो गया. रविवार रात करीब 9 बजे PCR कॉल मिली. जिसमें बताया गया कि लालू नाम का एक लड़का एक रिश्तेदार के साथ एक स्टॉल पर काम करता था. जो चाकूबाजी में घायल हुआ है. इसके बाद पुलिस ने सभी 3 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है. जानकारी के मुताबिक, लालू और आरोपी के बीच मामूली कहासुनी के बात झगड़ा हो गया. उसके बाद उन्होंने लालू को चाकू मार दिया.



  • Feb 23, 2026 07:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: एबीवीपी ने जेएनयू में वामपंथी समूहों पर लगाया हमले का आरोप, तत्काल कार्रवाई की मांग

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया है कि वामपंथी समूहों ने उनके सदस्यों पर हमला किया, जिनमें प्रतीक भारद्वाज भी शामिल हैं, जिन्हें पीटा गया और उन पर अग्निशामक पाउडर फेंका गया. X पर एक पोस्ट में, एबीवीपी ने दावा किया, "जेएनयू के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के बायोटेक्नोलॉजी के छात्र प्रतीक भारद्वाज पर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज परिसर के अंदर वामपंथी गुंडों ने कथित तौर पर हमला किया. पहले उन पर अग्निशामक पाउडर डाला गया जिससे उनकी आंखों में जलन हुई और फिर उन्हें बेरहमी से पीटा गया. यह भी आरोप है कि इस जानलेवा हमले के दौरान एक सिलेंडर खोलकर उसका इस्तेमाल किया गया. उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर है."



  • Feb 23, 2026 07:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: नासा के ऑर्टेमिस II मिशन को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन हो सकती है लॉन्चिंग

    नासा के ऑर्टेमिस II मिशन को लेकर नया अपडेट सामने आया है. नासा ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि, "मौसम अनुकूल रहने पर, मंगलवार (24 फरवरी) को हम अपने आर्टेमिस II मिशन के लिए चंद्रमा पर जाने वाले रॉकेट को लॉन्च पैड से रवाना करेंगे. रॉकेट के ऊपरी चरण में हीलियम के प्रवाह में समस्या आने के बाद इंजीनियर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटे हैं."



  • Feb 23, 2026 07:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के मालवीय नगर में दो लोगों के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

    राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ पूर्वोत्तर की तीन महिला किराएदारों के साथ कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.



  • Feb 23, 2026 07:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: सुप्रीम कोर्ट में आज मेटा और व्हाट्सऐप की याचिकाओं पर होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट आज मेटा और व्हाट्सऐप की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment