/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today LIVE Updates: आज 9 फरवरी 2026 और दिन सोमवार है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अहम मुद्दों पर हलचल बनी हुई है. जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन को चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है. उनकी जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई भी दी. उधर ग्रीनलैंड में फ्रांस और कनाडा ने वाणिज्य दूतावास खोलकर आर्कटिक क्षेत्र में कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है, जिसे ट्रंप के बयानों के बाद बढ़े तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दाखिल टीएमसी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस सत्र में योगी सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी. इसके अलावा उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम-@newsnationtv फेसबुक-@NewsNationChannelयूट्यूब-@NewsNationTV
- Feb 09, 2026 11:26 IST
Breaking News Today Live Updates: मिड-डे मील का खाना खाकर बीमार पड़े 89 छात्र, स्कूल में मचा हड़कंप, CM ने बैठाई जांच
Breaking News Today Live Updates: आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में एक सरकारी आदिवासी कल्याण आश्रम स्कूल में भीषण लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां देवरापल्ली स्थित स्कूल में सुबह का नाश्ता करने के बाद 89 छात्र गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. पुलिस के अनुसार, छात्रों ने नाश्ते में इडली और चटनी का सेवन किया था. इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टियां और पेट में दर्द की शिकायत शुरू हो गई.
- Feb 09, 2026 10:23 IST
Breaking News Today Live Updates: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण पर पीएम मोदी की छात्रों से बातचीत जारी
Breaking News Today Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा'के 9वें संस्करण पर छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा,"मुझे खुशी है कि मेरे देश के छात्र 2047 के लिए परिकल्पना कर रहे हैं. यदि हम एक विकसित देश बनना चाहते हैं, तो हमें अपनी आदतों को इसके अनुरूप ढालना होगा."
#WATCH | PM Narendra Modi interacts with students during the 9th edition of 'Pariksha pe Charcha'.
— ANI (@ANI) February 9, 2026
He says, "... I am glad that the students in my country envision for 2047... If we want to become a developed country, we have to align our habits with it..."
Source: DD pic.twitter.com/bEwo41N3J4 - Feb 09, 2026 10:18 IST
Breaking News Today Live Updates: बेंगलुरु: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया
Breaking News Today Live Updates: बेंगलुरु मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. विरोध खाली ट्रंक वाले मेट्रो किराए को बढ़ाने के फैसले के खिलाफ लिया गया था.
- Feb 09, 2026 09:46 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Breaking News Today Live Updates: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है. सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इससे हड़कंप मच गया है. धमकी वाले ईमेल सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच के हैं. इस ईमेल में बम की धमकी के साथ लिखा गया, ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान, आज शहीद अफजल गुरु की याद में बम ब्लास्ट होगा. स्कूलां विच आज धमाका होगा.’
- Feb 09, 2026 09:16 IST
Breaking News Today Live Updates: आपके राज्य में कैसा रहेगा असर
Breaking News Today Live Updates: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. इसके पीछे एक नया पश्चिमा विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जो खासकर पहाड़ों के मौसम को प्रभावित करेगा और इसका आंशिक असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंच सकता है.
- Feb 09, 2026 08:59 IST
Breaking News Today Live Updates: ओवैसी के बयान से छिड़ी चर्चा
Breaking News Today Live Updates: भारत में संविधान और राष्ट्रवाद की परिभाषा को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया है. तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान की शुरुआत “वी द पीपल” यानी “हम भारत के लोग” शब्दों से होती है, न कि भारत माता या किसी धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक के नाम से.
#WATCH | Sadasivpet, Telangana: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, "When the debate was going on, on the 150th anniversary of Vande Mataram, I stood up and told the entire Parliament that on January 24, 1950, we gave ourselves a constitution, and that constitution begins with the… pic.twitter.com/hOpW50yMtC
— ANI (@ANI) February 8, 2026 - Feb 09, 2026 08:23 IST
Breaking News Today Live Updates: आज SIR मामले में TMC की याचिका पर SC में होगी सुनवाई
Breaking News Today Live Updates: आज (9 फरवरी) सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दाखिल टीएमसी की याचिका पर सुनवाई होगी. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एसआईआर प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर मतदाता सूची से नाम हटाए जा सकते हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होगी.
- Feb 09, 2026 07:54 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू
Breaking News Today Live Updates:उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज (9 फरवरी) से औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी, जिसमें राज्य सरकार अपनी उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं का खाका पेश करेगी. इस बार का सत्र काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि योगी सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बड़ा बजट पेश करने की तैयारी में है. अनुमान है कि इस बार राज्य का बजट करीब 9 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है.
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "कल से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। ये प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण बजट सत्र है। उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ये बजट मील का पत्थर साबित होगा।" pic.twitter.com/hXbY9DUiCm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026 - Feb 09, 2026 07:37 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में 2 युवकों को चाकू से गोदा, एक की मौत
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रविवार (8 फरवरी) शाम को दिल्ली के मोती नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है. शाम 6:37 बजे मोती नगर पुलिस स्टेशन को एक नाबालिग के बारे में जानकारी मिली जिसे मृत हालत में अस्पताल लाया गया था. वहीं शाम 7:50 बजे एक और घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान मोहम्मद दानिश, उम्र लगभग 25 साल, के रूप में हुई, के बारे में जानकारी मिली, जिसे पीठ में चाकू मारा गया था. उसका फिलहाल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. दोनों घटनाएं DLF मोती नगर के पास DDA पार्क में हुईं.
A minor died, and another young man was injured in a stabbing incident in Delhi's Moti Nagar area on Sunday evening. Police have registered a case and are searching for the accused. At 6:37 PM, the Moti Nagar police station received information about a minor who had been brought…
— ANI (@ANI) February 9, 2026 - Feb 09, 2026 07:18 IST
Breaking News Today Live Updates: आज SC में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर सुनवाई
Breaking News Today Live Updates: उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज (9 फरवरी) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. बता दें कि सेंगर ने मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है. हालांकि, इससे पहले उसकी कई याचिकाएं खारिज कर चुकी हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us