/newsnation/media/media_files/2025/12/24/breaking-news-today-live-updates-24-december-2025-2025-12-24-06-54-40.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Highlights: आज 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार है. उत्तर भारत के मैदानी इलाके इनदिनों ठंड से कांप रहे हैं. पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है. जबकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है.
वहीं महाराष्ट्र में बीएमसी और नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इस बीच आज शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे चीफ राज ठाकरे गठबंधन का एलान करेंगे. जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच एक होटल में बैठक होगी. वहीं दोनों पार्टियों के गठबंधन की घोषणा की जाएगी.
उधर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज अमेरिका के एक नए संचार उपग्रह को लॉन्च करेगा. इस संचार उपग्रह की लॉन्चिंग सुबह 8.54 बजे की जाएगी. ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 नाम के इस उपग्रह को एलवीएम3-एम6 से लॉन्च किया जाएगा. बता दें कि ये एक ऐसे संचार उपग्रह है जो दुनियाभर में स्मार्टफोन को उच्च गति वाली सेल्युलर ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करेगा.
उधर बांग्लादेश के हिंदू समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं. मंगलवार तड़के चट्टोग्राम के रावजान सबडिवीजन के सुल्तानपुर गांव में भीड़ ने सुख शिल और अनिल शिल के घरों को बाहर से बंद कर आग लगा दी. हालांकि दोनों परिवारों के सदस्यों ने किसी तरह से टिन शीट और बांस की बाड़ काटकर अपनी जान बचाई. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Dec 24, 2025 23:34 IST
Breaking News Today Live Updates: कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक के खिलाफ CBI का एक्शन, SC में करेगी अपील
Breaking News Today Live Updates: कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक वाले दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को CBI सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.
- Dec 24, 2025 22:36 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में VPN पर लगा बैन
Breaking News Today Live Updates:जम्मू-कश्मीर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां कठुआ में 2 महीने के लिए VPN पर बैन लगा दिया गया है.
- Dec 24, 2025 22:35 IST
Breaking News Today Live Updates: सांसदों को हिदायत, नहीं होगा संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरे का इस्तेमाल
Breaking News Today Live Updates:संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरे का इस्तेमाल न करने की सांसदों को हिदायत दी गई है.
- Dec 24, 2025 14:35 IST
Breaking News Today Live Updates: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर कल लखनऊ जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी का ये दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर होगा. इस दौरान वे अटल बिहारी वाजपेयी समेत 3 बड़े महापुरुषों की मूर्तियों का भी अनावरण करेंगे.
- Dec 24, 2025 13:00 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश TET परीक्षा स्थगित, 28-29 जनवरी को प्रस्तावित था एग्जाम
उत्तर प्रदेश की शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि ये परीक्षा अगले महीने 28 और 29 तारीख को होनी थी. जानकारी के मुताबिक आयोग जल्द ही PGT, TGT की परीक्षाओं की तारीखों का एलान करेगा. इससे पहले TET के लिए विज्ञापन जारी किया जाना था, लेकिन उस प्रक्रिया को अभी तक पूरा नहीं किया गया. इससे पहले परीक्षा को स्थगित करने का एलान कर दिया गया.
- Dec 24, 2025 11:18 IST
Breaking News Today Live Updates: सुप्रीम कोर्ट जाएगी उन्नाव रेप पीड़िता, कल कुलदीप सेंगर की सजा पर अदालत ने लगाई थी रोक
उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर को कल यानी मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिल गई. कोर्ट ने सेंगर की सजा पर कुछ शर्तों के साथ रोक लगा दी. उसके बाद कुलदीप सेंगर जेल से बार आ गया. जिसके बाद से पीड़िता के परिवार में भय का माहौल है. अब उन्नाव रेप पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.
- Dec 24, 2025 10:58 IST
Breaking News Today Live Updates: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अटल जन सेवा दौड़ को दिखाई हरी झंडी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला के सेक्टर 5 के यवनिका गार्डन में पुलिस कर्मियों को समर्पित 'अटल जन सेवा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद सीएम सैनी ने कहा कि, "आज अपना प्रशिक्षण पूरा करने वाले हमारे सभी नव नियुक्त हरियाणा पुलिस कर्मियों को मैं बधाई देता हूं. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन्हें शपथ दिलाएंगे. यह प्रशिक्षण एकता और शक्ति का अनूठा प्रदर्शन है. यह बैच भारतीय पुलिस के इतिहास में सबसे बड़े बैचों में से एक है. 2014 से पहले, जब हमने लोक सेवा की जिम्मेदारी संभाली थी, तब हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या केवल 3 प्रतिशत थी. हमने इसे बढ़ाकर 25 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है."
#WATCH | Panchkula | Haryana CM Nayab Singh Saini says, "I congratulate all our newly appointed Haryana Police personnel who have completed their training today. Today, Union Home Minister Amit Shah will administer the oath to them... This run is a unique demonstration of unity… https://t.co/5XbmBoOAAhpic.twitter.com/kknVc1JKUc
— ANI (@ANI) December 24, 2025 - Dec 24, 2025 10:51 IST
Breaking News Today Live Updates: राजस्थान के जैसलमेर में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, सैम सैंड ड्यून्स देखने पहुंच रहे लोग
राजस्थान के जैसलमेर में इनदिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जहां क्रिसमस से पहले सैम सैंड ड्यून्स में शामिल होने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं.
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan: A tourist, Snehal Shah says, "I am from Pune... I am here with my family... There are jeep and camel safaris in the desert... This is a great place to enjoy." https://t.co/78yIWEPo7zpic.twitter.com/ZMiIDaQG8e
— ANI (@ANI) December 24, 2025 - Dec 24, 2025 10:49 IST
Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के भिवंडी में पावर लूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक दमकलकर्मी घायल
महाराष्ट्र के भिवंडी में आज यानी बुधवार सुबह एक पावर लूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये घटना भिवंडी जिले के सिद्धार्थ नगर के खोनी गांव में स्थिर पावर लूम फैक्ट्री की है. आग लगने से एक सिलेंडर भी फट गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया.
#WATCH | Bhiwandi, Maharashtra | Fire broke out in a power loom factory early morning in Khoni village, Siddharth Nagar, today. The fire led to a cylinder blast at the site, injuring one firefighter. The fire has now been brought under control. pic.twitter.com/tjhu1lmcYr
— ANI (@ANI) December 24, 2025 - Dec 24, 2025 09:32 IST
Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह की सफल लॉन्चिंग पर इसरो को दी बधाई
केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 को ले जाने वाले एलवीएम3-एम6 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी है.
Union MoS Space Dr Jitendra Singh congratulates ISRO for the successful launch of LVM3-M6 carrying BlueBird Block-2. pic.twitter.com/ugeTvLXS7r
— ANI (@ANI) December 24, 2025 - Dec 24, 2025 08:05 IST
Breaking News Today Live Updates: इसरो आज करेगा ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह को लॉन्च
इसरो आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3 एम6 मिशन लॉन्च करेगा. यह मिशन अमेरिका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल के साथ हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को कक्षा में स्थापित करेगा. इस मिशन के तहत अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह को तैनात किया जाएगा, जिसे दुनिया भर के स्मार्टफोनों को सीधे हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 अंतरिक्ष यान एलवीएम3 रॉकेट के इतिहास में निम्न पृथ्वी कक्षा में लॉन्च किया जाने वाला सबसे भारी पेलोड होगा. एलवीएम3 रॉकेट ने हाल ही में चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 और दो वनवेब मिशनों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है, जिनमें 72 उपग्रहों को ले जाया गया था.
#WATCH | Sriharikota, Andhra Pradesh | Visuals from Satish Dhawan Space Centre where ISRO's LVM3 M6 mission will be launched today, carrying the BlueBird Block-2 satellite into orbit, as part of a commercial deal with U.S.-based AST SpaceMobile.
— ANI (@ANI) December 24, 2025
The mission will deploy the… pic.twitter.com/hIaxgJxZQz
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us