Breaking News Today Live Updates: कोलकाता में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.9 रही तीव्रता

Breaking News Today Live Updates: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया. जिसके तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया.

Breaking News Today Live Updates: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया. जिसके तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया.

Suhel Khan & Deepak Kumar
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 3 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates:आज 3 फरवरी 2026 और दिन मंगलवार है. अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता हो गया है. अमेरिका ने भारततीय उत्पादों पर लगने वाले 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी कोहरा छाया हुआ है. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड का कहर भी जारी है. उधर अमेरिका एक बार फिर से रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने के लिए शांति वार्ता करने जा रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका मौजूदगी में ये शांति वार्ता अबू धाबी में 4-5 फरवरी को होगी.

Advertisment

उधर एनडीए ने आज संसदीय दल की बैठक बुलाई है. सुबह 9.30 बजे होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. बैठक में एनडीए के टॉप नेता शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के सभी मंत्री और सांसद इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे.

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के बालासौर में फकीर मोहन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इस दौरान वे विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन भी करेंगी. उधर देशभर में गिग वर्कर्स एक बार फिर से आज हड़ताल करेंगे. बता दें कि ऑनलाइन डिलीवरी एप्स और प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार को काम बंद करने का एलान किया है.

वहीं महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर महानगर पालिका में आज मेयर का चुनाव होगा. इस महानगर पालिका में 95 पार्षद हैं. जिसमें  से बीजेपी के 78 नगरसेवक चुनाव जीते हैं. उधर राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत ​​उद्यान आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा. इसके बाद 31 मार्च तक लोग यहां घूमने आ सकेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 03, 2026 23:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: अमेरिका ने अरब सागर में ईरानी ड्रोन मार गिराया

    Breaking News Today Live Updates: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बढ़ते माहौल में मंगलवार (3 फरवरी) को एक नया सैन्य घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिका की वॉरशिप USS अब्राहम लिंकन की तरफ बढ़ रहे एक ईरानी ड्रोन को अमेरिकी वायुसेना के F-35 लड़ाकू विमान ने हवा में ही मार गिराया. अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. 



  • Feb 03, 2026 22:15 IST

    Breaking News Today Live Updates: कोलकाता में आया भूकंप

    Breaking News Today Live Updates: आज (3 फरवरी) रात को कोलकाता के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां इसकी तीव्रता 5.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है. अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान या किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है.



  • Feb 03, 2026 21:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: 6 फरवरी को होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम

    Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी 2026 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए देशभर के छात्रों से संवाद करेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा तनाव कम करना है, जिसमें लाखों छात्र, शिक्षक और अभिभावक जुड़ रहे हैं.



  • Feb 03, 2026 20:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन

    Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड की धामी सरकार ने सूबे से मरदसा बोर्ड को समाप्त कर दिया है. सरकार ने मदरसा बोर्ड की जगह उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है. इसकी अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है. प्राधिकरण में अध्यक्ष समेत नौ सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं. दो पदेन सदस्य और एक पदेन सदस्य सचिव की भी नियुक्ति हुई है. प्रोफेसर (से ॰)सुरजीत सिंह गांधी को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए हैं.



  • Feb 03, 2026 20:17 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार बजट 2026-27 पेश

    Breaking News Today Live Updates: बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है. इसमें रोजगार, महिला सशक्तीकरण, कृषि, शिक्षा और उद्योग को बढ़ावा देकर राज्य को विकसित बनाने पर जोर दिया गया.



  • Feb 03, 2026 17:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

    Breaking News Today Live Updates: आज (3 फरवरी) लोकसभा में भारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कागज फेंकने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित रही.



  • Feb 03, 2026 16:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

    Breaking News Today Live Updates: उधमपुर में जैश आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक, सेना को रामनगर इलाके में 2 टेरिरिस्ट के छिपे होने की खबर मिली है. ऐसे में सेना सर्च ऑपरेशन भी चला रही है. 



  • Feb 03, 2026 16:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: और भी सांसदों को सस्पेंड किया जाना चाहिए था- निशिकांत दुबे

    Breaking News Today Live Updates: इस सेशन के लिए लोकसभा से 8 सांसदों के सस्पेंशन पर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “और भी सांसदों को सस्पेंड किया जाना चाहिए था. यह गुंडागर्दी करने की जगह नहीं है. वे सब 'गुंडे' हैं. वे सेक्रेटेरिएट की टेबल पर कूद गए और उन्हें धमकाने की कोशिश की. वे स्पीकर पर कागज फेंक रहे थे. LoP राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से बोलूंगा. संसद स्पीकर के हिसाब से चलती है. आर्मी एक्ट कहता है कि कोई भी जनरल जब पद पर हो तो किताब नहीं लिख सकता. कोई भी किताब लिखने के लिए आपको भारत सरकार से इजाजत लेनी होती है.”



  • Feb 03, 2026 15:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

    Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में आज (3 फरवरी) 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. 



  • Feb 03, 2026 15:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: तिब्बत में आया 3.2 तीव्रता का भूकंप

    Breaking News Today Live Updates: तिब्बत में आज (3 फरवरी 2026) धरती कांप उठी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 17 मिनट 43 सेकंड (भारतीय समय) पर तिब्बत में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी, जिससे झटके सतह पर ज्यादा महसूस किए गए.



  • Feb 03, 2026 15:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में पेपर उछालने वाले सांसद निलंबित, सभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

    लोकसभा में दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने आसन की ओर पेपर उछाले, इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेपर उछालने वाले सदस्यों को सदन से निलंबित कर दिया गया. उसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.



  • Feb 03, 2026 12:54 IST

    Breaking News Today Live Updates: डेटा साझा करने पर सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा को दी चेतावनी, क्या कुछ कहा?

    सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से व्हाट्सएप और मेटा की डेटा साझा करने के नियमों पर गंभीर चिंता जताई. कोर्ट ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के उस आदेश के खिलाफ दायर अपीलों के एक समूह की सुनवाई की, जिसमें व्हाट्सएप की 2021 की "मानो या छोड़ दो" गोपनीयता नीति के लिए मेटा पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

    मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने व्हाट्सएप और मेटा द्वारा दायर अपीलों के साथ-साथ NCLAT के एक फैसले को चुनौती देने वाली CCI की एक अलग अपील की सुनवाई करते हुए कहा, “हम एक भी जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं देंगे. इस देश में निजता के अधिकार के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता.” सुप्रीम कोर्ट ने इसे “संवैधानिकता का मजाक” बताते हुए, सवाल उठाया कि जब उपयोगकर्ताओं को प्रभावी रूप से “मानो या छोड़ दो” के आधार पर नीति को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, तो सहमति को वैध कैसे माना जा सकता है. न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी की कि कंपनियों के खिलाफ जो फैसला सुनाया गया है, वह यह है कि प्राप्त की गई सहमति “मनगढ़ंत सहमति” थी.



  • Feb 03, 2026 11:53 IST

    Breaking News Today Live Updates: देहरादून के कालसी में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बचाव अभियान जारी

    उत्तराखंड के देहरादून जिले कालसी क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिरने की खबर है. फिलहाल एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. अभी तक घायलों और हताहतों की संख्या का पता नहीं चला है.



  • Feb 03, 2026 11:11 IST

    Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में पश्नकाल के दौरान विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

    संसद का बजट सत्र जारी है. मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. जिस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.



  • Feb 03, 2026 10:22 IST

    Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल में 10 स्थानों पर ED की छापेमारी, वैध कोयला खनन से जुड़े मामले में की कार्रवाई

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल में 10 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक, ये छापेमार कार्रवाई अवैध कोयला खनन और परिवहन से संबंधित एक मामले के सिलसिले में की गई.



  • Feb 03, 2026 09:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू, पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह समेत कई दिग्गज मौजूद

    संसद का बजट सत्र जारी है. पांचवें दिन की कार्यवाही से पहले एनडीए ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं. ये बैठक संसद के संसद के एनेक्स भवन में चल रही है. बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं.



  • Feb 03, 2026 08:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस संसदीय दल की होगी बैठक

    संसद का बजट सत्र जारी है. आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है. बता दें कि कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी बात रखी, लेकिन डोकलाम का नाम लेने पर सदन में जमकर हंगामा हुआ.



  • Feb 03, 2026 08:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में CBI ने दिल्ली में दर्ज किया मामला, CM धामी ने सिफारिश के बाद एक्शन

    उत्तराखंड सरकार की सिफारिश के बाद सीबीआई की दिल्ली विशेष अपराध शाखा (शाखा-2) ने अंकिता भंडारी की हत्या के संबंध में दिल्ली में मामला दर्ज किया है. ऋषिकेश स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में हुई थी. उनका शव 24 सितंबर को चीला नहर से बरामद किया गया था. इस मामले में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और अंकिता गुप्ता को पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है. इस मामले में सीएम धामी ने इसी साल 9 जनवरी को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.



  • Feb 03, 2026 07:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के केहरिबल में गौशालाओं में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के केहरिबल स्थित गौशालाओं में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है. अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.



  • Feb 03, 2026 07:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: रूस-यूक्रेन के बीच खत्म होगा युद्ध, अमेरिका के साथ 4-5 फरवरी को अबू धाबी में होगी शांति वार्ता

    रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार साल से चल रहा युद्ध अब समाप्त हो सकता है. क्योंकि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के लिए एक बार फिर से अमेरिका सामने आया है. जिसके के लिए 4-5 फरवरी को अबू धाबी में अमेरिका की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होगी. बता दें कि इससे पहले अगस्त 2025 में भी दोनों के बीच शांति वार्ता हुई थी, लेकिन ये शांति वार्ता विफल रही. हालांकि तब ये शांति वार्ता अमेरिका के साथ एक-एक करके हुई. लेकिन दोनों देशों ने शर्तें मानने से इनकार कर दिया था.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment