Breaking News Today Live Updates: एआई समिट में प्रदर्शन मामले में सभी 4 आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत से सर्दी की विदाई के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिन में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. वहीं रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है.

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत से सर्दी की विदाई के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिन में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. वहीं रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 21 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 21 फरवरी 2026 और दिन शनिवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के चलते सुबह और शाम के तापमान में थोड़ी सी गिरावट जरूर आई है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. इसके साथ ही रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी. 

Advertisment

उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर हैं. जहां आज वे अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में CRPF की वार्षिक परेड में शामिल होंगे. जबकि उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप के आज सरेंडर करने की संभावना है.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 21, 2026 12:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: एआई समिट में प्रदर्शन मामले में सभी 4 आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश

    इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले चार आरोपियों को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. वहीं दूसरी और इस विरोध प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी ने भी दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया.



  • Feb 21, 2026 11:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, श्रीनगर के पास नगर में गिरा बीपी वाहन; CRPF के 9 जवान घायल

    जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक बीपी वाहन नहर में गिर गया. हादसे में केंद्र रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवान घायल हो गए. सभी जवानों के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



  • Feb 21, 2026 11:31 IST

    Breaking News Today Live Updates: बीजेपी ने दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का किया विरोध, जानें क्या है पूरा मामला?

    बीजेपी नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के विरोद में प्रदर्शन किया. बता दें कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन किया था. जिसे लेकर बीजेपी आज प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, "देश की जनता कांग्रेस को इस कृत्य के लिए माफ नहीं करने वाली है. एआई समिट में 80 से अधिक देशों के लोग आए थे और सभी ने भारत के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की है."



  • Feb 21, 2026 10:58 IST

    Breaking News Today Live Updates: पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई तीव्रता

    पड़ोसी देश पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की ताव्रता 3.9 दर्ज की गई. एनसीएस के मुताबिक, ये भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 9:57:59 बजे आया. इस भूकंप का केंद्र 33.76° उत्तर और 72.68° पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी.



  • Feb 21, 2026 10:54 IST

    Breaking News Today Live Updates: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में किया गया औपचारिक स्वागत

    ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे. बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति इंडिया एआई इंपैक्स समिट में भाग लेने के लिए भारत के दौरे पर हैं.



  • Feb 21, 2026 10:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में सिलेंडर में आग लगने से बुरी तरह झलसे तीन लोग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

    वहीं दिल्ली में सिलेंडर में आग लगने से 3 लोग बुरी तरह आग में झुलस गए है. हादसा मदनपुर खादर इलाके में हुआ. जहां एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया. फायर विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब पौने पांच बजे मिली.



  • Feb 21, 2026 10:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में निर्माण कार्य के दौरान गिरी दीवार, 2 लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    राजधानी दिल्ली में एक निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिर गई. जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि निर्माण कार्य के लिए एमसीडी से अनुमति ली गई थी या नहीं.



  • Feb 21, 2026 10:08 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आज भिवंडी कोर्ट में होंगे पेश

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुंबई पहुंच गए हैं. आज वे भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे. बता दें कि राहुल गांधी 2014 के आरएसएस के मानहानि मामले में भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे. राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर के अनुसार, मामला अभी चल रहा है और उन्हें जमानत पर हस्ताक्षर करने होंगे और एक नया गारंटर पेश करना होगा, क्योंकि उनके पिछले गारंटर शिवराज पाटिल का निधन हो चुका है.



  • Feb 21, 2026 09:56 IST

    Breaking News Today Live Updates: गुजरात दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, अहमदाबाद के भद्रकाली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुजरात के दौरे पर हैं. शनिवार सुबह वह अहमदाबाद के भद्रकाली माता मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.



  • Feb 21, 2026 09:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान के भिवाड़ी में कबाड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

    राजस्थान के भिवाड़ी में आज सुबह कबाड़े के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. जो फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि अभी तक इस आग से किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है.



  • Feb 21, 2026 09:33 IST

    Breaking News Today Live Updates: 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के गुजरात दौरा आज

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे. उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी गुजरात जाएंगे.



  • Feb 21, 2026 09:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ एक्शन जारी, बीजापुर में 4 माओवादी स्मारक ध्वस्त

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक्शन जारी है. इस बीजापुर में फरसेगढ़ और तार्रेम पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में निर्मित कुल चार माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया. बता दें कि क्षेत्र में माओवाद को पूर्णतः समाप्त करने और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने के लिए, सुरक्षा बल माओवादियों द्वारा निर्मित सभी प्रतीकात्मक संरचनाओं, हिंसा के चिह्नों और भय के अवशेषों को व्यवस्थित रूप से नष्ट कर रहे हैं.



  • Feb 21, 2026 08:59 IST

    Breaking News Today Live Updates: कानपुर में बड़ा हादसा, ताबाल में गिरी कार; एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक कार के तालाब में गिरने से एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसा एक मोड़ पर हुआ. जहां अंधेरा होने की वजह से कार ड्राइवर मोड़ देख नहीं पाया और कार तालाब में गिर गई.



  • Feb 21, 2026 08:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए DMK ने किया समिति का गठन

    उधर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 और सीट बंटवारे की व्यवस्था को देखते हुए, डीएमके ने गठबंधन दलों से बातचीत करने के लिए एक समिति का गठन किया है. इस समिति की अध्यक्षता पार्टी के कोषाध्यक्ष, टी.आर. बालू करेंगे. जबकि इस समिति में के.एन. नेहरू (प्रधान सचिव, डीएमके) तिरुचि शिवा (उप महासचिव, डीएमके) ए. राजा (उप महासचिव, डीएमके) आर.एस. भारती (संगठन सचिव, डीएमके) ई.वी. वेलू (सदस्य, डीएमके उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति) एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम (सदस्य, डीएमके उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति) शामिल होंगे.



  • Feb 21, 2026 07:57 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, RSS से जुड़े मानहानि का मामला

    राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) से जुड़े मानहानि मामले में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे. बता दें कि ये मामला 2014 का है जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने सोनाले में संघ पर बयान दिया था. इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी राजेश कुंटे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment