/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 16 फरवरी 2026 और दिन सोमवार है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से ठंड की विदाई शुरू हो गई है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड पड़ रही है लेकिन दिन में तेज धूप खिलने की वजह से लोग फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव करने लगे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान लगाया है.
दिल्ली में आज से इंडिया AI इंपैक्ट समिट की शुरुआत होने जा रही है. 20 फरवरी तक चलने वाली इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. जिसमें भारत सरकार के मंत्री (आईटी, विज्ञान), वैश्विक AI कंपनियों के CEO (जैसे Google, Microsoft), विशेषज्ञ, स्टार्टअप लीडर और 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. पीएम मोदी शाम 5 बजे मेगा एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. उधर उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट पर चर्चा होगी.
जबकि लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. उधर कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का नया लगेज चार्ज आज से लागू होने जा रहा है. वहीं लैंड फॉर जॉब घोटाले के मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव समेत 41 लोगों पर आरोप है.
उधर असम विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज चार दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचेंगे. जबकि मंगलवार को वह पीएम मोदी संग बैठक करेंगे. मैक्रों की यात्रा से पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनके द्वारा नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों ने युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर देने का वादा किया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 16, 2026 17:25 IST
Breaking News Today Live Updates: सीबीएसई की घोषणा, पहली बोर्ड परीक्षा को ही मुख्य परीक्षा माना जाएगा
Breaking News Today Live Updates: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से साफ कर दिया गया है कि पहली बोर्ड परीक्षा को ही मुख्य परीक्षा माना जाएगा, यानी इसमें शामिल होना जरूरी है. उन्हीं उम्मीदवारों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, जो पहली परीक्षा में शामिल होंगे. बोर्ड के मुताबिक पहली बोर्ड परीक्षा में तीन से ज्यादा विषयों की परीक्षा देना अनिवार्य है. यानी कम से कम 4 सब्जेक्ट की परीक्षा देना जरूरी है.
CBSE has announced that appearing in the first Class 10 Board Examination is mandatory for all students, and missing three or more subjects in the first exam will make them ineligible for the second examination. First examination attendance is compulsory: CBSE pic.twitter.com/momauZVB7D
— ANI (@ANI) February 16, 2026 - Feb 16, 2026 14:55 IST
Breaking News Today Live Updates: मेरठ समेत कई जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश की कई जिला अदालतों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस ने सभी कचहरी परिसरों को खाली करा दिया और सर्च अभियान शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि यूपी के 18 जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसमें लखनऊ, अयोध्या और मेरठ का नाम भी शामिल है. बम की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है. बताया जा रहा है कि सभी जिला अदालतों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम अदालत परिसरों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं. बम स्क्वॉयड टीम पूरे परिसर की जांच कर रही है.
- Feb 16, 2026 14:09 IST
Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद के साहिबाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
वहीं गाजियाबाद के साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में भी सोमवार को आग लग गई. बताया जा रहा है कि साहिबाबाद की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.
- Feb 16, 2026 12:58 IST
Breaking News Today Live Updates: हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, बहादुरगढ़ से शूटर दीपक शर्मा गिरफ्तार
हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, टीम ने हरियाणा के बहादुरगढ़ से शूटर दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.
- Feb 16, 2026 11:40 IST
Breaking News Today Live Updates: असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने छोड़ी पार्टी
असम में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन इस बीच प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों के साथ अपनी प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.
- Feb 16, 2026 10:39 IST
Breaking News Today Live Updates: ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी कई लोगों की तबियत
ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों की तबियत बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक, कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों को उल्टी और बुखार आ गया. पूरा मामला सुपरटेक इको विलेज 3 सोसायटी का है. जहां करीब 20 लोग बीमार हो गए. वहीं हिमालय प्राइड सोसायटी के भी करीब 2 दर्जन लोग बीमार हो गए. सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- Feb 16, 2026 10:33 IST
Breaking News Today Live Updates: भारत दौरे पर अमरावती पहुंचे बिल गेट्स, एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री नारा लोकेश ने किया स्वागत
गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स भारत दौरे पर आए हैं. उनका ये दौरा आंध्र प्रदेश से शुरू हुआ है. सोमवार सुबह वे आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे. जहां गन्नवरम एयरपोर्ट पर राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने उनका स्वागत किया.
गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे। राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने गन्नवरम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
(तस्वीरें: नारा लोकेश/X) pic.twitter.com/33MyeMiJIF - Feb 16, 2026 10:29 IST
Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र में शरद पवार को लगा बड़ा झटका, शिवसेना में शामिल होंगे NCP के पूर्व विधायक
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस (SP) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, शरद पवार की एनसीपी के पूर्व विधायक शंकर अन्ना शेडगे शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो रहे हैं. वह नांदेड़ से पूर्व विधायक रह चुके हैं. इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के संभाजीनगर के पदाधिकारी भी शिंदे गुट में शामिल होंगे.
- Feb 16, 2026 10:23 IST
Breaking News Today Live Updates: अब अहमदाबाद के कई स्कूलों में मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
अहमदाबाद के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के तीन नामचीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है. जिसमें स्कूल परिसरों में बम से उड़ाने की बात कही गई है. फिलहाल पुलिस तीनों स्कूलों में पहुंच गई है सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
- Feb 16, 2026 09:07 IST
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के थूथुकुडी में दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के विलाथिकुलम तालुक के अंतर्गत वैप्पार-1 गांव के पास पूर्वी तट सड़क पर रविवार शाम करीब 5 बजे हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को 3-3 लाख रुपये की तत्काल राहत सहायता देने का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक, पल्लकुलम गांव के निवासी गुरुसामी (40) अपने रिश्तेदारों के साथ दोपहिया वाहन से जा रहे थे. पल्लकुलम की ओर जाते समय, रामनाथपुरम जिले के सायलकुडी से थूथुकुडी की ओर आ रही एक पर्यटक वैन से उनके वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके चलते दोपहिया वाहन पर सवार सभी पांचों व्यक्तियों की मौत हो गई. मरने वालों में गुरुसामी (40), मैरी (52), मुथुलक्ष्मी (48), मुगिल अरसन (5) और सुमित्रान (3) शामिल हैं.
Thoothukudi, Tamil Nadu: A road accident occurred around 5 PM on 15.02.2026 on the East Coast Road near Vaippar–1 village, under Vilathikulam taluk of Thoothukudi district. Gurusamy (40), a resident of Pallakulam village, was travelling on a two-wheeler along with his relatives.…
— ANI (@ANI) February 16, 2026 - Feb 16, 2026 08:03 IST
Breaking News Today Live Updates: ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन, 6.5 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस इनदिनों ड्रग्स तस्करों के खिलाफ जमकर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में बठिंडा से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसने के पास से 6.5 किग्रा अफीम बरामद किया गया है. जिसे तस्करी कर राजस्थान से लाया गया था.
#WATCH | Bathinda, Punjab: Police arrested 2 drug traffickers in Bathinda. 6.5 kg of opium, smuggled from Rajasthan, was recovered from them. (15.02) https://t.co/PTDygvt6KSpic.twitter.com/TzNAvueMDb
— ANI (@ANI) February 16, 2026 - Feb 16, 2026 07:22 IST
Breaking News Today Live Updates: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा
उधर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज से चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं. उनकी ये यात्रा मुंबई से शुरू होगी. मंगलवार को मैक्रों पीएम मोदी के साथ मुंबई में बैठक करेंगे. मैक्रों और पीएम मोदी की मुंबई यात्रा के चलते मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है.
- Feb 16, 2026 07:20 IST
Breaking News Today Live Updates: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की आज से होगी शुरुआत, पीएम मोदी दिल्ली में करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समित का उद्घाटन करेंगे. ये समित 20 फरवरी तक चलेगी. जिसमें दुनियाभर की AI कंपनियों के सीईओ भाग लेंगे. कल यानी मंगलवार से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us