/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 04 मार्च 2026 और दिन बुधवार है. देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. होली के मौके पर सभी राज्यों की पुलिस भी सतर्क है. उधर इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले अभी भी जारी हैं. खामेनेई की मौत के बाद ईरान भी बदले की आग में जल रहा है और इजरायल समेत मध्य पूर्व के कई देशों पर लगातार बम बरसा रहा है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज भारत के दौरे पर आ रहे हैं. वे चार दिनों तक भारत में रहेंगे. इस दौरान वे दिल्ली में होने वाले 11वें 'रायसीना डायलॉग 2026' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके साथ हीपीएम मोदी और राष्ट्रपति स्टब के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Mar 04, 2026 07:03 IST
Breaking News Today Live Updates: ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने होली की शुभकामनाएं, बोले- ये इतिहास, विरासत और परंपराओं का जश्न मनाने का दिन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "हिंदू और दक्षिण एशियाई मूल के कई ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए, होली साझा इतिहास, विरासत और परंपराओं का जश्न मनाने का दिन है. होली जैसे त्योहार हमें याद दिलाते हैं कि सभी ऑस्ट्रेलियाई लोग पृथ्वी के हर कोने के लोगों की मान्यताओं, रीति-रिवाजों और अनुभवों के साथ-साथ उनकी आकांक्षाओं, कड़ी मेहनत और देश प्रेम से लाभान्वित होते हैं. हम एक-दूसरे की विभिन्नताओं का सम्मान करते हैं और ऑस्ट्रेलियाई होने की अपनी साझा पहचान में एकजुट होते हैं."
Prime Minister of Australia, Anthony Albanese tweets, "For many Australians of Hindu and South Asian heritage, Holi is a time to come together in celebration of shared history, heritage and traditions... Festivals like Holi remind us that all Australians benefit from the beliefs,… pic.twitter.com/MpZSsX3ZUp
— ANI (@ANI) March 4, 2026 - Mar 04, 2026 06:56 IST
Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरि जिले में विग्नान कॉलेज के पास लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरि जिले के बाचुपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में विग्नान कॉलेज के पास भीषण आग लग गई है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. फिलहाल इस हादसे में किसे का घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.
#WATCH | Medchal–Malkajgiri, Telangana: A massive fire broke out near Vignan College under Bachupally police station limits in Medchal–Malkajgiri district. Fire vehicles have reached the spot and are currently controlling the fire. More details are awaited: Hyderabad Fire… pic.twitter.com/gnrZtc3HFB
— ANI (@ANI) March 4, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us