/newsnation/media/media_files/2026/01/27/breaking-news-today-live-updates-27-january-2026-2026-01-27-06-42-25.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates:आज 2 फरवरी 2026 और दिन सोमवार है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी बर्फबारी हो रही है. जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बनी हुई है. जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला. हालांकि इस दौरान अन्य दिनों के मुकाबले लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ. इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी समेत मैदानी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का बजट पेश कर दिया. आज से संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत होगी. वहीं राहुल गांधी आज लोकसभा में बजट पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. उधर बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. कल यानी मंगलवार को सदन में बिहार का बजट पेश किया जाएगा. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) का प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 6 दिवसीय दौरे पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ जाएंगी. दोनों राज्यों का उनका ये दौरा 7 फरवरी को पूरा होगा.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 02, 2026 23:52 IST
Breaking News Today Live Updates: ट्रंप के टैरिफ घटाने के ऐलान पर आई PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया
Breaking News Today Live Updates:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ घटाने के ऐलान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत के लिए एक सकारात्मक कदम है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे.
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
When two large economies and the… - Feb 02, 2026 22:44 IST
Breaking News Today Live Updates: टैरिफ पर भारत के सामने अमेरिका ने घुटने टेके, 25% से घटाकर किया 18%
Breaking News Today Live Updates: टैरिफ पर भारत के सामने अमेरिका ने घुटने टेक दिये हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अब भारत के लिए टैरिफ घटा दिया गया है. दोनों देशों के बीच 25 से घटकर 18 फीसदी टैरिफ रहेगा. साथ ही रूस से भारत तेल खरीद बंद करेगा और अमेरिका-वेनेजुएला से तेल खरीदेगा.
- Feb 02, 2026 20:47 IST
Breaking News Today Live Updates: राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में एक्शन, आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाया
Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर कार्रवाई की गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इन शब्दों को अब लोकसभा की कार्यवाही के आधिकारिक रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. इसमें 'भागने' या 'एस्केप' जैसे शब्द भी शामिल हैं. लोकसभा सचिवालय की ओर से यह कदम सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
- Feb 02, 2026 20:41 IST
Breaking News Today Live Updates: ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए- शंकर घोष
Breaking News Today Live Updates:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) से मुलाकात को लेकर बीजेपी नेता शंकर घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
शंकर घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के लिए यह मुलाकात अच्छी रही. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वहां कैमरा होता तो सब कुछ रिकॉर्ड हो जाता. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले भी अजीब बयान देती रही हैं, इसलिए इस तरह की बातें उनसे ही सुनने को मिलती हैं. कैमरा न होना हमारे लिए अच्छा रहा.
#WATCH | Kolkata: On WB CM Mamata Banerjee's meeting with CEC in Delhi, BJP leader Sankar Ghosh says, "It is good for her. If the camera had been there, everything would have been recorded. She sent Rakesh Roshan to the moon, so these kinds of comments are only what we can hear… pic.twitter.com/HDj2mR9ChU
— ANI (@ANI) February 2, 2026बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव आयोग कब और कैसे एसआईआर (SIR) कराएगा, यह तय करना मुख्यमंत्री का काम नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन वह इसमें पूरी तरह नाकाम रही हैं. शंकर घोष ने दावा किया कि साल 2026 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन का अंत हो जाएगा.
- Feb 02, 2026 19:22 IST
Breaking News Today Live Updates: बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड ने तरुण चुघ को बनाया सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त
Breaking News Today Live Updates: बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड ने नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ को मणिपुर में लेजिस्लेटिव पार्टी लीडर के चुनाव के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है.
BJP Parliamentary Board has appointed Tarun Chugh, National General Secretary, as Central Observer for the election of the Legislative Party Leader in Manipur. pic.twitter.com/imBzqUgKnn
— ANI (@ANI) February 2, 2026 - Feb 02, 2026 18:52 IST
Breaking News Today Live Updates: बंगाल में शब-ए-बारत में आतिशबाजी पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
Breaking News Today Live Updates: बंगाल में शब-ए-बारात को लेकर हाई कोर्ट का फैसला आया है. अदालत का कहना है कि शब-ए-बारात के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगाई जाए.
- Feb 02, 2026 18:27 IST
Breaking News Today Live Updates: मुंबई की बाणगंगा में पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियों का विसर्जन
Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित की गईं. इस मौके पर एनसीपी के कई नेता मौजूद थे.
#WATCH | Maharashtra: Late Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's ashes immersed at Banganga in Mumbai. Several NCP leaders are present here. pic.twitter.com/EE9sMMcr8X
— ANI (@ANI) February 2, 2026 - Feb 02, 2026 17:08 IST
Breaking News Today Live Updates: राहुल गांधी ने संसद की गरिमा का अपमान किया- गिरिराज सिंह
Breaking News Today Live Updates:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद की गरिमा का अपमान किया है.
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपने उस बातचीत का जिक्र करना चाहिए था, जो उन्होंने चीनी दूतावास में जाकर की थी. मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद के भीतर जिम्मेदाराना व्यवहार नहीं कर रहे हैं और उन्हें अपने बयानों को लेकर जवाब देना चाहिए.
#WATCH | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement inside the Parliament, Union Minister Giriraj Singh says, "...Rahul Gandhi disrespected the house...He should also have spoken about the conversations he had at the Chinese Embassy..." pic.twitter.com/aREM0EQ8G7
— ANI (@ANI) February 2, 2026 - Feb 02, 2026 17:04 IST
Breaking News Today Live Updates: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
Breaking News Today Live Updates: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिती तनावपूर्ण हो गई. इसी बीच सूचना मिलते ही रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए. ये झड़प दूतकैंया गांव में हुई. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. - Feb 02, 2026 13:05 IST
Breaking News Today Live Updates: कल दिल्ली में होगी NDA के संसदीय दल की बैठक, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता
एनडीए संसदीय दल की कल यानी मंगलवार को दिल्ली में बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक का आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे होगा. जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के सभी मंत्री और सांसद उपस्थित रहेंगे. पीएम मोदी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे.
- Feb 02, 2026 12:29 IST
Breaking News Today Live Updates: पुणे पोर्श कार मामले में तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार दुर्घटना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तीन आरोपियों को जमानत दे दी. बता दें कि इस हादसे में दो आईटी पेशेवर, अनीश अवधिया और उनकी दोस्त अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई थी. यह घटना मई 2024 में पुणे के कल्याणी नगर इलाके में हुई थी.
The Supreme Court has granted bail to three accused in the Pune Porsche car accident case, where two people were killed due to rash and negligent driving by a juvenile in May 2024. The accused are alleged to have helped the juvenile’s family tamper with evidence by swapping blood…
— ANI (@ANI) February 2, 2026 - Feb 02, 2026 11:41 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में NIA की छापेमारी, टेटर कनेक्शन से जुड़े केस में कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ताबड़तोड़ छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई टेटर कनेक्शनल कनेक्शन से जुड़े मामले में की.
#WATCH | J&K | A team of National Investigation Agency (NIA) conducted a search operation at a location in Bandipora today.
— ANI (@ANI) February 2, 2026
Further details awaited. pic.twitter.com/XuUd5FMi1r - Feb 02, 2026 09:27 IST
Breaking News Today Live Updates: भारत-चीन के बीच शुरू हुई हवाई सेवा, शंघाई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ा पहला विमान
भारत और चीन के बीच एक बार फिर से हवाई सेवा शुरू हो गई है. एयर इंडिया ने शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ाने सेवा को फिर से बहाल करने का फैसला लिया है. जिससे करीब 6 साल बाद दोनों देशों के बीच फिर से हवाई सेवा शुरू हो गई. सोमवार को शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी. इस विमान में कुल 230 यात्री सवार हैं. बोइंग 787 विमान 2020 के बाद चीन से सीधे दिल्ली आने वाला पहला विमान है.
- Feb 02, 2026 08:01 IST
Breaking News Today Live Updates: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, सदन में कल पेश होगा बजट
बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार (2 फरवरी) से शुरू हो रहा है. जो 27 फरवरी तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ होगी. कल (मंगलवार) को बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सदन में राज्य का बजट पेश करेंगे. राज्य के बजट सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us