/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 12 फरवरी 2026 और दिन गुरुवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेजी से मौसम बदल रहा है. दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की आशंका जताई है. जिससे आने वाले दिनों में तापमान में फिर से मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है. लेकिन कड़ाके की ठंड अब वापस नहीं आएगी.
उधर पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. देश की कुल 300 सीटों के लिए कुल 1981 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुई. इस दौरान 12.76 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग कर पाएंगे. वहीं केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर आज भारत बंद और देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. ट्रेड यूनियन का दावा है कि इस आंदोलन में करीब 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे. बता दें कि ये हड़ताल लेबर सुधारों और दूसरी पॉलिसी के खिलाफ की जा रही है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 12, 2026 09:23 IST
Breaking News Today Live Updates: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे छात्र
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही हैं. इस दौरान अजमेर के एक परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते हुए देखा गया.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: As the Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) 10th and 12th board examinations for 2026 officially begin today, Students face stringent security checks. pic.twitter.com/DGWoRQ2ma1
— ANI (@ANI) February 12, 2026 - Feb 12, 2026 07:41 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली की हवा अभी भी खराब, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाकों में 217 दर्ज किया गया AQI
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता 217 दर्ज की गई. जो 'खराब' श्रेणी में रही.
#WATCH | Delhi: Air quality remains poor in the National Capital.
— ANI (@ANI) February 12, 2026
According to the CPCB, the AQI in the area around Akshardham Temple is 217, classified as 'poor' as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/crzfYvtUdG - Feb 12, 2026 07:39 IST
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में आज चुनाव के लिए आज डाले जा रहे हैं वोट, शाम 4.30 बजे तक होगी वोटिंग
बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद आज पहली बार आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7.30 बजे शुरू हुई. जो शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी. इस बाद देश की कुल 300 सीटों के लिए 1981 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें बांग्लादेश के कुल 12.76 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. मतदान समाप्त होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.
#WATCH | Dhaka, Bangladesh | A voter says, "On one hand, I am happy as this is the first time that I am voting, but we did not get any new candidates for this constituency. We are voting for the same people, which is a bit disappointing..." https://t.co/m8T3LHe8pGpic.twitter.com/ga0FXH7TYK
— ANI (@ANI) February 12, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us