Breaking News Highlights: अयोध्या में आज होगा राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ समारोह, आज बांग्लादेश दौरे पर जाएंगे एस जयशंकर

Breaking News Highlights: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा.

Breaking News Highlights: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा.

Suhel Khan & Yashodhan Sharma
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 30 December

Breaking News Today

Breaking News Highlights: 30 दिसंबर 2025 और मंगलवार के दिन पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाके ठंड से कांप रहे हैं. वहीं कुछ इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इससे पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में दिनभर कोहरा छाया रहा.

Advertisment

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आज (30 दिसंबर) तड़के निधन हो गया. 80 वर्षीय खालिदा जिया पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. पिछले करीब एक महीने से उनका ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा था.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की तैयारियों का जायजा लेंगे.

उधर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का ध्रुव-एनजी हेलीकॉप्टर आज अपनी पहली उड़ान भरेगा. ये उड़ान बेंगलुरु में होगी. बता दें कि ये ध्रुव का उन्नत संस्करण है, जो सिविल एविएशन में प्रवेश का बड़ा कदम है. इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, डिजास्टर रिलीफ, ऑफशोर सपोर्ट और रीजनल कनेक्टिविटी में किया जाएगा. इस हेलीकॉप्टर के आने से आयात कम हो जाएगा और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.

वहीं राजस्थान में किसानों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. जिसके लिए आज यानी मंगलवार को जयपुर में किसान महापंचायत से जुड़े संगठन विरोध मार्च करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 


 

  • Dec 30, 2025 19:18 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान को मिला नये साल का तोहफा, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान वालों के लिए नए साल के मौके पर खुशखबरी है. यहां इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.



  • Dec 30, 2025 16:11 IST

    Breaking News Today Live Updates: सिद्धारमैया ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, जी-राम-जी कानून को निरस्त करने की मांग

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से वीबी जी-राम-जी कानून को निरस्त करने की मांग की है



  • Dec 30, 2025 13:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: अगले सप्ताह से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र, ये है तारीख

    दिल्ली विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा का सत्र 5 जनवरी 2026 से शुरू होगा.



  • Dec 30, 2025 13:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: संभल की जामा मस्जिद के पास किया गया कब्रिस्तान का सर्वे, भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

    उत्तर प्रदेश के संभल में आज शाही जामा मस्जिद के पास स्थित एक कब्रिस्तान का सर्वेक्षण किया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन के जरिए क्षेत्र की निगरानी की गई. जिससे किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जाए.

    https://x.com/ANI/status/2005900640434933904?s=20



  • Dec 30, 2025 11:56 IST

    Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, मौजूदा घटनाओं पर हुई बात

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मौजूदा घटनाओं पर चर्चा की. 



  • Dec 30, 2025 11:24 IST

    Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने मुलाकात

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दौरे पर हैं. इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के लोक भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.



  • Dec 30, 2025 11:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने जताया खालिदा जिया के निधन पर दुख, 2015 में हुई मुलाकात को किया याद

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश राष्ट्रीय परिषद की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें. बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई सौहार्दपूर्ण मुलाकात याद है. हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी दिशा देती रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.



  • Dec 30, 2025 10:53 IST

    Breaking News Today Live Updates: एचएएल के ध्रुव-NG हेलीकॉप्टर ने भरी पहली उड़ान, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने दिखाई हरी झंडी

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के ध्रुव-एनजी हेलीकॉप्टर ने आज सुबह बेंगलुरु में अपनी पहली उड़ान भरी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें कि ये हेलीकॉप्टर एचएएल का नागरिक संस्करण है जिसे एचएएल ने 2025 एयरो इंडिया शो में प्रदर्शित किया था.



  • Dec 30, 2025 10:45 IST

    Breaking News Today Live Updates: खालिदा जिया के निधन पर मोहम्मद यूनुस ने जाया दुख, कही ये बात

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह 80 वर्ष की थी. उनके निधन पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने गहरा शोक व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में मोहम्मद यूनुस ने कहा कि, 'बेगम खालिदा जिया के निधन से देश ने एक महान संरक्षक को खो दिया है.'

    उन्होंने कहा, “मैं उनके निधन से अत्यंत दुखी और व्याकुल हूं, बेगम खालिदा जिया मात्र एक राजनीतिक दल की नेता नहीं थीं; उन्होंने बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतिनिधित्व किया. बांग्लादेश में लोकतंत्र, बहुदलीय राजनीतिक संस्कृति और जनता के अधिकारों की स्थापना के संघर्ष में उनकी भूमिका को सदा याद रखा जाएगा. उनके अडिग नेतृत्व के बल पर देश बार-बार अलोकतांत्रिक परिस्थितियों से मुक्त हुआ और स्वतंत्रता की पुनः प्राप्ति के लिए प्रेरित हुआ. राष्ट्र उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद रखेगा. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, राष्ट्रीय कल्याण के प्रति समर्पित उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा, जनहितैषी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प ने हमेशा मार्गदर्शक का काम किया. उनके निधन से देश ने एक अनुभवी और सिद्ध राजनेता को खो दिया है.”



  • Dec 30, 2025 10:41 IST

    Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, ढाका में अस्पताल के बाहर उमड़ी समर्थकों की भीड़

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आज सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया. वह 80 वर्ष की थीं. खालिदा जिया का ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा थी. अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली. जिया के निधन की खबर मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक अस्पताल के बाहर जुटने लगे.



  • Dec 30, 2025 10:31 IST

    Breaking News Today Live Updates: घने कोहरे में गुम हुआ दिल्ली एयरपोर्ट, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में आज भी घने कोहरे की चादर छाई हुई है. जिसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता कम हो गई है. जिसके कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, अब तक 60 आगमन और 58 प्रस्थान रद्द किए गए हैं और 16 उड़ानों का मार्ग बदला गया है.



  • Dec 30, 2025 09:45 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे का कहर, 118 उड़ानें रद्द, डायवर्ट की गईं 16 फ्लाइट

    दिल्ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसका असर दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, आज 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानों को कैंसिल किया गया है. जबकि 16 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है.



  • Dec 30, 2025 09:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: नए साल से पहले श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    नया साल आने में अब सिर्फ दो दिन बाकी है. हर कोई नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. इस बीच नववर्ष से पहले ही जम्मू के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. मंगलवार सुबह वैष्णो देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दिए.



  • Dec 30, 2025 08:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: कड़ाके की ठंड से कांप रहा दिल्ली-एनसीआर, कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इनदिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत भी ठंड से कांप रहा है. इस बीच आज सुबह दिल्ली के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला.



  • Dec 30, 2025 08:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: एयर इंडिया के पायलट को गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, IGI एयरपोर्ट पर की थी यात्री से अभद्रता

    एयर इंडिया के पायलट वीरेंद्र सेजवाल को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर यात्री अंकित दीवान पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में पायलट वीरेंद्र सेजवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि ये मामला जमानती है जिसके चलते उन्हें जमानत मिल गई.



  • Dec 30, 2025 08:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: नए साल से पहले जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा, आने-जाने वाले वाहनों की हो रही तलाशी

    नया साल आने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं. हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. नए साल का जश्न मनाने के लिए तमाम लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. जिसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में हाइवे पर भी सुरक्षा बल तैनात हैं जो वहां से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ले रहे हैं.



  • Dec 30, 2025 07:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह का आज से दो दिवसीय बंगाल दौरा, चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों का जायजा लेंगे.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment