Breaking News Today Highlights: उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

Breaking News Today Highlights: आज से नए साल की शुरुआत हो गई. दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं. इस बीच मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को नए साल का तोहफा देते हुए आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी.

Breaking News Today Highlights: आज से नए साल की शुरुआत हो गई. दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं. इस बीच मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को नए साल का तोहफा देते हुए आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 1 January 2025

Breaking News Today

Breaking News Today Highlights: आज 1 जनवरी 2026 और दिन गुरुवार है. इसी के साथ नए साल की शुरुआत हो गई. पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को नए साल का तोहफा दिया है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी. आठवां वेतन आयोग आज यानी 1 जनवरी 2026 से लागू हो रहा है.

Advertisment

वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसी के साथ कुछ इलाकों में आज भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके चलते अलग-अलग एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द की गई हैं.

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं. नववर्ष के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि, आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे.

उधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात हादसा हो गया. जहां वाडी बंदर इलाके में एक कपास गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया.

उधर आज हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Jan 01, 2026 21:09 IST

    Breaking News Today Live Updates: डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

    Breaking News Today Live Updates: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है. दोनों नेताओं के बीच यह बैठक संगठन की मजबूती के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.



  • Jan 01, 2026 19:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: WinZO की भारतीय सहायक कंपनी की ₹192 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    Breaking News Today Live Updates:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने WinZO की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ZO Games Pvt Ltd पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹192 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर दी है. इसमें बैंक बैलेंस, FD और म्यूचुअल फंड शामिल हैं. 30 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में PMLA के तहत की गई इस छापेमारी में ED ने पाया कि ऑनलाइन गेमिंग ऐप चलाने वाली यह कंपनी आपराधिक गतिविधियों और अनैतिक प्रथाओं में शामिल थी. ED फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है.



  • Jan 01, 2026 19:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: भारी ट्रैफिक से थमा पर्यटन, सोलंग वैली और अटल टनल पर लगा लंबा जाम

    Breaking News Today Live Updates:हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटकों की भारी आमद के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. सोलंग वैली और अटल टनल के पास वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यात्री घंटों फंसे रहे. स्थानीय प्रशासन जाम को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन संकरी सड़कों पर दबाव बढ़ने से स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है.



  • Jan 01, 2026 16:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: सोनीपत में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की हत्या

    उधर हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है.



  • Jan 01, 2026 16:09 IST

    Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश सीमा पर पकडा़ गया गोल्ड स्मगलर, BSF ने जब्त किए एक करोड़ कीमत के सोने के बिस्किट

    बांग्लादेश में बवाल के बीच बीएसएफ ने एक गोल्ड स्मगलर को पकड़ा है. जिसके पास से एक करोड़ रुपये कीमत के सोने के बिस्किट भी बरामद किए हैं.



  • Jan 01, 2026 15:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: डीजीसीए ने एयर इंडिया के पायलट को जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है वजह

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के पायलट को उड़ान एआई-358 और एआई-357 में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ये चिंताएं विमान प्रेषण, न्यूनतम उपकरण सूची (एमईएल) अनुपालन और उड़ान दल के निर्णय लेने से संबंधित हैं. डीजीसीए ने अपने नोटिस में कहा कि बार-बार खराबी और सिस्टम में गड़बड़ी के बावजूद पायलट ने विमान को स्वीकार कर लिया. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यह भी बताया कि एआई-358 उड़ान में एक दरवाजे के पास धुएं की गंध की सूचना मिली थी.



  • Jan 01, 2026 13:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका, इलाके में फैली दहशत

    नए साल के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने के पास एक गली में जोरदार धमाका होने की खबर है. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 400-500 मीटर दूर तक सुनी गई. इसके साथ ही आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे भी टूट गए. धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है. धमाका कैसे हुआ इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है. बद्दी के एसपी विनोद धीमान के मुताबिक, फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंच गई है जांच की जा रही है.



  • Jan 01, 2026 12:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: केंद्र ने सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर बढ़ाया उत्पाद शुल्क, 1 फरवरी से लागू होंगी नई दरें

    केंद्र सरकार ने सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है. नई दरें 1 फरवरी 2026 से लागू होंगी. जिससे सिगरेट समेत सभी तंबाकू उत्पाद महंगे हो जाएंगे. बता दें कि वित्त मंत्रालय ने बुधवार (31 दिसंबर) को सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में एक बड़ा संशोधन अधिसूचित कर दिया. जो 1 फरवरी, 2026 से प्रभावी होगा. अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने सिगरेट पर 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये प्रति 1,000 स्टिक तक का अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया है, जो उत्पाद की लंबाई और प्रकार पर निर्भर करता है. यह शुल्क तंबाकू और इसी तरह के उत्पादों पर मौजूदा 40 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अतिरिक्त लगाया जाएगा.



  • Jan 01, 2026 10:22 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया नववर्ष, डल झील के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

    नववर्ष के अवसर पर देशभर में भारी सुरक्षा की गई है. जम्मू-कश्मीर में भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं जिससे नए साल के जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो सके. इस दौरान डल झील के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात हुए देखा गया.



  • Jan 01, 2026 10:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाना दिल्ली वालों पर पड़ा भारी, जमकर कटे चालान

    नए साल की शुरुआत हो गई है. नववर्ष के मौके पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने जमकर कार्रवाई की. इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 868 लोगों के चालान काटे.



  • Jan 01, 2026 10:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: नए साल के पहले दिन शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 223 अंक की बढ़ोतरी

    2026 के पहले ही दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 223 अंक के उछाल के साथ ट्रेड करता नजर आया. जबकि निफ्टी ने भी अच्छी शुरुआत की.



  • Jan 01, 2026 09:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई के वाडी बंदर इलाके में कपास गोदाम में लगी भीषण आग

    वहीं मुंबई के वाडी बंदर इलाके के एक कपास गोदाम में भीषण आग लग गई. जिसमें लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया.



  • Jan 01, 2026 07:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मियों को नए साल का तोहफा, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

    मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को नए साल का तोहफा दिया है. दरअसल, पीएम मोदी के अगुवाई वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. यह आयोग आज यानी 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारी अब वेतन वृद्धि, पेंशन और फिटमेंट फैक्टर जैसे मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं. बता दें कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से केंद्र सरकार में काम कर रहे और रिटायर कर्मचारियों के सैलरी, भत्तों और पेंशन में संशोधन हो जाएगा. वेतन बढ़ोतरी के साथ ही यह आयोग महंगाई को ध्यान में रखते हुए डीए में भी समायोजन करेगा.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment