/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट जारी है.आज भी कई बड़ी हस्तियां इसमें शिरकत करेंगी. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर होंगे. भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की नतूनपुर सीमा चौकी का दौरा हालात समीक्षा करेंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर मेरठ पहुंचे हैं. शताब्दीनगर के माधवकुंज में ठहरे हैं. यहां 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. 28 जिलों के मिलेंगे. इसके साथ खिलाड़ियों से उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर चर्चा होगी. दिल्ली हाईकोर्ट में पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत याचिका पर सुनवाई होनी है. हरियाणा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होने वाला है.
- Feb 20, 2026 09:03 IST
Breaking News Today Live Updates: मेघालयः लोकसभा सांसद सिंगकों की फुटबॉल खेलने के दौरान मौत
Breaking News Today Live Updates: मेघालय की राजधानी शिलांग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे.सिंगकों की फुटबॉल मैच खेलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. सिंगकों का गुरुवार शाम शिलांग में फुटबॉल खेलते समय अचानक गिरने के बाद मौत हो गई.
- Feb 20, 2026 08:53 IST
Breaking News Today Live Updates: टीवी का वॉल्यूम कम करने पर पति की चाकू मारकर हत्या
Breaking News Today Live Updates: टीवी का वॉल्यूम कम करने को लेकर हुई बहस के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. मरने वाले की पहचान शेख अहमद (27) के तौर पर सामने आई है. वह कए AC मैकेनिक था. अहमद और उसकी पार्टनर क्रांति, कथित तौर पर कुछ वक्त से TIDCO हाउसिंग कॉलोनी में साथ रह रहे थे. जब अहमद ने क्रांति से टीवी का वॉल्यूम कम करने को कहा तो बहस शुरू हो गई. गुस्से में उसने कथित तौर पर चाकू से अटैक कर दिया.
- Feb 20, 2026 07:59 IST
Breaking News Today Live Updates: हरियाणा: बजट सत्र आज राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा
Breaking News Today Live Updates: हरियाणा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us