Breaking News Today Live Updates: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद

महाराष्ट्र में आज यानि शनिवार को 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है। इसके साथ ही विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 143 सदस्य पदों को लेकर वोटिंग होगी.

महाराष्ट्र में आज यानि शनिवार को 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है। इसके साथ ही विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 143 सदस्य पदों को लेकर वोटिंग होगी.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 19 December 2025

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं. यहां पर वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाले राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उत्तर भारतीय ओबीसी समाज के साथ आज एक संवाद में शामिल होंगे. महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों को लेकर वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था.

Advertisment

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Dec 20, 2025 23:55 IST

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

    हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.



  • Dec 20, 2025 22:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: बंगाल दौरे पर गुजरात के सीएम

    गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल बंगाल दौरे पर हैं. इस दौरान, वे बेलूर मठ और दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे.



  • Dec 20, 2025 22:33 IST

    Breaking News Today Live Updates: सीबीआई ने की कार्रवाई

    CBI ने लेफ्टिनेंट दीपक कुमार शर्मा और विनोद कुमार को रिश्वत कांड में गिरफ्तार किया है.



  • Dec 20, 2025 20:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: सेरेन्डिपिटी आर्ट फेस्टिवल 2025 का दौरा

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सेरेन्डिपिटी आर्ट फेस्टिवल 2025 का दौरा किया.



  • Dec 20, 2025 20:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

    दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए लोग हिल स्टेशन की ओर कूच कर रहे हैं. शिमला में एक्यूआई कम होने की वजह से ये लोगों की पहली पसंद है.



  • Dec 20, 2025 12:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: इमरान खान और बुशरा बीबी को मिली 17 साल की सजा

    Breaking News Today Live Updates: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में अदालत ने 17-17 साल की सजा सुनाई है. यह फैसला तोशाखाना-2 केस में आया है, जो सरकारी तोहफों के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है. यह सजा ऐसे समय में दी गई है जब इमरान खान के जेल में रखे जाने के तरीके को लेकर पाकिस्तान सरकार की देश-विदेश में आलोचना हो रही है.



  • Dec 20, 2025 11:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर कथित मारपीट के एक गंभीर मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने त्वरित कार्रवाई की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यात्री द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद एयरलाइन ने अपने एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा.



  • Dec 20, 2025 10:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में भयंकर कोहरा

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (20 दिसंबर) सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. कई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि सड़क पर सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है. 



  • Dec 20, 2025 08:58 IST

    Breaking News Today Live Updates: असम में हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस

    Breaking News Today Live Updates: असम के होजाई जिले में शनिवार (20 दिसंबर) तड़के एक बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई है. फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है.



  • Dec 20, 2025 08:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी

    Breaking News Today Live Updates: आज (20 दिसंबर) महाराष्ट्र की 23 नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के साथ-साथ अलग-अलग नगर परिषद और नगर पंचायतों में कुल 143 सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है. आपको बता दें कि सभी क्षेत्रों के मतों की गणना कल (21 दिसंबर) होगी.



  • Dec 20, 2025 07:21 IST

    दिल्ली के राव तुलाराम मार्ग और अक्षरधाम AQI 400 पार

    दिल्ली के राव तुलाराम मार्ग के आसपास के इलाकों में एक्यूआई (AQI) 400 पार पहुंच चुका है. राष्ट्रीय राजधानी में जहरीले धुएं की  मोटी परत देखी गई है. सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी चरण-IV के तहत सभी कार्रवाईयां लागू कर दी हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, इस क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 403 है. 



Breaking News Today
Advertisment