Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के रोहिणी में फायरिंग, 24 से अधिक चली गोलियां; IPS अधिकारी मुकेश सिंह बने लद्दाख के नए DGP

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज अंडमान निकोबार जाने वाले हैं, बीएमसी समेत 29 महानगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज अंडमान निकोबार जाने वाले हैं, बीएमसी समेत 29 महानगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है.

Mohit Saxena & Yashodhan Sharma
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 1 January 2025

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज यानि शुक्रवार को अंडमान निकोबार जाएंगे. संसद की परामर्शदात्री समिति की बैठक अध्यक्षता करने वाले हैं. बीएमसी समेत 29 महानगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन है. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TMC  चुनावी प्रचार की शुरूआत करने वाले है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को गुजरात जाएंगे. यहां पर राजकोट शहर में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (वीजीआरसी)का उद्घाटन करने वाले हैं. 

Advertisment
  • Jan 02, 2026 22:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के रोहिणी में फायरिंग, दनादन 24 से अधिक बार चली गोलियां

    Breaking News Today Live Updates:दिल्ली के रोहिणी में 24 से ज्यादा गोलियां चलने की खबर आई है. यहां 2 जनवरी को करीब 6 बजे के आसपास PS बेगमपुर में एक PCR कॉल आई जिसमें बताया गया कि तीन लड़के एक मोटरसाइकिल पर आए और दनादन फायरिंग की और मौके से भाग गए. यह मामला रोहिणी के सेक्टर-24 इलाके का है. यह मामला एक व्यापारी से फिरौती का बताया जा रहा है. 



  • Jan 02, 2026 21:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: लद्दाख को मिले नए डीजीपी, 1996 बैच के IPS अधिकारी मुकेश सिंह संभालेंगे कमान

    Breaking News Today Live Updates:1996 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश सिंह को नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वह आईटीबीपी से स्थानांतरित होकर लेह पहुंचे हैं, जहां वह एडीजी के पद पर तैनात थे.

    इसके अलावा  एसडी सिंह जामवाल को अरुणाचल का नया डीजीपी का पद मिला है.



  • Jan 02, 2026 18:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: जयपुर में व्यापारी को मिली रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी, 5 करोड़ रुपये की रखी डिमांड

    Breaking News Today Live Updates:राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यापारी को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी मिली है. विदेशी नंबरों से फोन कर 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई. इतना ही नहीं रंगदारी ना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. कॉल करने वाले व्यक्ति ने राहुल रिनाऊ नाम बताया. गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सदस्य होने का भी दावा किया. UK के मोबाइल नंबरों से कई वॉइस नोट भेजे गए. 30 और 31 दिसंबर को किए गए कॉल व वॉइस नोट भेजे. सी-स्कीम के व्यक्ति ने अशोक नगर थाने में केस दर्ज करवाया.



  • Jan 02, 2026 13:41 IST

    Breaking News Today Live Updates: 'हमारे पड़ोसी बुरे हैं', एस जयशंकर ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

    Breaking News Today Live Updates:  भारत की पड़ोस नीति के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने कहा,"आपके पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं. दुर्भाग्य से, हमारे भी हैं. पश्चिम में स्थित पड़ोसी को ही देख लीजिए. अगर कोई देश जानबूझकर, लगातार और बिना पछतावे के आतंकवाद जारी रखने का फैसला करता है, तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है. हम उस अधिकार का प्रयोग करेंगे. हम उस अधिकार का प्रयोग कैसे करते हैं, यह हम पर निर्भर करता है. कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. हम अपनी रक्षा के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे.''



  • Jan 02, 2026 13:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटना होगा: अजय चौटाला

    Breaking News Today Live Updates:  जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला का भड़काऊ बयान सामने आया है. उन्होंने हरियाणा में भी बांग्लादेश-नेपाल जैसे हालात बनाने को कहा. उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश-नेपाल की तरह भारत में शासकों को पीटना पड़ेगा. शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ा कर पीटना होगा. इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा.’



  • Jan 02, 2026 12:57 IST

    Breaking News Today Live Updates: Indore: पीने के पानी के लिए टैंकरों का उपयोग करें... उबला हुआ पानी पिएं, नगर निगम ने ​दी हिदायत  

    दूषित पानी की घटना पर इंदौर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रोहित सिसोनिया ने कहा, "हमारी टीम भागीरथपुरा में जल आपूर्ति को लेकर दिन-रात काम कर रही है. हमारी मुख्य प्राथमिकता खराबी और रिसाव का पता लगाना था, और हम लगातार पानी की जांच और नमूने ले रहे हैं. आज हमने 50 और नमूने एकत्र किए हैं. पाइपलाइन को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा. पानी की आपूर्ति शुरू करना है ताकि लोग आश्वस्त हो सकें. हम 24 घंटे घोषणाएं भी कर रहे हैं कि लोगों को पानी पीने से पहले उबालने की सलाह दी जाए. वैकल्पिक व्यवस्था के लिए, हमारे टैंकर चौबीसों घंटे वहां तैनात हैं, और हम आपसे अनुरोध करते हैं कि पीने के पानी के लिए टैंकरों का उपयोग करें और जितना हो सके उबला हुआ पानी पिएं."



  • Jan 02, 2026 11:53 IST

    Breaking News Today Live Updates: उमर खालिद के लिए अमेरिका के 8 सांसदों ने भारत सरकार को पत्र लिखा 

    Breaking News Today Live Updates:  अमेरिका के 8 सांसदों ने भारत को सरकार को पत्र लिखा है. इसमें उमर खालिद को अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक जमानत देने और निष्पक्ष सुनवाई करने की अपील की है. उमर खालिद के माता-पिता ने  इससे पहले दिसंबर में कुछ अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की थी. उमर खालिद के पिता SIMI के मेंबर रह चुके हैं। 



  • Jan 02, 2026 10:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: घने कोहरे और खराब मौसम के कारण देरी से चल रहीं 82 ट्रेनें

    घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात आज भी प्रभावित रहा. विजिबिलिटी कम होने के कारण कई ट्रेन और फ्लाइट देरी से चलीं. अभी तक 82 ट्रेन तय समय से देरी से चल रही हैं. कई ट्रेन को डाइवर्ट किया गया है. 



  • Jan 02, 2026 09:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: जयपुर की चौमूं मस्जिद के करीब से आज हटेगा अतिक्रमण

    Breaking News Today Live Updates: जयपुर के चौमूं में मस्जिद अतिक्रमण विवाद में आज बुलडोजर चलने वाला है. इसके लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी की है. प्रशासन अब कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. नोटिस की मियाद 31 दिसंबर को पूरी होगी.



  • Jan 02, 2026 07:46 IST

    Breaking News Today Live Updates: बलूचिस्तान के सिबी में हुए घातक विस्फोट में एक शख्स की मौत, पांच घायल

    Breaking News Today Live Updates: बलूविस्तान के सिबी में हुए बम धमाके में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं कई घायल हो गए है. इस दौरान राहत और बचाव कार्य जारी है. 



  • Jan 02, 2026 07:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कैंपेन शुरू करेगी TMC, अभिषेक बनर्जी होंगे शामिल 

    Breaking News Today Live Updates:  पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी आज यानि शुक्रवार को चुनाव प्रचार में उतरेंगे. 



  • Jan 02, 2026 07:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: बीएमसी चुनाव में नामांकन वापसी का आखिरी दिन

    Breaking News Today Live Updates:  बीएमसी सहित 29 महानगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के लिए आज यानि शुक्रवार को अंतिम दिन है. 



Breaking news Breaking
Advertisment