/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
निर्मला सीतारमण रविवार को बजट पेश कर रही हैं. इसके बाद दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है. अचानक तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग का ऐलान है कि 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. इससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बरसात की संभावना बनी हुई है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण को देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का ऐलान किया गया है. रविवार को शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा.
- Feb 01, 2026 17:51 IST
Breaking News Today Live Updates: रांची में 6 खड़ी बसों में लगी आग, मौके पर दमकल मौजूद
Breaking News Today Live Updates: झारखंड की राजधानी स्थित रांची के बिरसा मुंडा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल पर खड़ी 6 बसों में आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर फायर फाइटर पहुंच चुकी हैं.
#WATCH | Jharkhand: Six buses parked at the Birsa Munda Inter-State Bus Terminal in Ranchi catch fire. Firefighters are present at the scene. pic.twitter.com/orFBbwSEfo
— ANI (@ANI) February 1, 2026 - Feb 01, 2026 15:12 IST
Breaking News Today Live Updates: बजट में युवाओं की अनदेखी, बाजार से निवेशक पूंजी निकाल रहे: राहुल गांधी
Breaking News Today Live Updates: राहुल गांधी ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं की अनदेखी हुई है. बाजार से निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं. घरेलू बचत तेजी से गिर रही है. किसान परेशान है.आने वाले वैश्विक झटके से सभी को नजरअंदाज कर दिया गया.
- Feb 01, 2026 14:18 IST
Breaking News Today Live Updates: माघ पूर्णिमा पर अब तक 1 करोड़ 80 लाख श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे
Breaking News Today Live Updates: प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के मौके पर एक करोड़ 80 लाख लोगों ने एक साथ डुबकी लगाई. वाराणसी के अलग अलग घाट पर अब तक 45 लाख ये अधिक लोगों ने स्नान किया है.
- Feb 01, 2026 12:45 IST
Breaking News Today Live Updates: टैपिंग केस के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर होगी पूछताछ
Breaking News Today Live Updates: बीआरएस पार्टी के प्रमुख और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर अपने एर्रावल्ली स्थित फार्महाउस से निकलकर फोन टैपिंग केस के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से की जाने वाली पूछताछ में भाग लेने के लिए अपने हैदराबाद स्थित आवास की ओर रवाना हो गए हैं.
#WATCH | BRS Party Chief and former Chief Minister of Telangana, KCR, left his Erravalli farmhouse and is headed to his Hyderabad residence to participate in questioning by the Special Investigation Team (SIT) in connection with the phone tapping case.
— ANI (@ANI) February 1, 2026
(Source: BRS Party… pic.twitter.com/9T9hNWPonf - Feb 01, 2026 09:31 IST
Breaking News Today Live Updates: पाकिस्तान ने सात भारतीय बंदियों को वापस भेजा,अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ को सौंपा
Breaking News Today Live Updates: करीब ढाई साल पहले बाढ़ के दौरान पाकिस्तान पहुंचे सात भारतीयों को पाकिस्तान ने वापस भेज दिया है. वापसी की कार्यवाही कल अटारी-वाघा सीमा पर हुई. अटारी सीमा पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की ओर से सात कैदियों की रिहाई के आदेश दिए गए. इन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ को सौंप दिया.
- Feb 01, 2026 09:14 IST
Breaking News Today Live Updates: आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी नेता अंबाती रामबाबू गिरफ्तार
Breaking News Today Live Updates: आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी के नेता अंबाती रामबाबू को गिरफ्तार किया गया है. गुंटूर पश्चिम डीएसपी के मुताबिक, पुलिस ने गुंटूर के विकास नगर स्थित उनके आवास से उन्हें पकड़ा। यहां से उन्हें हिरासत में लिया गया.
- Feb 01, 2026 08:46 IST
Breaking News Today Live Updates: संसद भवन में कैबिनेट बैठक होगी, निर्मला सीतारमण होंगी शामिल
Breaking News Today Live Updates: संसद भवन में आज सुबह 10 बजे बजट को लेकर कैबिनेट बैठक रखी गई है। इसमें शामिल होने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी पहुंच चुकी हैं.
- Feb 01, 2026 07:41 IST
Breaking News Today Live Updates: श्रीलंका: चार से 11 फरवरी तक भगवान बुद्ध के देवनीमोरी अवशेषों का प्रदर्शन
Breaking News Today Live Updates: भगवान बुद्ध के पवित्र देवनी मोरी अवशेष पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के तहत श्रीलंका में सामने लाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शनी कोलंबो में चार से 11 फरवरी होगी। ये पवित्र अवशेष गुजरात के देवनीमोरी क्षेत्र से उत्खनन के दौरान मिले। ये वर्तमान समय में वडोदरा में मौजूद महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के संरक्षण में हैं.श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर आगामी प्रदर्शनी की जानकारी साझा की.
- Feb 01, 2026 07:12 IST
Breaking News Today Live Updates: प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का पांचवां स्नान पर्व माघी पूर्णिमा आज
Breaking News Today Live Updates: आज माघ मेले का पांचवां स्नान पर्व माघी पूर्णिमा है. माघी पूर्णिमा का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में आरंभ होगा. इसको लेकर तीन किलोमीटर लंबा स्नान घाट तैयार होगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us