Breaking News: लखनऊः अपार्टमेंट के बेसमेंट में आग लगी, कई गाड़ियां जलकर खाक

Breaking News: न्यूजनेशन में आपका स्वागत है. देश भर की तमाम खबरों के लिए आप Newsnationtv.com पर बने रहें. यहां आपको खेल, मनोरंजन और विदेश सहित सभी खबरें सबसे पहले मिलेंगी.

Breaking News: न्यूजनेशन में आपका स्वागत है. देश भर की तमाम खबरों के लिए आप Newsnationtv.com पर बने रहें. यहां आपको खेल, मनोरंजन और विदेश सहित सभी खबरें सबसे पहले मिलेंगी.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
Breaking News today 26 March

Breaking News

नमस्कार, न्यूजनेशन में आपका स्वागत है. 27 मार्च की बड़ी खबरों में लोगों की नजर अमेरिका पर रहेगी. दरअसल, ट्रंप ने विदेश में बने वाहनों पर 25 प्रतिशत के टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिस पर आज अन्य देशों के लोग प्रतिक्रिया देंगे. इसके अलावा, महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर आज उप चुनाव होंगे. ये सीटें विधानसभा में जीत के बाद खाली हुईं थीं. इसके अलावा दिनभर की तमाम बड़ी खबरों की जानकारी तुरंत पाने के लिए बने रहिए Newsnationtv.com के साथ…

Advertisment

 

  • Mar 27, 2025 19:43 IST

    लखनऊः अपार्टमेंट के बेसमेंट में आग लगी, कई गाड़ियां जलकर खाक

    लखनऊ के हजरतगंज के सिल्वर अपार्टमेंट के बेसमेंट में भयानक आग लग गई. एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग बुझा दी गई. दमकल को आग लगने की सूचना सुबह 6 बजे दी गई. हालांकि आगजनी में सात दुपहिया वाहन और 4 बड़े वाहन जलकर खाक हो गए. इस दौरान बेसमेंट में बची 10 गाड़ियों को फायर टीम ने जलने से बचा लिया. 



  • Mar 27, 2025 17:33 IST

    श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

    श्रीलंकाई नौसेना ने विशेष अभियान चलाकर 11 भारतीय मछुआरों को अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान उनकी ट्रॉलर को जब्त कर लिया गया है. ये गिरफ्तारी उत्तरी क्षेत्र के डेल्फ्ट द्वीप के करीब हुई. मछुआरों को कानूनी प्रक्रिया के लिए कांकासनथुराई बंदरगाह में लाया गया. पाक जलडमरूमध्य में मत्स्य विवाद भारत-श्रीलंका संबंधों में तनाव का खास कारण बना हुआ है.



  • Mar 27, 2025 15:59 IST

    ओडिशा में विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, 12 पुलिसकर्मी घायल

    ओडिशा में भुवनेश्वर के DCP जगमोहन मीना ने विधानसभा में प्रवेश करने का प्रयास करते समय निलंबित कांग्रेस विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प पर बयान दिया। उन्होंने कहा, हमारे मुख्य बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इस सबसे के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई की. ओडिशा विधानसभा की ओर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस बल तैनात है। 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है.”

     



  • Mar 27, 2025 11:23 IST

    कठुआ में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. चार से पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. राज बाग से बिलावर के बीच पड़ने वाले जंगल में मुठभेड़ चल रही है. 

     



  • Mar 27, 2025 11:23 IST

    पटना में कई जगह ईडी की छापेमारी

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आईएएस संजीव हंस से जुड़े केस में पटना में छह से सात जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. सरकारी अधिकारियों और इंजीनियरों के ठिकानों पर रिश्वतखोरी के आरोप में छापेमारी की जा रही है. तलाशी में आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद करके उन्हें जब्त किया जा रहा है. 

     



  • Mar 27, 2025 11:23 IST

    भाजपा नेताओं ने रांची में किया प्रदर्शन

    भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. एसपी सिटी-रांची राज कुमार मेहता ने कहा कि सामान्य स्थिति बहाल करने और दुकानें खोलने की हम कोशिश कर रहे हैं.  क्योंकि बंद लागू करना संवैधानिक अधिकार नहीं है.



  • Mar 27, 2025 09:03 IST

    श्रीलंका की जेल से रिहा हुए सात भारतीय मछुआरे

    श्रीलंका की जेल में बंद सात मछुआरे रिहा हो गए हैं. वे चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं. सीमा पार जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में उन्हें पकड़ा गया था. 



  • Mar 27, 2025 09:02 IST

    जम्मू-कश्मीर में पलटी बस, 12 यात्री घायल

    जम्मू से श्रीनगर जा रही राज्य परिवहन की एक बस बनिहाल काजीगुन नवयुग सुरंग के अंदर पलट गई. करीब 12 यात्री हादसे में घायल हो गए. काजीगुंड अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया है. बचाव अभियान जारी है. 



Breaking news india-news breaking-news-in-hindi
      
Advertisment