Breaking News: लखनऊ के कैसरबाग इलाके की मछली मंडी के पास गिरा पेड़, एक की मौत, चार लोग घायल

देश-दुनिया की ताजा ख़बरों के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...

देश-दुनिया की ताजा ख़बरों के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today LIVE Updates 26 November

Breaking News

आप पढ़ रहे हैं न्यूज नेशन डिजिटल का लाइव ब्लॉग. न्यूज नेशन डिजिटल का प्रयास है कि हम आपके लिए देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरें और उससे जुड़े सभी अपडेट्स आपके लिए सबसे पहले लाएं. बने रहिए न्यूज नेशन के साथ. हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

Advertisment
  • Sep 16, 2025 16:05 IST

    मॉरीशस के पीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

    मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. 



  • Sep 16, 2025 15:15 IST

    लखनऊ के कैसरबाग इलाके की मछली मंडी के पास गिरा पेड़, एक की मौत, चार लोग घायल

    Lucknow News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में मछली मंडी के पास पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.



  • Sep 16, 2025 15:13 IST

    डिसू चुनाव प्रचार के दौरान किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर ABVP और NSUI के सदस्यों के बीच हंगामा

    DUSU Election:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर एबीवीपी और एनएसयूआई के सदस्यों के बीच हंगामा हो गया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया.



  • Sep 16, 2025 15:09 IST

    महाराष्ट्र में 31 जनवरी, 2026 तक कराने होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

    Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी, 2026 तक राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को इस वर्ष 10 अक्टूबर तक राज्य में परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने का भी निर्देश दिया है. शीर्ष न्यायालय ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि 6 मई को जारी उसके तर्कसंगत आदेश, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना चार सप्ताह के भीतर और चुनाव चार महीने के भीतर कराने का निर्देश दिया गया था, के बावजूद राज्य चुनाव आयोग इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने में विफल रहा. अदालत ने अब महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव कराने के लिए उपरोक्त कार्यक्रम निर्धारित करते हुए समय सीमा में और विस्तार दे दिया है. न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा.



  • Sep 16, 2025 12:31 IST

    पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भी प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा समन, बेटिंग एप मामले में हुई कार्रवाई

    ED Summon: रॉबिन उथप्पा के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भी बेटिंग एप मामले में समन भेजा है. इसके साथ ही सोनू सूद को भी ईडी ने समन भेजकर 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.



  • Sep 16, 2025 11:46 IST

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJP ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा

    PM Modi Birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. बीजेपी हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है. इस बीच बिहार में भी सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर पटना में 'चलो जीते हैं' कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि, "पीएम मोदी का कल 17 सितंबर को जन्मदिन है और हम उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं. सेवा पखवाड़ा में 'चलो जीते हैं' रथ को हरी झंडी दिखाई गई है. पीएम मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म सभी विधानसभाओं में दिखाई जाएगी. 11 वर्षों में पीएम मोदी ने समाज के निचले पायदान पर बैठे लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया. जिसकी जानकारी 'चलो जीते हैं' रथ गांव-गांव जाकर लोगों को देगा."



  • Sep 16, 2025 11:42 IST

    पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा समन, 22 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

    ED Summon: प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए 22 सितंबर को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है. एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है.



  • Sep 16, 2025 10:50 IST

    छत्तीसगढ़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 20 साल से कर रही थी काम

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. इस बीच छत्तीसगढ़ में एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है. जानसी नाम की इस महिला नक्सली के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने बताया, "आज जानसी नाम की एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है. उसके ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम था. वह 2005 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी और पिछले 20 सालों से अलग-अलग इलाकों में काम कर रही है. इस आत्मसमर्पण में सुकमा पुलिस का विशेष सहयोग रहा. इस इलाके में बचे हुए सक्रिय नक्सलियों से बस यही अपील है कि वे सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं."



  • Sep 16, 2025 08:49 IST

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश से मची तबाही, पानी के तेज बहाव में बह गए कई वाहन

    Himachal Pradesh Rain: पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला जारी है. सोमवार देर रात हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के चलते धर्मपुर कस्बे में भारी तबाही मची. पानी के तेज बहाव के साथ कई वाहन बह गए. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.



  • Sep 16, 2025 07:45 IST

    नासिक के निजी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    School Bomb Threat: देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है. अब महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इंस्पेक्टर तृप्ति सोनवणे के मुताबिक, "इंदिरानगर पुलिस स्टेशन को सुबह लगभग 2.45 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला, जो एक फ़र्ज़ी ईमेल पते से भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि वड़ा पथरी रोड स्थित नासिक कैम्ब्रिज हाई स्कूल के बाथरूम में बम है. स्कूल प्रशासन द्वारा सूचित किए जाने पर, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए गहन जांच की. लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे स्कूल के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई. फिलहाल जांच जारी है और साइबर पुलिस स्टेशन फ़र्ज़ी ईमेल पते का पता लगाने में मदद कर रहा है."



Advertisment