/newsnation/media/media_files/2025/11/22/breaking-news-today-live-updates-2025-11-22-07-34-39.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Today: आप पढ़ रहे हैं न्यूज नेशन डिजिटल का लाइव ब्लॉग. न्यूज नेशन डिजिटल का प्रयास है कि हम आपके लिए देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरें और उससे जुड़े सभी अपडेट्स आपके लिए सबसे पहले लाएं. बने रहिए न्यूज नेशन के साथ. हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Dec 01, 2025 23:22 IST
पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'बेगम खालिदा ज़िया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.'
- Dec 01, 2025 22:13 IST
Pune: फुटपाथ पर चढ़ी बस, 2 लोगों की मौत; 4 घायल
पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में एक बस के फुटपाथ पर चढ़ने से दो लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.
#WATCH | Maharashtra | Two dead, 4 injured as a bus crashed onto the footpath in the Pimpri-Chinchwad area of Pune. The bus driver has been detained. Heavy police are deployed in the area. pic.twitter.com/lgLwOLMuh3
— ANI (@ANI) December 1, 2025 - Dec 01, 2025 21:36 IST
PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से चक्रवात दितवाह को लेकर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर की चर्चा. इस दौरान पीएम मोदी ने चक्रवात दितवाह के कारण कारण श्रीलंका में जानमाल की हानि और तबाही को लेकर दुख व्यक्त किया.
- Dec 01, 2025 20:06 IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल वडोदरा का करेंगे दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल वडोदरा जाने वाला है. वे सरदार वल्लभ भाई पटेल की ‘150वीं जयंती वर्ष’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पदयात्रा के दौरान ‘सरदार सभा’ को संबोधित करने वाले हैं.
- Dec 01, 2025 16:23 IST
लोकसभा में हंगामे के बीच मणिपुर जीएसटी विधेयक को मिली मंजूरी
लोकसभा ने सोमवार को मणिपुर माल एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच मंजूरी दे दी. इस संबंध में लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा.
- Dec 01, 2025 14:16 IST
Parliament Winter Session Live Updates: विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र का पहला दिन, लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ. सत्र की शुरुआत होती है विपक्ष ने लोकसभा में जबरदस्त हंगामा किया. जिसके चलते पहले सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा उसके बाद भी विपक्ष ने हंगामा जारी रखा और उसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
- Dec 01, 2025 14:03 IST
Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में जमकर हंगामा
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे एक बार फिर से शुरू हो गई. लेकिन विपक्ष ने एक बार फिर से लोकसभा में जमकर हंगामा काटा.
- Dec 01, 2025 13:17 IST
Parliament Winter Session Live Updates: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा. जबकि राज्यसभा में खरगे की टिप्पणी के चलते जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
- Dec 01, 2025 12:43 IST
Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद लोकसभा को फिर से दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इससे पहले सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. प्रश्नकाल के दौरान भी लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया. लेकिन जब 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष का हंगामा जारी रहा. जिसके चलते फिर से सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा.
- Dec 01, 2025 12:37 IST
Breaking News Today Live Updates: शेख हसीना की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, अब इस मामले में सजा का एलान
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब ढाका कोर्ट से शेख हसीना को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, ढाका कोर्ट ने शेख हसीना को जमीन घोटाले के मामले में सजा का एलान किया है.
- Dec 01, 2025 12:35 IST
Breaking News Today Live Updates: पलानीस्वामी ने की अर्जुनन के परिवार की आर्थिक मदद, दिए 20 लाख रुपये
उधर पलानीस्वामी ने अर्जुनन के परिवार की आर्थिक मदद की है. पलानीस्वामी ने अर्जुनन के परिवार को 20 लाख रुपये दिए हैं. बता दें कि अर्जुनन की मौत AIADMK इवेंट के दौरान हो गई थी.
- Dec 01, 2025 12:10 IST
Parliament Winter Session Live Updates: खरगे के बयान पर और क्या बोले किरेन रिजिजू
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के बयान पर आपत्ति जताते हुए नेता सदन किरेन रिजिजू ने कहा कि, जिन बातों का जिक्र मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया, वह उचित नहीं. अगर इस बात पर चर्चा होगी कि इधर से कहा जाएगा कि आपने उनको चीयरलीडर कहा था, दो दो नोटिस दिए थे. आज इन सब बातों की चर्चा का वक्त नहीं है.
- Dec 01, 2025 12:06 IST
Parliament Winter Session Live Updates: खरगे के बयान पर किरेन रिजिजू ने जताई नाराजगी
वहीं संसदीय कार्यमंत्री मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने भूतपूर्व चेयरमैन के बारे में अनाप-शनाप भाषा का इस्तेमाल कर रिमूवल नोटिस दिया, क्या उसे भूल गए. उन्होंने कहा कि चेयर की गरिमा को आप लोगों ने कितना तार-तार किया है. किसी चीज को रेफर मत करिए.
- Dec 01, 2025 12:00 IST
Parliament Winter Session Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी किया सीपी राधाकृष्णन का स्वागत
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आप तो सीपी राधाकृष्णन के हमनाम हैं. आशा है, आप उनके हमखयाल भी होंगे. खरगे ने आगे कहा कि मैं यह अपील करना चाहूंगा. आप अपने आसन से ज्यादा उस तरफ न देखें, उसमें खतरा है. आप इधर नहीं देखेंगे, तो भी खतरा है. आप दोनों तरफ संतुलन बनाए रखेंगे तो अच्छा होगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप जिस बैकग्राउंड से आए हैं, प्रधानमंत्री ने जिक्र किया. ठीक है, हम मानते हैं. लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आप कांग्रेस के घराने से आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जोरदार तकरीर करके बाहर आए हैं, इसका जवाब हम यहां देंगे.
- Dec 01, 2025 11:47 IST
Parliament Winter Session Live Updates: हरिवंश ने पहले उपराष्ट्रपति को किया याद
वहीं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सभापति का स्वागत किया. उसके बाद उन्होंने कहा कि, सात दशक से भी पहले सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से इस सदन के सभापति हुए थे. आज आप उनके उत्तराधिकारी हुए हैं. उन्होंने कहा कि आपका नाम भी वही है. हरिवंश ने सीपी राधाकृष्णन के देश की सुरक्षा, सामाजिक कल्याण से जुड़े संघर्षों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि, आप संवाद में विश्वास करते हैं. राज्यपाल के रूप में झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र राज्यों में रहते हुए जिलों के दौरे किए और लोगों से भावनात्मक लगाव स्थापित किया.
- Dec 01, 2025 11:43 IST
Parliament Winter Session Live Updates: राज्यसभा सभापति की पीएम मोदी ने की तारीफ
वहीं राज्यभा में पीएम मोदी ने सभापति के रूप में सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया. उसके बाद पीएम मोदी ने राज्यसभा में अपना संबोधन भी दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, सभापति सामान्य परिवार से आए हैं. सीपी राधाकृष्णन का जीवन समाज को समर्पित रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि सभापति के व्यक्तित्व से परिचित हूं. सभी सदस्य सभापति की गरिमा रखेंगे. यहां तक पहुंचना असाधारण है. प्रोटोकॉल आपको प्रभावित नहीं करता.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन ने खुद अपनी पहचान बनाई है. काशी में पूजा-पाठ करने के बाद आपने यह संकल्प लिया कि अब नॉनवेज नहीं खाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा मैं नहीं कह रहा कि नॉनवेज खाने वाले बुरे हैं. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से आपमें नेतृत्व रहा है. हम सबका मार्गदर्शन करने के लिए यहां विराजमान हैं, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है.
पीएम मोदी ने कहा कि, आपने संघर्ष का रास्ता चुना और इमरजेंसी में जिस तरह से लड़ाई लड़ी, जज्बा कुछ और ही था. उस संघर्ष में आपने जनजागृति के विविध कार्यक्रमों को अपनाया था, वह प्रेरणा देने वाली घटना रही. आपने संगठन में जो भी दायित्व संभालने का अवसर आया, उस जिम्मेदारी में चार चांद लगा दिया.
- Dec 01, 2025 11:38 IST
Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
उधर लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. दरअसल, लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करना शुरू कर दिया. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की और कहा कि सदन चर्चा और संवाद के लिए है. सदन चलने दें. बावजूद इसके विपक्षी सदस्यों ने नारेबारी जारी रखी. इसके बाद हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. हालांकि इससे पहले लोकसभा में विश्वकप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम, ब्लाइंड क्रिकेट टीम और कबड्डी टीम को शानदार सफलता के लिए बधाई दी गई.
- Dec 01, 2025 11:33 IST
Parliament Winter Session Live Updates: पीएम मोदी ने राज्यसभा में किया सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन सदन में पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, शीतकालीन सत्र का आज शुभारंभ हो रहा है आपका स्वागत करना सदन के हम सभी सदस्यों के लिए आपका स्वागत करना गर्व का विषय है. पीएम मोदी ने कहा कि आपका मार्गदर्शन हम सबके लिए गर्व का विषय है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने सदन के सभी सदस्यों की ओर से राज्यसभा के सभापति को बधाई और शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि आपकी गरिमा की भी चिंता करेंगे. मर्यादा रखेंगे.
- Dec 01, 2025 11:18 IST
Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन के कई सदस्यों और पूर्व सदन के निधन की जानकारी दी और शोक भी जताया. राजस्थान के बीकानेर से 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे धर्मेद्र के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और तीन अन्य पूर्व सदस्यों के निधन की लोकसभा स्पीकर ने सूचना दी. स्पीकर ने सदन की ओर से पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सदन में दो मिनट का मौन भी रखा गया.
- Dec 01, 2025 11:16 IST
Parliament Winter Session Live Updates: राज्यसभा के आसन पर आसीन हुए सीपी राधाकृष्णन
संसद के शीतकालीन सत्र में पहली बार राज्यसभा का कार्यभार सीपी राधाकृष्णन ने संभाल लिया. अब उच्च सदन के आसन पर सीपी राधाकृष्णन हैं. बता दें कि सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद संसद का यह पहला सत्र है. इसके साथ ही सीपी राधाकृष्णन का बतौर राज्यसभा सभापति यह पहला दिन भी है. इस मौके पर पीएम मोदी भी सदन में उपस्थित रहे. उसके बाद पीएम मोदी ने राज्यसभा में अपना संबोधन दिया.
- Dec 01, 2025 11:13 IST
Parliament Winter Session Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया. संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई. संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा-लोकसभा) में राष्ट्रगान के साथ सत्र की शुरुआत के बाद लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने सदन के पांच पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और शोक भी जताया. इसके साथ ही राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से उच्च सदन के नवनिर्वाचित सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई.
- Dec 01, 2025 11:01 IST
Parliament Winter Session Live Updates: जीएसटी रिफॉर्म्स ने देशवासियों के मन में एक श्रद्धा का वातावरण पैदा हुआ- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये शीतकालीन सत्र एक और कारण से महत्वपूर्ण है. हमारे नए सभापति आज से हमारे उच्च सदन का मार्गदर्शन शुरू हो रहा है. पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स ने देशवासियों के मन में एक श्रद्धा का वातावरण पेश किया है. इस सत्र में भी उस दिशा में बहुत सारे काम होने वाले हैं. हमारे देश का एक
- Dec 01, 2025 10:57 IST
Parliament Winter Session Live Updates: 'ड्रामा करने के लिए बहुत जगह, यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए', पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि उनके अनुभवों का हमें सदन को लाभ मिलना चाहिए. इस नई पीढ़ी के अनुभव सदन के माध्यम से राष्ट्र को भी लाभांवित करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए मेरा आग्रह रहेगा कि इन चीजों को गंभीरता से लें. ड्राम करने के लिए जगह बहुत होती है यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि नारे के लिए भी जहां नारे बुलवाने हों पूरी देश खाली पड़ा है. जहां पराजित आकर आए हो वहां बोल चुके हो, जहां पराजय के लिए जाने वाले हो वहां बोल दो, लेकिन यहां तो नारे नहीं नीति पर बल देना चाहिए वो आपकी नियति होनी चाहिए.
- Dec 01, 2025 10:52 IST
Parliament Winter Session Live Updates: छोटे दलों और पहली बार चुनकर आए सांसद बहुत परेशान- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, पिछले लंबे समय से मेरी ये चिंता रही है कि सदन में जो पहली बार चुनकर के आया है या जो छोटी आयु के हैं वैसे छोटे दलों के सभी सांसद बहुत परेशान हैं, बहुत दुखी हैं. उन्हें अपने सामार्थ्य का परिचय कराने का अवसर नहीं मिल रहा है. अपने क्षेत्र की समस्याओं की बात बताने का अवसर नहीं दिया जा रहा है. राष्ट्र के विकास की यात्रा में भागीदार बनने के लिए वो कोई बात बताना चाहते हैं उसपर भी रोक लगाई जा रही है. कोई भी दल हो हमें किसी को भी हमारी ये नई पीढ़ी के आ रहे नौजवान सांसद पहली बार आए हुए सांसद उनको अवसर देना चाहिए.
- Dec 01, 2025 10:47 IST
Parliament Winter Session Live Updates: विपक्ष को परायज की बौखलाहट को मैदान नहीं बनना चाहिए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के नतीजे आने के बाद मुझे लगा कि वो इससे बाहर आ गए होंग. लेकिन उनकी बयानबाजी से लगता है कि परायज ने उनको परेशान कर रखा है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सभी दलों से आग्रह है कि शीतकालीन सत्र में परायज की बौखलाहट को मैदान नहीं बनना चाहिए. और ये शीतकालीन सत्र विजय के अहंकार में भी परिवर्तित नहीं होना चाहिए. बहुत ही संतुलित तरीके से जिम्मेदारी के साथ जनप्रतिनिधि के रूप में देश की जनता ने हमें जो दायित्व दिया है और हमसे जो अपेक्षा है उसको संभालते हुए हम आगे के लिए सोचें. जो है उसके कैसे अच्छा कर सकें, अगर बुरा होता है तो उसमें सटीक टिप्पणी कैसे कर सकें, ताकि देश के नागरिकों का ज्ञानवर्धन हो. पीएम मोदी ने कहा कि ये मेहनत का काम जरूर है लेकिन ये देश के लिए करना चाहिए.
- Dec 01, 2025 10:42 IST
Parliament Winter Session Live Updates: 'पराजय की निराशा में से निकलकर बाहर निकले विपक्ष', संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये सत्र संसद देश के लिए क्या सोच रही है. संसद देश के लिए क्या करना चाहती है, संसद देश के लिए क्या करने वाली है इन मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए, चर्चा में ऐसे मुद्दे उठाए मजबूत मुद्दे उठाए, पराजय की निराशा में से निकलकर बाहर आएं. पीएम मोदी ने कहा एक-दो दल तो ऐसे हैं जो पराजय भी नहीं पचा पाता.
- Dec 01, 2025 10:38 IST
Parliament Winter Session Live Updates: नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है भारत की आर्थिक स्थिति- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पिछले दिनों बिहार में जो चुनाव हुए उसमें भी मतदान में जो बढ़ोतरी हुई, वो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. माताओं-बहनों की जो भागीदारी बढ़ रही है, ये अपने आप में एक नई आशा और नया विश्वास पैदा करती है. एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती और इस लोकतांत्रिक व्यवस्था के भीतर अर्थतंत्र की मजबूती, इसको भी दुनिया बहुत बारीकी से देख रही है. भारत ने सिद्ध कर दिया है डेमोक्रेसी केन डिलीवर. जिस गति से आज भारत की आर्थिक स्थिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है. विकसित भारत के लक्ष्य की ओर जाने में ये हमें नया विश्वास को जगाती है नई ताकत भी देती है.
- Dec 01, 2025 10:32 IST
Parliament Winter Session Live Updates: संसद का शीतकालीन सत्र राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने का करेगा काम- पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. इससे पहले पीएम मोदी अपना संबोधन दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि संसद का ये शीतकालीन सत्र सिर्फ कोई अनुष्ठान नहीं है. ये राष्ट्र को प्रगति की ओर तेज गति से ले जाने के प्रयास चल रहे हैं उसमें ऊर्जा भरने का काम ये शीतकालीन सत्र करेगा. भारत ने लोकतंत्र को जिया है लोकतंत्र के उमंग और उत्साह को समय-समय पर ऐसे प्रकट किया है कि लोकतंत्र के प्रति विश्वास और मजबूत होता रहता है.
- Dec 01, 2025 10:14 IST
Breaking News Today LIVE Updates: शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर विपक्ष की बैठक
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष की बैठक हो रही है. इस बैठक में विपक्षी दलों के कई नेता मौजूद है.
- Dec 01, 2025 08:13 IST
Breaking News Today LIVE Updates: रूस जाएंगे अमेरिकी दूर, यूक्रेन मुद्दे पर होगी चर्चा
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म करने के लिए ट्रंप लगातार पहल कर रहे हैं. इसके लिए अमेरिका ने एक बार फिर से बातचीत शुरू की है. रूस के साथ शांति वार्ता 'सही दिशा में' आगे बढ़ रही है. शनिवार को अमेरिका और यूक्रेन के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई. उसके बाद ट्रंप ने कहा कि उनका दूत अगले हफ्ते बातचीत के लिए रूस जाएंगे.
- Dec 01, 2025 08:10 IST
Breaking News Today LIVE Updates: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का सत्र, पेपरलेस होगी सदन की कार्यवाही
बिहार की 18वीं विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है. बिहार विधानसभा का सत्र अब पूरी तरह हाईटेक रूप में नजर आएगी. 18वीं विधानसभा के पहले सत्र से पेपरलेस कार्यवाही शुरू होगी. सभी विधायकों की सीट पर टैबलेट लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया नेशनल ई-विधान प्लेटफॉर्म से चलेगी. सदन में नए माइक, बड़े टीवी और हाई-स्पीड वाई-फाई भी उपलब्ध कराए गए हैं.
- Dec 01, 2025 06:48 IST
Breaking News Today LIVE Updates: आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, 19 दिसंबर तक चलेगी सदन की कार्यवाही
संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार (1 दिसंबर) से शुरू हो रहा है. इस सत्र में मोदी सरकार कई अहम बिल सदन में पेश करेगी. वहीं विपक्ष एसआईआर, बीएलओ की मौत और दिल्ली धमाके को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. माना जा रहा है कि ये सत्र भी मानसून सत्र की तरह हंगामेदार रह सकता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us