Breaking News: देश के लिए सबसे अच्छा क्या है, इस बारे में सोचते थे मनमोहन सिंह- शरद पवार

देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया. राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है. सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द किया गया है. कल उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. 

देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया. राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है. सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द किया गया है. कल उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. 

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
Breaking News today 23 December

Breaking News

देश के दो बार पीएम रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया. उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसें लीं. उनकी तबीयत बिगड़ने पर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. उनके निधन पर केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रमों में रद्द कर दिया. पूर्व पीएम के निधन पर केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर डाला. पूर्व पीएम के निधन पर देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है. 

  • Dec 27, 2024 15:49 IST

    कल 9.30 बजे होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

    कल सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा. साढ़े 8 बजे से 9.30 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 9.30 बजे के बाद अंतिम विदाई होगी. 



  • Dec 27, 2024 14:04 IST

    देश के लिए सबसे अच्छा क्या है, इस बारे में सोचते थे मनमोहन सिंह- शरद पवार

    पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को लेकर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार का कहना है कि आज देश की जनता में शोक लहर है. मनमोहन देश के लिए सबसे अच्छा क्या है, इस बारे में सोचते थे. उन्होंने बताया कि जब वे महाराष्ट्र के सीएम थे तब वे RBI गवर्नर हुआ करते थे. तभी से उनसे बातचीत हुआ करती थी. मन में हमेशा उनके लिए सम्मान रहेगा.  



  • Advertisment
  • Dec 27, 2024 12:25 IST

    पीएम मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी  

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की



  • Dec 27, 2024 12:02 IST

    मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा

    दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से लपेटा गया.



  • Dec 27, 2024 10:13 IST

    मनमोहन सिंह के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह 

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंच गए हैं. 



  • Dec 27, 2024 10:10 IST

    राष्ट्रपति भवन में आधा झुका तिरंगा 

    भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में तिरंगे को आधा झुका दिया गया. पूर्व पीएम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. भारत सरकार ने  आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. इसके साथ सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा. 

     



  • Dec 27, 2024 10:01 IST

    कांग्रेस मुख्यालय में झुका झंडा

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक है. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा आधा झुका दिया गया. 



  • Dec 27, 2024 09:58 IST

    मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा AICC से होगी आरंभ

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा AICC से आरंभ होगी. कल राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई होनी है. आज रात को करीब 1 बजे तक उनकी बेटी अमेरिका  से आने वाली हैं.  



hindi news latest news in Hindi Breaking news Breaking Aaj Ki Mukhya Khabar Aaj Ki Mukhya Khabaren todays news
      
Advertisment