/newsnation/media/media_files/2024/11/23/ZJQRu4iOuXDTo0Kuehgg.jpg)
मणिपुर में भाजपा ने एक बार फिर से सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है. भाजपा के संसदीय बोर्ड ने पार्टी के महासचिव तरुण चुघ को सोमवार को मणिपुर में सरकार गठन की जिम्मेदारी सौंपी है. चुघ विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए घए हैं.
उम्मीद है कि मंगलवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है. बैठक कहां होनी है, ये अब तक साफ नहीं हुआ है. हालांकि, एनडीए के लगभग 20 विधायक रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. बाकी के कुछ विधायक सोमवार को दिल्ली आ गए, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह, पूर्व मंत्री वाई. खेमचंद सिंह और BJP प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी शामिल हैं.
तीन बजे नाम का हो सकता है ऐलान
सूत्रों की मानें को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विधायक दल के नेता का ऐलान किया जा सकता है. इसके बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. भाजपा के एक अंदरूनी सूत्रों की 10 कुकी विधायकों में से एक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. सरकार इस कदम से कुकी-जो समुदाय को संतुष्ट करना चाहती है.
पिछले साल फरवरी में सीएम ने दिया था इस्तीफा
बता दें, मई 2023 में मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें अब तक 260 लोगों की मौत हो गई है. हिंसा की वजह से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं. करीब दो साल तक राज्य में हिंसा जारी रही और हिंसा रोक पाने में असमर्थ होने के कारण एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. नौ फरवरी 2025 को उन्होंने इस्तीफा दिया था.
12 फरवरी को खत्म हो जाएगा राष्ट्रपति शासन
सीएम के इस्तीफे के बाद विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था. बीरेन सिंह के इस्तीफे के चार दिन बाद 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शाशन लागू कर दिया गया. राष्ट्रपति शासन खत्म होने की आखिरी तारीख 12 फरवरी 2026 है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us