/newsnation/media/media_files/thumbnails/202507213458010-365512.jpg)
बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) ने बंपर जीत दर्ज की है. 12 फरवरी 2026 को आम चुनावों में BNP ने कुल 300 में से 212 सीटें जीत लीं. जीत के साथ ही तारिक रहमान नए पीएम बनने जा रहे हैं. इससे राजनीतिक और कूटनीतिक बदलाव पर बड़ा असर पड़ने वाला है. भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि देश की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का प्रति​निधित्व पीएम नरेंद्र मोदी नहीं करेंगे. उनकी जगह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी 2026 को ढाका में आयोजित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. वे बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान की अगुवाई में बनने वाली नई सरकार के औपचारिक कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.
जनता से साफ जनादेश मिला
भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक जुड़ाव लंबे वक्त से रहे हैं. नई निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की उपस्थिति को द्विपक्षीय रिश्ते की निरंतरता और सहयोग की भावना के तौर पर देखा गया है. भारत ने बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनी सरकार का स्वागत किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान फोन पर जीत बधाई दी है. तारिक रहमान की अगुवाई को वहां की जनता से साफ जनादेश मिला है. इसे भारत ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है. नई सरकार क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में अहम भूमिका निभा सकती है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us