Bangalore Crime: मम्मी की प्राइवेट फोटोज बेटी ने बॉयफ्रेंड को भेजी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Bangalore Crime: बेंगलुरू में एक बेटी ने अपनी मां के साथ कुछ ऐसा किया है, जो एक आम बिटिया कभी सोच ही नहीं सकती थी. मां ने बेटी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है.

Bangalore Crime: बेंगलुरू में एक बेटी ने अपनी मां के साथ कुछ ऐसा किया है, जो एक आम बिटिया कभी सोच ही नहीं सकती थी. मां ने बेटी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
police File

File Photo: (AI)

Bangalore Crime: बेंगलुरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के पवित्र रिश्ता को तार-तार कर दिया है. बेंगलुरू की एक मां ने अपनी ही बेटी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है. शर्मशार घटना बेटी के खिलाफ केस दर्ज करवाना नहीं है बल्कि बेटी ने जो किया है, वह है.  

Advertisment

अब जानें आखिर क्या है पूरा मामला

मां ने पुलिस थाने में अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उसने बिना इजाजत अपनी मां और एक अन्य महिला रिश्तेदारों की प्राइवेट फोटो-वीडियो क्लिक करके अपने बॉयफ्रेंड को शेयर किए हैं. बेटी की उम्र 23 साल है. मां ने शिकायत करते हुए आगे बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी ने पढ़ाई का बहाना बनाकर माता-पिता से उनका मोबाइल मांगा था. बात आई-गई हो गई. इसके बाद परिवार ने लगभग एक माह पहले अपनी बेटी को एक आदमी से बात करते हुए पकड़ा था. 

मां ने फोन चेक किया तो पूरा भंडा फूटा

इसके बाद जब मां ने अपनी बेटी का फोन चेक किया तो उसे अपनी और एक दूसरी महिला रिश्तेदार की प्राइवेट फोटोज मिली, जिसे बिना अनुमति लिया गया था. बेटी ने इन फोटोज को सिर्फ अपने पास तक नहीं रखा, ये फोटोज बिटिया ने अपने बॉयफ्रेंड तक को शेयर कर दिया. मां ने जब अपनी बेटी से पूछताछ किया तो पता चला कि उसने अपने प्रेमी के साथ पहले ही शादी कर ली है. 

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके पति के फोन को जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए आगे भेज दिया. सीनियर पुुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे हर एक पहलुओं की जांच कर रहे हैं. फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी.

bangalore
Advertisment