Bageshwar Dham प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बेची मिठाईयां, कहा- बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो, लड्डू ले लो

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार रात को छतरपुर की एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे. यहां उन्होंने पहले मिठाईयां और फिर मिठाईयां बेचीं भी.

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार रात को छतरपुर की एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे. यहां उन्होंने पहले मिठाईयां और फिर मिठाईयां बेचीं भी.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Bageshwar Dham Head Pt Dhirendra Shastri sold Sweets

Pt Dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार रात को एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए. वे रात को अचानक ही छतरपुर शहर की एक मिठाई की दुकान पर पहुंच गए. वहां पहले उन्होंने रसगुल्ला खाया और फिर रसमलाई खाई. पंडित शास्त्री छतरपुर शहर में स्थित कंचन स्वीट्स पर गए थे. उस वक्त दुकान के मालिक अशोक अग्रवाल अपनी दुकान बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे. 

Advertisment

इसी दौरान, कंचन स्वीट्स के बाहर पंडित शास्त्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और सीधा दुकान के अंदर चले गए. वे बिना किसी औपचारिकता के दुकान के मालिक की गद्दी पर बैठ गए. वे तुरंत मिठाई खाने लगे.

दुकानदार के बेटे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया

अशोक पंडित शास्त्री को दुकान में देखकर हैरान हो गए. उन्होंने तुरंत तिलक लगाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने माला पहनाई. उन्होंने अग्रवाल के बेटे को गले लगाया और अपना आशीर्वाद दिया. शास्त्री गद्दी पर बैठकर मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए और मिठाई बेचने की आवाज लगाई. उन्होेंने गद्दी से बोला- बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो, लड्डू ले लो, अपने मन के भाव और फिर खिलखिलाकर हंस पड़े. 

दुकानदार बोले- यह हमारा सौभाग्य

दुकानदार अशोक अग्रवाल ने कहा कि ये हमारे जीवन का सौभाग्य है कि बाबा खुद आधी रात में हमारी छोटी सी दुकान पर आए. उन्होंने मिठाईयां खाईं और गद्दी पर बैठ गए. हम वर्षों से उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन वे अचानक हमारी दुकान पर आ गए, ये हमारे पूरे परिवार के लिए सौभाग्य वाली बात है.

Bageshwar Dham
Advertisment