/newsnation/media/media_files/2026/02/19/charles-2026-02-19-15-58-37.jpg)
charles
ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के मामले में पकड़ा गया है. एंड्रयू माउंटबैटन विंडसर को अभी हिरासत में लिया गया है. एंड्रयू का 66वां जन्मदिन है. उन्हें उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार कर लिया गया है. खबरों के अनुसार, गुरुवार की सुबह पुलिस सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित एंड्रयू माउंटबैटन विंडसर के घर पर आई. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पुलिस गाड़ियों को एंड्रयू के करीब देखा गया.
थेम्स वैली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि जांच के तहत हमने नॉरफॉक के साठ वर्ष की आयु वाले एक शख्स को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेश में पकड़ा है. बर्कशायर और नॉरफॉक में मौजूद पतों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है. यह शख्स पुलिस हिरासत में है. राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के तहत हम गिरफ्तार किए गए शख्स काे सामने नहीं लाने वाले हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us