/newsnation/media/media_files/2026/03/08/alexander-stubb-reveals-he-watched-dhurandhar-excited-for-dhurandhar-2-the-revenge-starring-ranveer-singh-2026-03-08-19-59-20.jpg)
Alexander Stubb and Dhurandhar 2
Dhurandhar 2: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंजडर स्टब हाल ही में भारत के दौरे पर थे. आम तौर पर जब भी किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश की यात्रा पर होते हैं तो रक्षा सौदों, कूटनीति और तकनीक की चर्चाएं होती हैं. हालांकि, स्टब के दौरे पर कुछ अलग देखने को मिला है. उनके ऊपर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर का क्रेज चढ़ा हुआ है.
बता दें, स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने अपने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर धुरंधर फिल्म देखी. अब वे धुरंधर के सीक्वल धुरंधर-2: द रिवेंज के लिए किसी आम फैन की तरह ही उत्साहित हैं.
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने क्या कहा?
अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत की राजकीय यात्रा पर थे. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनके बेटे ने ये फिल्म देखने के लिए उनपर जोर डाला था. उन्होंने बताया कि मैंने ये फिल्म देखी, मुझे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई वाली इस फिल्म की कहानी बहुत ज्यादा पसंद आई. मैं अब 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वल का बेस्ब्री से इंतजार कर रहा हूं.
धुरंधर-2 का सीक्वल रिलीज को तैयार, 19 मार्च को दुनिया भर में मचाएगी धूम
फिनलैंड के राष्ट्रपति की इस ख्वाइश के बीच फिल्म के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. सात मार्च की सुबह फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह फिर एक बार जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. रंगी का किरदार रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर की झलक दिखाती है कि जसकीरत कैसे कराची के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में अपनी पैठ जमा चुका है. वह अब लियारी जैसे खतरनाक इलाके में अपनी पैठ जमाकर, आतंकी नेटवर्क को जड़ से मिटाने में जुटा हुआ है. 19 मार्च 2026 को धुरंधर का सीक्वल धुरंधर-2 दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगा. सेकंड पार्ट भी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित भाषाओं में रिलीज होगी.
फिल्म में हर एक किरदार का रोल अहम
धुरंधर फिल्म की सफलता में इसके कलाकारों की टोली का बड़ा हाथ रहा है. अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रूप में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. वहीं, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन की भूमिका भी अहम रही. फिल्म के सपोर्टर्स तो रणवीर से अच्छी एक्टिंग अक्षय खन्ना की बता रहे थे. पहले सीजन के आखिर में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया था, जिसमें रणवीर सिंह की असल पहचान जसकीरत के बारे में दिखाया गया था. अब ये सीक्वल उसी पार्ट से आगे बढ़ेगा.
पहला पार्ट नहीं देखा तो
अब सवाल आता है, जिन लोगों ने फिल्म का पहला पार्ट नहीं देखा है, वे क्या करें. इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि नेटफ्लिक्स पर आप इसे देख सकते हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us