/newsnation/media/media_files/2026/02/17/akash-ambani-showcases-jio-massive-ai-ecosystem-to-pm-modi-on-ai-impact-summit-2026-2026-02-17-14-50-24.jpg)
PM Modi and Akash Ambani (X@ANI)
AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली दुनिया के सबसे बड़ा एआई समिट (AI Impact Summit 2026) हो रहा है, जिसमें देश-विदेश की कंपनियां शामिल हुईं हैं. एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया. दिल्ली के भारत मंडपम में समिट आयोजित हो रहा है. इस बीच, समिट के पहले दिन यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र को रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जियो का बड़ा AI इकोसिस्टम दिखाया.
प्रधानमंत्री मोदी को वॉक थ्रू के दौरान, Jio Culture AI, Jio AI Stack, Jio Shiksha, Jio AI Home और Jio Arogya AI जैसी AI क्षमताओं को दिखाया गया. आकाश ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान Jio AI पवेलियन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेल्थकेयर, एजुकेशन, कल्चर और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस में कंपनी के AI-लेड ट्रांसफॉर्मेशन को भी दिखाया.
#WATCH | India AI Impact Summit 2026 | Akash Ambani, Chairman, Jio, showcases the company’s AI-led transformation across healthcare, education, culture, and smart home solutions to honourable Prime Minister Narendra Modi at Jio AI Pavilion during the India AI Impact Summit 2026. pic.twitter.com/XKxJTmUYLS
— ANI (@ANI) February 16, 2026
पांच दिनों तक होगा आयोजन
एआई का महाकुंभ पांच दिनों यानी 20 फरवरी तक चलेगा. कार्यक्रम में दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज एआई कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे. समिट में 300 से अधिक एग्जीबिशन लगे हैं, जिसके बारे में एआई कंपनियों के सीईओ ने जानकारी दी. समिट का उद्देश्य एआई इकोसिस्टम पर चर्चा करना है, जिसमें उनके फायदों और खतरों के बारे में बताया जाएगा.
AI Summit in India: “AI Will Empower a Billion Indians,” Says Shri Akash M. Ambani
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) February 17, 2026
Shri Akash M. Ambani, Chairman of Reliance Jio Infocomm Limited, expressed his happiness about the AI Summit being hosted in India and highlighted that, under the leadership of Narendra Modi, the… pic.twitter.com/NIyUWYv5ya
20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष
समिट में लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, जिसमें ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यिरियाकोस मित्सोताकिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑर्पो, नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक, कजाखस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और यूएई के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आदि शामिल हैं.
समिट के मुख्य स्पीकर
- इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
- सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
- मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
- सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
- शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
- क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
- डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
- डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
- आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
- अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
- प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
- विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us