Air India Accident: 'इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच को जानबूझकर किया था बंद'! नई रिपोर्ट में किया बड़ा दावा

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अहमदाबाद में एअर इंडिया का क्रैश किसी टेक्निकल खराबी के कारण नहीं, बल्कि इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच को जानबूझकर बंद कर दिया गया था.

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अहमदाबाद में एअर इंडिया का क्रैश किसी टेक्निकल खराबी के कारण नहीं, बल्कि इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच को जानबूझकर बंद कर दिया गया था.

author-image
Mohit Saxena
New Update
plane crash

plane crash Photograph: (social media)

अहमदाबाद में एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश की जांच कर रहे जांचकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी के कारण नहीं हुआ था, बल्कि यह एक 'जानबूझकर की गई हरकत' का परिणाम था. इटैलियन डेली अखबार Corriere della Sera की ओर से एक रिपोर्ट सामने आई है. इसमें नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच हुई बातचीत से वाकिफ दो सोर्स  का हवाला दिया गया है. हालांकि, DGCA की ओर से अधिक​रिक रिपोर्ट जारी होने से पहले कुछ भी नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी.

Advertisment

फाइनल रिपोर्ट का ड्राफ्ट बनाने की तैयारी

रिपोर्ट के तहत, इंडियन इन्वेस्टिगेटर्स इस रिजल्ट पर पहुंचे हैं कि 12 जून, 2025 को इंजन में फ्यूल कट-ऑफ के बाद यह क्रैश किसी मैकेनिकल खराबी के कारण नहीं हुआ, बल्कि जानबूझकर की गई हरकत की वजह से हुआ था. अधिकारी अब अपनी फाइनल रिपोर्ट का ड्राफ्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि जांच में सहायता कर रहे US विशेषज्ञ ने इन नतीजों को एक बड़ी सफलता बताया है. 

260 लोगों की मौत 

आपको बता दें कि एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कुछ सेकंड बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई. इनमें यात्रियों के समेत मेडिकल स्टूडेंट्स के हॉस्टल के अंदर मौजूद लोग भी शामिल थे, जिस पर ये एयरक्राफ्ट गिरा. इस हादसे में मात्र एक पैसेंजर की जान बच पाई. 

plane crash Ahmedabad Air India Plane Crash
Advertisment