AI Impact Summit 2026 LIVE: दिल्ली में एआई का महाकुंभ, पीएम मोदी ने कर दिया उद्घाटन

AI Impact Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई का महाकुंभ आयोजित हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से 3250 से अधिक स्पीकर्स शामिल होंगे. देखें समिट के लाइव अपडेट्स...

AI Impact Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई का महाकुंभ आयोजित हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से 3250 से अधिक स्पीकर्स शामिल होंगे. देखें समिट के लाइव अपडेट्स...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
PM Modi AI Summit

PM Modi at AI Summit

AI Impact Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली में एआई का महाकुंभ AI Impact Summit 2026 शुरू होने वाला है. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज एआई कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे. वहीं पीएम मोदी ने एक्सपो का उद्घाटन कर दिया. समिट में 300 से अधिक एग्जिबिशन लगेंगे, जिसके बारे में एआई कंपनियों के सीईओ जानकारी देंगे. इस समिट का उद्देश्य एआई इकोसिस्टम पर चर्चा करना है, जिसमें उनके प्रभावों और फायदों के बारे में बताया जाएगा. समिट में एआई से होने वाले खतरों को कम करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी.  

Advertisment

एआई और नौकरी पर भी होगी चर्चा

समिट में रोजगार को लेकर भी चर्चा की जाएगी. लंबे वक्त से कई सीईओ और एआई रिसर्चर्स एआई से नौकरी को खतरा बता रहे हैं. कार्यक्रम में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि आखिर एआई किस तरह से भविष्य में नौकरियां जनरेट करेगा. 

  • Feb 16, 2026 19:06 IST

    AI Impact Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का किया उद्घाटन

    AI Impact Summit 2026 LIVE:दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार से ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई है. इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया. यह कार्यक्रम 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा. यह समिट खास इसलिए है क्योंकि ग्लोबल साउथ देशों में पहली बार इस स्तर पर एआई को लेकर बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.



  • Feb 16, 2026 17:17 IST

    AI Impact Summit 2026 LIVE: 2.5 लाख विजिटर्स आने की संभावना

    एक्स्पो के दौरान के दौरान करीब 300 एग्जीबिशन पवेलियन लगाए गए हैं, जिसमें देश- विदेशों की ढेरों कंपनियां और स्टार्टअप मौजूद हैं. एक्सपो में करीब 600 हाई पावर वाले स्टार्टअप हैं, 13 देशों के पवेलियन भी मौजूद हैं. इसके अलावा, 25 लाख विजिटर्स के आने की भी उम्मीद है. 



  • Feb 16, 2026 17:11 IST

    AI Impact Summit 2026 LIVE: समिट के मुख्य स्पीकर 

    1. इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
    2. सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
    3. मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
    4. सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
    5. शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
    6. क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
    7. डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
    8. डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
    9. आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
    10. अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
    11. प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
    12. विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई



  • Feb 16, 2026 17:08 IST

    AI Impact Summit 2026 LIVE: 3250 से अधिक स्पीकर्स और पैनल शामिल होंगे

    AI Impact Summit 2026 में 500 से अधिक सेशन्स होंगे, जिसमें 3250 से अधिक स्पीकर्स और पैनल शामिल होंगे. इन सेशन्स में अलग-अलग सेक्टर में AI के परिवर्तनकारी प्रभाव को लेकर चर्चा की जाएगी कि इन लाभों को दुनिया के हर वर्ग तक कैसे पहुंचाया जाए. 



AI summit in India
Advertisment