ADR Report: भाजपा ने की कांग्रेस से सात गुना ज्यादा कमाई, आय से ज्यादा INC ने किया खर्च, जानें नेशनल पार्टियों का पूरा ब्योरा

ADR Report: भाजपा, कांग्रेस और आप सहित सभी राष्ट्रीय दलों ने साल 2024-25 में कितनी कमाई की है, क्या आप जानते हैं, अगर नहीं तो पढ़ें पूरी खबर…

ADR Report: भाजपा, कांग्रेस और आप सहित सभी राष्ट्रीय दलों ने साल 2024-25 में कितनी कमाई की है, क्या आप जानते हैं, अगर नहीं तो पढ़ें पूरी खबर…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
BJP Congress

File Photo

ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने वित्तीय साल 2024-25 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों की इनकम जारी की है. रिपोर्ट की मानें तो भाजपा की कुल आय 6,769.15 करोड़ है. छह राष्ट्रीय पार्टियों की कुल आय का 85 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ भाजपा के पास ही है. पिछले साल के मुकाबले भाजपा की कमाई में 55 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. भाजपा की पिछले साल की कमाई कांग्रेस की कमाई से करीब सात गुना ज्यादा है. 

Advertisment

देश के छह प्रमुख राष्ट्रीय दल, जिसमें भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा, सीपीएम और एनपीईपी शामिल है. सभी राष्ट्रीय दलों की कुल कमाई 7,960 करोड़ रुपये दर्ज की गई है. पिछले साल के मुकाबले राष्ट्रीय दलों की कुल आय में 41.35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है.  

आम आदमी पार्टी की कमाई में 73 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

वहीं, कांग्रेस की आय 2023-24 में 1,230.73 थी, जो 2024-25 में घटकर 918.29 करोड़ रह गई, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 25 फीसद कम है. आप की कमाई में 73.20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं बसपा और सीपीएम की आय में ज्यादा अंतर नहीं है.   

चंदा और कूपन से सबसे ज्यादा कमाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजनीतिक दलों के पास आने वाले पैसे का मुख्य स्रोत चंदा है, जो नेशनल पार्टियों की कुल आय का 85 प्रतिशत से अधिक यानी करीब 6,772.53 करोड़ रुपये है. बाकी रुपये लोगों और संगठनों से मिले स्वैच्छिक चंदे से आया है, जिसमें भाजपा ने अपनी कुल आय का लगभग 90.48 फीसद हिस्सा चंदे से जुटाया है. इसके अलावा, कांग्रेस ने चंदे के साथ-साथ कूपन बेचकर भी अच्छी खासी कमाई की है. पार्टी को इससे लगभग 350 करोड़ रुपये मिले हैं. बसपा ने अपनी रिपोर्ट में चंदे से कोई आय नहीं दिखाई है. पार्टी की कमाई बैंक से मिले ब्याज और अन्य निवेशों से आए पैसे से की है.

कांग्रेस ने ₹1111 करोड़ खर्च किए

पैसे खर्च करने के मामले में पार्टियों के बीच बड़ा अंतर नहीं दिख रहा है. छह राष्ट्रीय दलों ने मिलकर कुल 4,710.27 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार और प्रशासनिक कामों पर करीब 3,335.37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो भाजपा की आय का आधा भी नहीं है. 

जानें किस पार्टी ने कितना खर्चा किया

इसके अलावा, कांग्रेस ने अपनी कमाई से करीब 193.66 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किए हैं. आसान भाषा में समझाएं तो कांग्रेस की कमाई 918.29 करोड़ रुपये थी लेकिन पार्टी ने खर्च 1,111.95 करोड़ रुपये कर दिए. इसके अलावा, सीपीएम ने अपनी आय का लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया है. बसपा और भाजपा ने अपनी आय के अधिकांश हिस्से को भविष्य की जरूरतों के लिए बचाकर रखा है.

ADR Report
Advertisment