Weather Updates: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट के आसार

Weather Updates: मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर भारत में आज यानी 15 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ेगी.

Weather Updates: मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर भारत में आज यानी 15 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ेगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Weather

Weather Updates: उत्तर भारत में लंबे समय से सूखे और स्थिर मौसम का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. आज यानी 15 फरवरी से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो गया है. सुबह आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहेंगी.

Advertisment

IMD का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 36-40 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहले पहाड़ी इलाकों में बादल छाएंगे और फिर इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा. 16 और 17 फरवरी को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है.

पहाड़ी राज्यों पर असर

पहाड़ी राज्यों में इस बदलाव का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना भी है. इससे तापमान काफी नीचे जा सकता है और ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने यात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी है, क्योंकि कुछ जगहों पर हिमस्खलन का खतरा भी हो सकता है.

मैदानी इलाकों में मौसम का हाल

मैदानी इलाकों में 15 फरवरी को हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं रहेगी. 17 फरवरी के आसपास बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी. सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी और कुछ जगहों पर धुंध या कुहासा भी देखने को मिल सकता है. इस बारिश से हवा साफ होगी और प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव 20 फरवरी तक जारी रह सकता है. किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है. वहीं, दक्षिण भारत में भी कम दबाव का क्षेत्र बनने से आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें- भारत के AI इम्पैक्ट समिट में 100 से अधिक देश होंगे शामिल, लिस्ट में पाकिस्तान का नाम नहीं

national news Weather Update
Advertisment