चीन में जल संरक्षण परियोजनाओं की सप्लाई क्षमता 9 खरब घनमीटर से अधिक

चीन में जल संरक्षण परियोजनाओं की सप्लाई क्षमता 9 खरब घनमीटर से अधिक

author-image
IANS
New Update
9--20240315162549

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

चीनी उप जल संरक्षण मंत्री ल्यू वेइफिंग ने पेइचिंग में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि चीन ने जल संसाधन के संतुलित बंटवारे को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक रूप से दक्षिण से उत्तर तक वाटर डाईवर्ज़न परियोजना समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लागू की।

Advertisment

अब तक पूरे देश में जल संरक्षण परियोजनाओं की जल सप्लाई की क्षमता 9 खरब घनमीटर पार कर गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में चीन ने जल संरक्षण कार्य में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय जल नेटवर्क के निर्माण को गति दी गई, जिससे जल संसाधन, आबादी और आर्थिक विकास के संतुलन को बढ़ावा मिला।

परिचय के अनुसार दस साल में चीन ने नहरी खेती के विस्तार पर जोर लगाया। अब खेतों की सिंचाई दर 55 प्रतिशत हो गई है, जिसने भारी फसल के लिए मजबूत आधार निर्मित किया है। इसके साथ 1.71 करोड़ गरीब लोगों के सुरक्षित पेयजल की समस्या हल की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नलों में पानी की उपलब्धता दर 90 प्रतिशत हो गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment