मिशन 370 को लेकर भाजपा की बैठक शुरू

मिशन 370 को लेकर भाजपा की बैठक शुरू

मिशन 370 को लेकर भाजपा की बैठक शुरू

author-image
IANS
New Update
370--20240224115105

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

लोकसभा चुनाव में अकेले 370 सीटें और एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने की रणनीति और तैयारियों पर विचार मंथन के लिए भाजपा मुख्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है।

Advertisment

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में चल रही बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ-साथ सभी राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी भी शामिल हो रहे हैं।

बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा आगामी अभियानों की रूपरेखा और तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment