/newsnation/media/media_files/2025/01/03/jOqqWGdD5E5RBR7UjXxE.jpg)
File Photo
दिल्ली में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. यहां घने कोहरे के वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे ने सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई यातायात को भी हिला दिया है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर हवाई यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. सोमवार सुबह से शाम छह बजे तक 220 से अधिक फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरीं तो वहीं, 40 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ गया. कम विजिबिलिटी की वजह से 10 फ्लाइट्स को अहमदाबाद, लखनऊ और जयपुर की ओर डायवर्ट करना पड़ गया.
दिल्ली में सोमवार सुबह चार बजे से नौ बजे तक रनवे पर विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक ही रह गई थी, जिस वजह से परिचालन को पूरी तरह से ठप करना पड़ गया था.
रनवे पर भारी बैकलॉग के कारण विमानों की लंबी कतार लगी
व्यवस्था में सुधार हुआ दोपहर 12 बजे के बाद, जब धूप निकलने के बाद विजिबिलिटी थोड़ी बढ़ गई. शून्य से 50 मीटर की विजिबिलिटी 12 बजे के बाद 500 से 800 मीटर हो गई, जिस वजह से लैंडिंग प्रोसेस में तेजी आई. सुबह से लो विजिबिलिटी होने के कारण रनवे पर भारी बैकलॉग हो गया, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं.
एएआई ने जारी की एडवाइजरी
तमाम परेशानियों की वजह से एएआई ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के हवाई अड्डों पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइटस का लेटेस्ट अपडेट ले लें. यात्रियों की सहायता के लिए हमारी टीमें ग्राउंड पर मुस्तैद है. एएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी.
Dense fog is impacting visibility at select airports across Northern India, which may result in flight delays or disruptions. Passengers are advised to monitor their flight status directly with their respective airlines and arrive at the airport earlier than usual. AAI teams are… pic.twitter.com/NC1U6j7QxI
— Airports Authority of India (@AAI_Official) February 3, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us