PM Modi Honours: पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान देने वाला श्रीलंका 22वां देश, ये है बाकी देशों की लिस्ट

PM Modi Honours: श्रीलंका ने पीएम मोदी को 'मित्र विभूषण' सम्मान से नवाजा है. अब तक 22 देशों से पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
22 countries Honoured PM Modi with highest civilian Awards

PM Modi Honours

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं. ये उनकी राजकीय यात्रा है. श्रीलंका दौरे के दौरान, इंडिपेंडेंस स्क्वायर में पीएम मोदी का विशेष स्वागत किया गया. विशेष इसलिए क्योंकि श्रीलंका में पहली बार किसी विदेशी नेता का इतना भव्य स्वागत हुआ है. श्रीलंका ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान मित्र विभूषण से सम्मानित किया है. मित्र विभूषण सम्मान श्रीलंका में विदेशी नेताओं को दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.

Advertisment

बता दें, पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से अब तक कई देश नवाज चुके हैं. ये पीएम मोदी का 22वां इंटरनेशनल रिकगनिशन है. ऐसे में आइये हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी को अब तक कौन-कौन से देश सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं.

दुनिया मान रही भारत का लोहा

पीएम मोदी को पांच अप्रैल को 22वें देश श्रीलंका ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. इससे साफ होता है कि पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है. पीएम मोदी को भारत के अब तक प्रधानमंत्रियों से कहीं अधिक इंटरनेशनल रिकगनिशन मिल चुके हैं. 

  1. 2016- सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद 
  2. 2016- अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान 
  3. 2018- फिलिस्तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन  
  4. 2019- संयुक्त अरब अमीरात (UAE): ऑर्डर ऑफ जायद  
  5. 2019 (प्रदान 2024)- रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 
  6. 2019- मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन  
  7. 2019- बहरीन- किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां 
  8. 2020- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)- लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर  
  9. 2021 (प्रदान 2024)- भूटान- ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्याल्पो  
  10. 2023- पापुआ न्यू गिनी- ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू  
  11. 2023- फिजी- कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी  
  12. 2023- पलाऊ- एबाकल अवॉर्ड  
  13. 2023- मिस्र- ऑर्डर ऑफ द नाइल 
  14. 2023- फ्रांस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर  
  15. 2023- ग्रीस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर  
  16. 2024- डोमिनिका- डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 
  17. 2024- नाइजीरिया- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर  
  18. 2024- गुयाना- द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस  
  19. 2024- कुवैत- ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर  
  20. 2024 (प्रदान 2025)- बारबाडोस- मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस 
  21. 2025- मॉरीशस- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन 
  22. 2025- श्रीलंका- मित्र विभूषण

क्यों खास है ये सम्मान

पीएम मोदी को मिले ये सम्मान भारत की विदेश नीति और भारत की साख को दिखाता है. खास बात है कि श्रीलंका ने अब तक किसी भी नेता को सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान नहीं दिया. पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले दुनिया के इकलौते नेता है. 




Sri Lanka PM modi
      
Advertisment