विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे : कांग्रेस

विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे : कांग्रेस

विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे : कांग्रेस

author-image
IANS
New Update
--20240712193306

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दी गई है। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि निर्दोष को जमानत मिलनी चाहिए और दोषी को जेल में रहना चाहिए। दिल्ली कांग्रेस केजरीवाल की जमानत याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय की बड़ी पीठ के अंतिम फैसले का इंतजार करेगी। कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की चुनौती वाली याचिका बड़ी बेंच को भेजी है।

Advertisment

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपस में मिलीभगत है क्योंकि जब एक भ्रष्टाचार करता है तो दूसरा चुप रहता है। कांग्रेस का अपना स्टेंड है कि जनता की आवाज को उठाते रहेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने हमेशा जनता की आवाज बनकर दोषियों के खिलाफ आंदोलन किया है।

प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक में देवेंद्र यादव ने कहा कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस, केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और विफलताओं को जनता के समक्ष मजबूती से उजागर करेगी। केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर सत्ता में आए थे, परंतु अब उनके दो मंत्री, स्वयं मुख्यमंत्री और कई विधायक भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। आम आदमी पार्टी के कई मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही केजरीवाल सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे से भटका रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली का विकास रुका है, उपभोक्ताओं पर गंभीर वित्तीय बोझ डालने के लिए बिजली दरों में अंधाधुंध बढ़ोतरी की गई है। लोग भीषण गर्मी में जल संकट, बिजली कटौती और बारिश में जलभराव से परेशान हैं, लेकिन दिल्ली के मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाकर दूसरों पर दोष मढ़कर अपनी विफलताओं और अक्षमताओं से बचने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को पार्टी को मजबूत करने के लिए लागू किया जाएगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment