logo-image

अंग्रेजी के सवाल पर प्रिंयका ने ऐसे बंद की अमेरिकी एंकर की बोलती

प्रियंका चोपड़ा ने आज हॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा ली है।

Updated on: 28 Oct 2016, 03:46 PM

नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा ने आज हॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा ली है। लेकिन ऐसा लगता है कि ये बात कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। शायद यही वजह रही कि एक हॉलीवुड टॉक शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा से घटिया मजाक किया गया। हालांकि प्रियंका ने इस दौरान मुस्कुराते हुए जवाब दिया और एकंर की बोलती बंद कर दी।

हालही में चेल्सिया हैंडल्र के टॉक शो में गई प्रियंका से एंकर ने कई तीखे सवालों का बेहतरीन जवाब दिया। शो की एंकर ने प्रियंका से पूछा कि क्या जब वह 12 साल की उम्र में अमेरिका आयीं थी तब वह इंग्लिश जानती थी। इस सवाल पर प्रियंका ने बेबाक जवाब देते हुए,एंकर की बोलती बंद कर दी।

प्रियंका ने इंग्लिश पर कसे गये तंज पर जवाब दिया कि भारत के 10 प्रतिशत लोग धाराप्रवाह इंग्लिश बोलना जानते हैं। जिनकी संख्या लगभग 1.3 मिलियन है, जो ज्यादातर देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। हालांकि प्रियंका द्वारा दिया गया फैक्ट गलत था। पर प्रियंका का यह बेबाक जवाब शो की एंकर चेल्सिया का मुंह बंद करने के लिए काफी रहा।