डब्ल्यूटीओ ने दक्षिण सहयोग को बढ़ाने में चीन की नीतियों और कदमों की सराहना की

डब्ल्यूटीओ ने दक्षिण सहयोग को बढ़ाने में चीन की नीतियों और कदमों की सराहना की

डब्ल्यूटीओ ने दक्षिण सहयोग को बढ़ाने में चीन की नीतियों और कदमों की सराहना की

author-image
IANS
New Update
डब्ल्यूटीओ ने दक्षिण सहयोग को बढ़ाने में चीन की नीतियों और कदमों की सराहना की

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 8 मार्च (आईएएनएस)। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक न्गोज़ी ओकोंजो-इवेला ने 6 मार्च को कहा कि दक्षिण-दक्षिण व्यापार वैश्विक व्यापार वृद्धि बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन रहा है, और डब्ल्यूटीओ दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ाने में चीन की नीतियों और कदमों की अत्यधिक सराहना करता है।

Advertisment

उसी दिन, डब्ल्यूटीओ ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अपना आठवां चीन परियोजना: सबसे कम विकसित देश और दक्षिण-दक्षिण विकास संवाद आयोजित किया। इवेला, चीन, दक्षिण अफ्रीका, भारत और अन्य सदस्य देशों के राजदूतों के साथ-साथ लगभग 60 सबसे कम विकसित देशों के राजदूतों और प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। प्रतिभागियों ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग का समर्थन करने और सबसे कम विकसित देशों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकृत करने में मदद करने के लिए डब्ल्यूटीओ ढांचे के भीतर चीन द्वारा उठाए गए व्यावहारिक कदमों की प्रशंसा की।

इवेला ने कहा कि व्यापारिक उथल-पुथल के बावजूद, दक्षिण-दक्षिण व्यापार वैश्विक व्यापार वृद्धि की एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन रहा है। विकासशील देशों के निर्यात का 50 फीसदी से अधिक हिस्सा अन्य विकासशील देशों को जाता है, और दक्षिण-दक्षिण व्यापार की हिस्सेदारी 1995 में लगभग 10 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में लगभग 25 फीसदी हो गई है।

इवेला ने कहा कि 2024 तक, चीन और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2.9 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया, और अफ्रीका में चीनी निवेश लगभग 42 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा। बेल्ट एंड रोड पहल के तहत, चीनी निवेश धीरे-धीरे बुनियादी ढांचे से लेकर चिकित्सा, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, जल संसाधन और नवीकरणीय ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में विस्तारित हुआ है।

डब्ल्यूटीओ में चीन के स्थायी प्रतिनिधि ली योंगच्ये ने कहा कि वर्तमान बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली एकतरफावाद से गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। चीन ने वैश्विक विकास पहल और वैश्विक शासन पहल का प्रस्ताव रखा है, और डब्ल्यूटीओ सुधार के माध्यम से बहुपक्षीय वैश्विक आर्थिक शासन को मजबूत करने का समर्थन किया है। चीन बहुपक्षीय और द्विपक्षीय सहयोग के माध्यम से सबसे कम विकसित देशों को उनकी व्यापार क्षमताओं को बढ़ाने में सहायता करता है। चीन बाजार पहुंच का विस्तार करते हुए सबसे कम विकसित देशों के साथ व्यापार और निवेश सहयोग को गहरा करना और दक्षिण-दक्षिण सहयोग में अधिक व्यावहारिक परिणाम प्राप्त करने को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment