वैश्विक शासन पहल को 150 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला

वैश्विक शासन पहल को 150 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला

वैश्विक शासन पहल को 150 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला

author-image
IANS
New Update
वैश्विक शासन पहल को 150 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 8 मार्च (आईएएनएस)। 8 मार्च को, चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया, जिसमें उन्होंने वैश्विक शासन पहल के बारे में बात की।

Advertisment

वांग यी ने कहा कि आज की दुनिया में, वैश्विक चुनौतियां एक के बाद एक उभर रही हैं, शासन व्यवस्था में कमी बढ़ती जा रही है, और बहुपक्षवाद गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक शासन पहल समयोचित है और इसे 150 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से त्वरित समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है।

वांग यी के अनुसार, चीन द्वारा शुरू किया गया वैश्विक शासन के मित्रों का समूह, क्रमशः न्यूयॉर्क और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थापित किया गया, जिसमें देशों, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के देशों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक शासन पहल का सबसे स्पष्ट संकेत यह है कि संयुक्त राष्ट्र की अग्रणी भूमिका को बरकरार रखा जाना चाहिए और इसे हिलाया नहीं जा सकता, संयुक्त राष्ट्र की मूल भूमिका को कमजोर करने के बजाय मजबूत किया जाना चाहिए।

वांग यी ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य और इसके प्रबल समर्थक के रूप में चीन वैश्विक दक्षिण की उच्च अपेक्षाओं से भलीभांति परिचित है। शांगहाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स तंत्र, जिनमें चीन भागीदार है, दोनों ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर के पालन को अपना प्राथमिक मार्गदर्शक सिद्धांत मानते हैं और वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और उसे सुदृढ़ बनाने में बहुमूल्य अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

चीनी विदेश मंत्री ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक देश वैश्विक शासन पहल में भाग लें, उसका समर्थन करें, एक साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करें, उसकी रक्षा करें और उसे मजबूत बनाएं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment