सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, वर्ल्डवाइड टैरिफ 15 प्रतिशत करने का ऐलान

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, वर्ल्डवाइड टैरिफ 15 प्रतिशत करने का ऐलान

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, वर्ल्डवाइड टैरिफ 15 प्रतिशत करने का ऐलान

author-image
IANS
New Update
Davos: Donald Trump at World Economic Forum 2026

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

वॉशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया टैरिफ संबंधी फैसले की तीखी आलोचना करते हुए तत्काल प्रभाव से वैश्विक टैरिफ दर बढ़ाने की घोषणा की है। कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद जारी अपने बयान में ट्रंप ने 10 प्रतिशत के मौजूदा वैश्विक टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया।

Advertisment

डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट की ओर से टैरिफ पर दिए गए निर्णय को अत्यंत हास्यास्पद बताया। उन्‍होंने कहा क‍ि खराब ढंग से लिखे गए और असाधारण रूप से अमेरिका-विरोधी निर्णय की गहन, विस्तृत और पूर्ण समीक्षा के आधार पर मैं संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते देशों पर तुरंत लागू होने वाले 10 प्रतिशत वर्ल्डवाइड टैरिफ को बढ़ाऊंगा। कई देश दशकों से बिना किसी बदले के अमेरिका को लूट रहे हैं। टैर‍िफ को पूरी तरह से मंजूर और कानूनी तौर पर टेस्ट किए गए 15 प्रतिशत लेवल तक बढ़ा दूंगा। अगले कुछ महीनों में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन नए और कानूनी तौर पर मंजूर टैरिफ तय करेगा और जारी करेगा, जो अमेरिका को फिर से महान बनाने की सफल प्रक्रिया को जारी रखेगा।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद तुरंत 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर द‍िया था। ट्रंप ने 10 फीसदी का नया टैरिफ लागू करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि यह तुरंत लागू होगा, लेक‍िन इसके कुछ ही घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फ‍िर से टैर‍िफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान कर द‍िया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दूसरी बार सत्ता में वापसी के बाद सभी देशों पर अपनी शर्तों के हिसाब से व्यापार करने के लिए अलग-अलग टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ के फैसले को अवैध करार दिया है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने 15 फीसदी का नया टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है।

--आईएएनएस

अर्पित/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment