शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है

शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है

शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है

author-image
IANS
New Update
शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा – शरीर और मन में बनता है बेहतर संतुलन

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी योगासन और हेल्दी लाइफस्टाइल से फैंस के बीच खास पहचान रखती हैं। वे न सिर्फ अपनी फिटनेस से स्वास्थ्य का खास ख्याल रखती हैं, बल्कि कई लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए प्रेरित भी करती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर व्याघ्रासन करते हुए वीडियो पोस्ट किया।

Advertisment

अभिनेत्री ने इस वीडियो के जरिए व्याघ्रासन करने के साथ-साथ इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। शिल्पा ने लिखा, शांति की ओर बढ़ते हुए।

शिल्पा ने इसके महत्व के बारे में बताया, यह आसन शरीर का संतुलन सुधारता है और दिमाग व शरीर के बीच बेहतर तालमेल बनाता है। इससे बेहतर को-ऑर्डिनेशन और फोकस बढ़ता है। वहीं, कमर की मांसपेशियां, नितंब, जांघों के पीछे की मांसपेशियां और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है।

फायदे बताने के साथ अभिनेत्री ने उन लोगों को अभ्यास करने के लिए भी मना किया जो कमर में दर्द (स्लिप डिस्क) या घुटनों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं।

व्याघ्रासन को करते समय शरीर की मुद्रा बाघ की तरह होती है, जिस वजह से इसे टाइगर पोज भी कहते हैं। यह योगासन कमर और मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे लंबे समय तक बैठने से होने वाली कमर दर्द की समस्या में काफी राहत मिलती है।

आयुष मंत्रालय ने भी व्याघ्रासन को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने बताया है कि इस योगासन के नियमित अभ्यास से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होते रहते हैं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर के निचले हिस्से को स्थिरता प्रदान करता है। यह रीढ़ की हड्डी के लचीलापन को बढ़ाता है, जिससे कमर की परेशानियां कम हो जाती हैं और आप अधिक सक्रिय महसूस करते हैं।

इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को सुधारता है और तनाव कम करने में भी सहायक होता है। नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत मिल सकती है और समग्र फिटनेस बढ़ती है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment