सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसला, इन कारणों के चलते गिर रहा शेयर बाजार

सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसला, इन कारणों के चलते गिर रहा शेयर बाजार

सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसला, इन कारणों के चलते गिर रहा शेयर बाजार

author-image
IANS
New Update
Mumbai: Budget Day at Bombay Stock Exchange

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बना हुआ है। दोपहर 1 बजे तक सेंसेक्स 588 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,427 और निफ्टी 154 अंक या 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,612 पर था।

Advertisment

अब तक के कारोबार में बाजार की गिरावट को बैंकिंग और रियल्टी शेयर लीड कर रहे थे। निफ्टी रियल्टी 1.85 प्रतिशत और निफ्टी बैंक 1.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा ऑटो, सर्विसेज और कंजप्शन पर दबाव देखा गया।

हालांकि, डिफेंस, एनर्जी, पीएसई, ऑयलएवंगैस, कमोडिटीज और मेटल इंडेक्स हरे निशान में थे।

बाजार में बड़ी गिरावट के पीछे बड़ा कारण अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का जारी रहना है। युद्ध के लंबा चलने से अब एनर्जी की आपूर्ति को भी जोखिम पैदा हो गया है, जिससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर नकारात्मक प्रभाव हुआ है।

युद्ध के चलते कच्चे तेल में भी तेजी जारी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 80.39 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड का दाम 84.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

बाजार में गिरावट आने की वजह युद्ध की स्थिति में निवेशकों का सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करना है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,120 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84.61 डॉलर प्रति औंस पर थी।

अमेरिकी बाजार में गिरावट भी भारतीय बाजार की कमजोरी के पीछे एक वजह है। गुरुवार के सत्र में डाओ 1.61 प्रतिशत और नैस्डैक 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली भी भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रही है। एफआईआई ने गुरुवार को 5,153.37 करोड़ रुपए के इक्विटी की बिकवाली की थी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment