रूस में वॉट्सएप पूरी तरह से ब्लॉक, क्रेमलिन ने बताई वजह

रूस में वॉट्सएप पूरी तरह से ब्लॉक, क्रेमलिन ने बताई वजह

रूस में वॉट्सएप पूरी तरह से ब्लॉक, क्रेमलिन ने बताई वजह

author-image
IANS
New Update
New Delhi: India-Russia Joint Press Meet

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मास्को, 12 फरवरी (आईएएनएस)। व्हाट्सएप ने एक बयान जारी कर कहा कि रूस ने देश के अंदर मैसेजिंग एप को पूरी तरह ब्लॉक करने की कोशिश की है। अब क्रेमलिन ने दावा किया है कि घरेलू एप को बढ़ावा देने की खातिर ये कदम उठाया गया है।

Advertisment

क्रेमलिन ने पुष्टि की कि रूस ने टेक जायंट मेटा की मैसेजिंग सर्विस को ब्लॉक कर दिया है, और लोगों को सुझाव दिया है कि वे इसके बजाय मैक्स (रूस का नया सरकारी प्लेटफॉर्म) इस्तेमाल करें।

व्हाट्सएप प्रवक्ता ने बुधवार देर रात कहा था कि रूसी अधिकारियों की कार्रवाई का मकसद यूजर्स को सरकारी सर्विलांस ऐप पर ले जाना था। उन्होंने मैक्स का नाम भी लिया था।

मेटा का आरोप है कि इस कदम का मकसद रूस में उसके 10 करोड़ से अधिक यूजर्स को एक सरकार नियंत्रित निगरानी एप की ओर धकेलना है।

व्हाट्सएप ने अपने बयान में कहा, 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं को निजी और सुरक्षित संवाद से अलग करने का प्रयास उन्हें पीछे की ओर धकेलने जैसा कदम है और इससे रूस के लोगों की सुरक्षा कम होगी।

कंपनी ने कहा, हम यूजर्स के जुड़े रहने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

रूस की सरकार पहले ही एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर चुकी है, जिनमें से दो मेटा के मालिकाना हक में हैं, और 2022 में यूक्रेन पर रूस के बड़े हमले के बाद से दूसरी ऑनलाइन पाबंदियां भी बढ़ा दी हैं।

रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मेटा को अनब्लॉक होने के लिए रूसी कानून का पालन करना होगा।

प्रशासन ने पहले व्हाट्सएप के एक्सेस को बाधित करने की कोशिश की, लेकिन फिर इस पर पाबंदी लगा दी गई।

मैक्स का जोरों शोरों से प्रचार किया जा रहा है। डेवलपर्स और ऑफिशियल्स ने मैसेजिंग, ऑनलाइन सरकारी सर्विसेज, पेमेंट आदि के लिए वन-स्टॉप शॉप के तौर पर इसका इस्तेमाल करने को कहा है। साथ ही कहा कि अगर प्रशासन उनसे यूजर डेटा मांगेगा तभी वो इसे उपलब्ध कराएंगे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment