‘रोअरिंग लायन’ की शुरुआत के बाद पहली बार तेहरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल

‘रोअरिंग लायन’ की शुरुआत के बाद पहली बार तेहरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल

‘रोअरिंग लायन’ की शुरुआत के बाद पहली बार तेहरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल

author-image
IANS
New Update
(310714) Gaza Strip: Israeli Merkava tanks

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

तेल अवीव, 1 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमलों का एक नया दौर शुरू किया है। अमेरिका के साथ मिलकर किए गए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद जारी बयान में आईडीएफ ने कहा, ऑपरेशन रोअरिंग लायन की शुरुआत के बाद से पहली बार तेहरान के बीचोंबीच हमले किए जा रहे हैं।

Advertisment

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा, ऑपरेशन रोअरिंग लायन शुरू होने के बाद पहली बार आईडीएफ तेहरान के बीचों-बीच ईरानी आतंकी शासन के ठिकानों पर हमले कर रहा है। पिछले दिन आईडीएफ ने तेहरान तक का रास्ता बनाने के लिए बड़े पैमाने पर हमले किए।

तेहरानी मीडिया के अनुसार, रविवार सुबह शहर के कई इलाकों में धमाके हुए। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में तेहरान के कई हिस्सों से घने धुएं के बड़े बादल उठते हुए दिखाई दिए।

दूसरी ओर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी नागरिकों से सड़कों पर निकलने की अपील की। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, आने वाले दिनों में, हम आतंकवादी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे। हम ईरान के बहादुर लोगों के जुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात बनाएंगे और इसी वजह से, मैं एक बार फिर आपसे कहता हूं, ईरान के नागरिकों, इस मौके को हाथ से जाने मत दीजिए। यह एक ऐसा मौका है, जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है। खाली मत बैठिए, क्योंकि आपका पल जल्द ही आएगा।

पीएम नेतन्याहू ने आगे कहा, वह पल जब आपको सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आना होगा ताकि काम पूरा हो सके, उस आतंक के शासन को उखाड़ फेंका जा सके, जिसने आपकी जिंदगी को कड़वा बना दिया है। आपकी तकलीफ और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। जिस मदद का आपको इंतजार था, वह अब आ गई है। मदद आ गई है, और अब एक ऐतिहासिक मिशन के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। ईरान के नागरिकों, फारसियों, कुर्दों, अजेरियों, अहवाजियों और बलूचियों, अब समय आ गया है कि आप अपनी ताकतों को एकजुट करके शासन को उखाड़ दें और अपना भविष्य सुरक्षित करें।

दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के हमलों का बदला लेना अपना कानूनी हक और जिम्मेदारी मानता है। रविवार को ईरानी सरकारी मीडिया पर जारी एक बयान में, पेजेशकियन ने कहा कि सुप्रीम लीडर खामेनेई को दुनिया के सबसे बुरे दुश्मन के हाथों मारा गया।

पेजेशकियन ने कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान इस ऐतिहासिक जुर्म के गुनहगारों और कमांडरों के खिलाफ बदला लेने को अपनी जिम्मेदारी और कानूनी हक मानता है और इस बड़ी जिम्मेदारी और फर्ज को पूरी ताकत से पूरा करेगा।”

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment