/newsnation/media/media_files/thumbnails/202603093702266-857875.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के सदस्य पंचेन एर्देनी चोस-क्यी आरग्याल-पो (पंचेन रिनपोछे) ने रविवार को सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे सत्र की तीसरी पूर्ण बैठक में कहा कि तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायी के रूप में, वे गहराई से समझते हैं कि देश की समृद्धि और स्थिरता धार्मिक स्वस्थ विरासत की मौलिक गारंटी है।
पंचेन रिनपोछे ने कहा कि हाल के वर्षों में, पार्टी और सरकार के समर्थन से, तिब्बती बौद्ध धर्म ने समाजवादी समाज के अनुकूल होने के मार्ग की खोज में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। बौद्ध मंदिर प्रबंधन के कानूनी और मानकीकरण स्तर में लगातार सुधार हुआ है, बौद्ध शिक्षा की व्याख्या समय के साथ अद्यतन हुई है, और भिक्षु प्रशिक्षण प्रणाली तेजी से परिपूर्ण हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्र का महान पुनरुद्धार एक अपरिवर्तनीय ऐतिहासिक प्रक्रिया में प्रवेश कर चुका है, जो सभी धर्मों के स्वस्थ विकास के लिए एक अभूतपूर्व व्यापक मंच प्रदान करता है। तिब्बती बौद्ध धर्म राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में अधिक सचेत रूप से एकीकृत होगा, देशभक्ति का दृढ़ अभ्यासी, उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति का वफादार उत्तराधिकारी और चीनी शैली के आधुनिकीकरण का सक्रिय निर्माता बनेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us