मलेशिया में भारतीय संस्कृति की दिखी अनुपम छटा, बना रिकॉर्ड, पीएम मोदी बोले- सब बधाई के पात्र

मलेशिया में भारतीय संस्कृति की दिखी अनुपम छटा, बना रिकॉर्ड, पीएम मोदी बोले- सब बधाई के पात्र

मलेशिया में भारतीय संस्कृति की दिखी अनुपम छटा, बना रिकॉर्ड, पीएम मोदी बोले- सब बधाई के पात्र

author-image
IANS
New Update
pm modi malaysia visit

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

कुआलालंपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में सेलामत दातंग मोदीजी (आपका स्वागत है मोदी जी) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एक ही धुन पर 800 कलाकारों ने भारतीय लोक और शास्त्रीय कला को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ मौजूद पीएम मोदी ने कलाकारों के इस जज्बे की सराहना की।

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा के साथ ही उस रिकॉर्ड का भी जिक्र किया जो कलाकारों ने गढ़ा। उन्होंने इसे मलेशिया में भारतीय संस्कृति का शानदार जश्न करार दिया। पीएम मोदी ने लिखा, कुआलालंपुर में आयोजित समारोह का मुख्य आकर्षण नृत्य प्रस्तुति थी, जिसने मलेशिया में एक रिकॉर्ड बनाया। जो भी इस नृत्य प्रस्तुति का हिस्सा बने उन सभी को बधाई।

बता दें, यह सेलामत दतंग मोदीजी नाम से ये समारोह माइंस इंटरनेशनल एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। भारतीय प्रवासियों की ओर से आयोजित इस इवेंट में लगभग 800 डांसर्स ने लगातार पांच मिनट तक कोरियोग्राफ्ड डांस प्रस्तुति दी। इसमें भारत की जीवंत संस्कृति दिखी। समारोह में हजारों की संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हुए, जो भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक और निवासियों के बीच संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बना।

एमईए ने भी एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री की बॉन्डिंग को सराहा। इसमें लिखा गया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सेलामत दातंग मोदीजी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। माहौल गर्मजोशी, ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ था। इस कार्यक्रम का हिस्सा 12,000 लोग बने। इनमें प्रवासी भारतीय और मलेशिया के हमारे दोस्त शामिल थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को भारत और मलेशिया के बीच एक जीवित और जीवंत पुल बताया। उन्होंने भारत और मलेशिया के बीच साझा विरासत और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने भारत-मलेशिया दोस्ती को और मजबूत करने के लिए पीएम अनवर इब्राहिम को उनके अटूट समर्पण के लिए धन्यवाद भी दिया।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment